Site icon Easy Maths Tricks

Class 3 Chapter 10 Mathematics in Hindi

घड़ी

इस पेज पर आप Class 3 Chapter 10 Mathematics पड़ेगें जिसमें आप समय के सवालों को हल करना सीखेगें।

पिछले पेज पर हमने Class 3 का Syllabus शेयर किया हैं उसे जरूर पढ़ें।

चलिए इस पेज पर Class 3 Chapter 10 Mathematics के सवालों को हल करना सीखते एवं समझते हैं।

समय

एक सप्ताह में सात दिन होते हैं। प्रत्येक दिन रात 12 बजे से आरम्भ होता हैं तथा अगली रात 12 बजे तक समाप्त होता हैं।

एक दिन के समय को 24 बराबर भागों में बाँटे तो प्रत्येक भाग 1 घण्टे के बराबर होता हैं।

इसी तरह 1 घण्टे के समय को 60 बराबर भागों में बाँटे तो प्रत्येक भाग 1 मिनट के बराबर होता हैं।

समय को देखने के लिए घड़ी का उपयोग किया जाता हैं।

1 दिन = 24 घण्टे
1 घण्टा = 60 मिनट

घड़ी में समय देखना सीखिए?

घड़ी में 1 से 12 तक कि संख्याएँ लिखी होती हैं। घड़ी में 3 सुईयां होती हैं। इसमें एक छोटी सुई होती हैं जो घण्टा को दर्शाती हैं। एक बड़ी सुई होती हैं जो मिनट को दर्शाती हैं। और एक सेकंड की सुई होती हैं जो घड़ी के सेकण्ड दर्शाती हैं।

एक संख्या से अगली संख्या तक जाने की अवधि को 1 घण्टा कहते हैं। तथा घण्टा सुई के द्वारा डायल का पूरा चक्कर लगाने में 12 घण्टे का समय लगता हैं।

घण्टों में समय :

अर्थात समय जब पूर्ण घण्टों में होता हैं तब मिनट-सुई 12 पर होती हैं।

आधे घण्टों में समय :

अर्थात जब समय आधे घण्टे (साढ़े) में होता हैं तो मिनट-सुई 6 पर होती हैं।

चौथाई घण्टों में समय :

अर्थात जब समय चौथाई घण्टे में होता हैं तो मिनट की सुई या तो 3 पर होगी या 9 पर होगी।
जब मिनट की सुई 3 पर होती हैं तब समय सवा होता हैं। और जब सुईं 9 पर होती हैं तब समय पौने नौ कहलाता हैं

मिनटों में समय :

मिनट की सुई अगली संख्या पर जाते हूए 5 छोटे भागों से गुजरती हैं। बीच की अवधि को मिनट कहते हैं। मिनट की सुई को घड़ी का पूरा चक्कर लगाने में 60 मिनट का समय लगता हैं।

उदाहरण : घड़ी देखकर समय लिखिए –

उदाहरण : घड़ी को देखकर समय लिखिए –

अभ्यास 10.1

1. नीचे दिए गए प्रश्नों के चार उत्तर दिए गए हैं, सही उत्तर चुनिए –

(1). 1 घण्टे में कितने मिनट होते हैं।
(a). 30 मिनिट
(b). 60 मिनट
(c). 24 मिनट
(d). 15 मिनट

उत्तर:- 60 मिनट

(2). मिनट-सुई के एक संख्या से ठीक अगली संख्या तक जाने में कितना समय लगता हैं?
(a). 1 मिनट
(b). 60 मिनट
(c). 5 मिनट
(d). 30 मिनट

उत्तर:- 5 मिनट

(3). एक दिन में कितने घण्टे होते हैं?
(a). 24 घण्टे
(b). 60 घण्टे
(c). 48 घण्टे
(d). 30 घण्टे

उत्तर:- 24 घण्टे

(4). मिनट-सुई के द्वारा डायल का एक पूरा चक्कर लगाने में कितना समय लगता हैं?
(a). 5 मिनट
(b). 1 मिनट
(c). 45 मिनट
(d). 1 घण्टा

उत्तर:- 1 घण्टा

2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए –

उत्तर:-

3. घड़ी देखकर समय लिखिए –

उत्तर:- घड़ी देखकर सही समय

4. प्रत्येक घड़ी के नीचे समय लिखा हैं। घड़ियों में सुईयां बनाकर लिखा समय प्रदर्शित कीजिए?

उत्तर :- घड़ी में सुइयों द्वारा समय

5. घड़ी में दर्शाया गए समय से 1 घण्टा पहले का समय पास में बनी घड़ी में प्रदर्शित कीजिए?

उत्तर :- 1 घण्टा पहले का समय

6. घड़ी में दर्शाए गए समय से 3 घण्टे बाद का समय पास बनी घड़ी में प्रदर्शित कीजिए?

उत्तर :- 3 घण्टे बाद का समय

7. राजू की दिनचर्या है :

अब बताइए –

  1. राजू की शाला कितने घण्टे लगती हैं?
    उत्तर:- 5 घण्टा
  2. राजू कितने घण्टे पढ़ता हैं?
    उत्तर:- 2 घण्टे
  3. राजू कितने घण्टे खेलता हैं?
    उत्तर:- 1 घण्टे
  4. राजू के सोने का समय क्या हैं?
    उत्तर:- 9 : 00 बजे

कैलेण्डर

कैलेण्डर शब्द लेटिन भाषा के कैलेण्डस से बना हैं। इसका मतलब हिसाब प्रस्तुत करने का दिन होता हैं।
दिनों, महीनों और वर्षों का हिसाब लगाने के लिए कैलेण्डर का उपयोग किया जाता हैं।

एक वर्ष में 12 महीने होते हैं।

महीनों के नाम तथा प्रत्येक महीने में दिनों की संख्या –

माहदिनों की संख्या
जनवरी31
फरवरी28
मार्च31
अप्रैल30
मई31
जून30
जुलाई31
अगस्त31
सितम्बर30
अक्टूबर31
नवम्बर30
दिसम्बर31

सप्ताह के दिन

  1. सोमवार
  2. मंगलवार
  3. बुधवार
  4. गुरुवार
  5. शुक्रवार
  6. शनिवार
  7. रविवार

356 दिनों का 1 वर्ष होता हैं।
12 महीनों का 1 वर्ष होता हैं।
30 व 31 दिनों का 1 महीना होता हैं।
7 दिनों का 1 सप्ताह होता हैं।

अभ्यास 10.2

1. कैलेण्डर देखकर सही जोड़ी बनाइए?
(a). बाल दिवस – 15 अगस्त
(b). गणतंत्र दिवस – 5 सितम्बर
(c). शिक्षक दिवस – 14 नवम्बर
(d). स्वतंत्रता दिवस – 26 जनवरी

उत्तर:- सही जोड़ी

(a). बाल दिवस – 14 नवम्बर
(b). गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
(c). शिक्षक दिवस – 5 सितम्बर
(d). स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

  1. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए?

(1). एक सप्ताह में ………….. दिन होते हैं।
(2). लीप वर्ष में ………….. दिन होते हैं।
(3). वर्ष का सबसे छोटा महीना ………….. हैं।
(4). ………….. वर्ष का पहला महीना हैं।
(5). वर्ष में 30 दिन वाले ………….. महीने होते हैं।
(6). एक वर्ष में ………….. महीने होते हैं।
(7). बुधवार के ठीक पहले का दिन ………….. हैं।
(8). वर्ष 2004 लीप वर्ष हैं। इसके ठीक बाद का लीप वर्ष ………….. होगा।

उत्तर:-

3. एक वर्ष में 12 महीने होते हैं। इनके नाम क्रमानुसार लिखिए –

जरूर पढ़िए :

Chapter – 1
Chapter – 2
Chapter – 3
Chapter – 4

आशा हैं आपको Class 3 Chapter 10 Mathematics की यह पोस्ट पसंद आयी होंगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।

Exit mobile version