Site icon Easy Maths Tricks

Class 3 Chapter 11 Mathematics in Hindi

Class 3

इस पेज पर आप Class 3 Chapter 11 Mathematics in Hindi को पड़ेगें।

पिछले पेज पर हमने कक्षा तीन का Syllabus शेयर किया हैं उसे पढ़कर परीक्षा की तैयारी कीजिए।

चलिए इस पेज पर Class 3 Chapter 11 Mathematics in Hindi को पढ़िए और समझिए।

मापन (लम्बाई, वजन और धारिता)

मानक इकाइयां :- लम्बाई मापने की मानक इकाई मीटर हैं। मीटर, 100 बराबर भागों में विभाजित होता हैं। प्रत्येक भाग की लम्बाई को एक सेंटी मीटर कहते हैं।

देखो और समझो :

यदि आप मीटर के आगे दो शून्य लिखते हैं तो सेंटीमीटर हो जाता हैं।

मि.मी में से एक शून्य हटाने पर से.मी. हो जाता हैं।

उदाहरण 1. 6 मी. को से.मी. में बदलिए।

हल:- 1 मीटर = 100 से.मी.
6 मीटर = 100 × 6 से.मी.
= 600 से.मी.

उदाहरण 2. 40 मि.मी. को से.मी. में बदलिए।

हल:- 10 मि.मी. = 1 से.मी.
40 मि.मी. = 4 × 1 से.मी.
= 4 से.मी.

अभ्यास 11.1

1. से.मी. , मि.मी. , तथा मीटर में सबसे छोटी इकाई हैं?
(a). मीटर
(b). मिली मीटर
(c). सेंटीमीटर
(d). किलोमीटर

उत्तर:- मिली मीटर

2. 1 से.मी. बराबर हैं?
(a). 1 मि.मी
(b). 10 मीटर
(c). 1 मीटर
(d). 10 मि.मी.

उत्तर:- 10 मि.मी.

3. से.मी. में बदलिए?
(1) 3 मीटर
(2) 9 मीटर
(3) 5 मीटर
(4) 8 मीटर
(5) 14 मीटर
(6) 10 मीटर

(1). 3 मीटर को से.मी. में बदलिए?

1 मीटर = 100 से.मी.
अतः 3 मीटर = 100 × 3
= 300 से.मी.

(2). 9 मीटर को से.मी. में बदलिए?

1 मीटर = 100 से.मी.
अतः 9 मीटर = 100 × 9
= 900 से.मी.

(3). 5 मीटर को से.मी. में बदलिए?

1 मीटर = 100 से.मी.
अतः 5 मीटर = 100 × 5
= 500 से.मी.

(4). 8 मीटर को से.मी. में बदलिए?

1 मीटर = 100 से.मी.
अतः 8 मीटर = 100 × 8
= 800 से.मी.

(5). 14 मीटर को से.मी. में बदलिए?

1 मीटर = 100 से.मी.
अतः 14 मीटर = 100 × 14
= 1400 से.मी.

(6). 10 मीटर को से.मी. में बदलिए?

1 मीटर = 100 से.मी.
अतः 10 मीटर = 100 × 10
= 1000 से.मी.

4. से.मी. में बदलिए?
(1) 50 मि.मी
(2) 10 मि.मी.
(3) 60 मि.मी.
(4) 70 मि.मी
(5) 90 मि.मी
(6) 80 मि.मी

(1). 50 मि.मी को से.मी. में बदलिए?

10 मि.मी. = 1 से.मी.
50 मि.मी. = 5 से.मी.

(2). 10 मि.मी. को से.मी. में बदलिए?

10 मि.मी. = 1 से.मी.

(3). 60 मि.मी. को से.मी. में बदलिए?

10 मि.मी. = 1 से.मी.
60 मि.मी. = 6 से.मी.

(4). 70 मि.मी को से.मी. में बदलिए?

10 मि.मी. = 1 से.मी.
70 मि.मी. = 7 से.मी.

(5). 90 मि.मी को से.मी. में बदलिए?

10 मि.मी. = 1 से.मी.
90 मि.मी. = 9 से.मी.

(6). 80 मि.मी को से.मी. में बदलिए?

10 मि.मी. = 1 से.मी.
80 मि.मी. = 8 से.मी.

5. एक तार की लम्बाई 1 मी. 19 से.मी. हैं तो उसकी लम्बाई से.मी. में ज्ञात कीजिए?

हल:- प्रश्नानुसार,
1 मीटर = 100 से.मी
1.19 = 100 × 1.19 से.मी.
= 119 से.मी.

6. एक शर्ट में 2 मी. 50 से.मी. कपड़ा लगता हैं। तो उस शर्ट में कितने से.मी. कपड़ा लगेगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
1 मीटर = 100 से.मी
2.50 = 100 × 2.50 से.मी.
= 250 से.मी.

7. एक साड़ी 5 मी. 60 से.मी. लम्बी हो तो साड़ी की लम्बाई से. मी. में ज्ञात कीजिए?
हल:- प्रश्नानुसार,
1 मीटर = 100 से.मी
5.60 = 5.60 × 100 से.मी.
= 560 से.मी.

8. 9 मी. 99 से.मी. को से.मी. में बदलिए?

हल:- प्रश्नानुसार,
1 मीटर = 100 से.मी.
9.99 = 100 × 9.99
= 999 से.मी.

लम्बाई

लम्बाई में जोड़ना

उदाहरण :- एक कक्ष के दरवाजे के पर्दे बनवाने हेतु 2 मीटर 25 सेंटीमीटर कपड़ा लगता हैं और खिड़कियों के पर्दे बनवाने हेतु 5 मीटर 60 सेंटीमीटर कपड़ा लगता हैं। तो बताइए दरवाजे एवं खिड़कियों के पर्दे बनवाने हेतु कुल कितने कपड़ा चाहिए?

पर्दे बनवाने हेतु कुल 7 मी. 85 सेंटीमीटर कपड़ा चाहिए।

लम्बाई में घटाना :

उदाहरण :- विजय के पास 18 मी. 78 से.मी. लम्बा तार था। उसमें से उसने 5 मी. 27 से.मी लम्बा तार अपने दोस्त को दे दिया। बताइए विजय के पास अब कितना तार शेष बचा?

विजय के पास 13 मी. 51 से.मी. लम्बा तार शेष बचा।

अभ्यास 11.2

1. 9 मी. 23 से.मी. और 3 मी. 12 से.मी. को जोड़िए?

2. अनु ने बाजार से 4 मी. 94 से.मी. और मानसी ने 2 मी. 13 से.मी. रस्सी खरीदी। दोनों ने कुल कितनी रस्सी खरीदी?

3. रफीक की कमीज में 2 मी. 15 से.मी. कपड़ा और उसके भाई आरिफ की कमीज में 1 मी. 25 से.मी. कपड़ा लगता हैं। बताइए दोनों की कमीज के लिए कुल कितना कपड़ा लगेगा?

4. 14 मी. 28 से.मी. और 2 मी. 56 से.मी. को जोड़िए?

5. 8 मी. 67 से.मी. में से 4 मी. 36 से.मी. को घटाइए?

6. 19 मी. 99 से.मी. में से 18 मी. 83 से.मी. घटाइए?

7. रमेश की शर्ट में 2 मी. 28 से.मी. कपड़ा लगता हैं। राजेश की शर्ट में 2 मी. 10 से.मी. कपड़ा लगता हैं। तो बताइए कि रमेश की शर्ट में राजेश की शर्ट से कितना कपड़ा अधिक लगता हैं?

रमेश की शर्ट में राजेश की शर्ट से 18 से.मी. अधिक कपड़ा लगता हैं।

8. एक कुएँ में पानी का तल 4 मी. 38 से.मी. गहराई पर हैं। गर्मी के दिनों में उस कुएँ का पानी का तल 6 मी. 19 से.मी. गहराई पर चला गया। बताइए, पानी का तल कितना नीचे चला गया?

वजन (भार)

वजन को हम किलोग्राम और ग्राम में मापते हैं। किलोग्राम वजन की बड़ी इकाई तथा ग्राम की छोटी इकाई हैं।

उदाहरण :- रवि के पास दो बोरे हैं। पहले बोरे में 93 किलोग्राम 500 ग्राम गेहूँ हैं। और दूसरे बोरे में 80 किलोग्राम 265 ग्राम गेहूँ हैं। रवि के पास कुल कितना गेहूँ हैं?

उत्तर :- दोनों बोरों में कुल 173 किलोग्राम 765 ग्राम गेहूँ हैं।

अभ्यास 11.3

1. नीचे दिए गए प्रश्नों के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर लिखिए?

(1). 1 किलोग्राम बराबर हैं?
(a). 100 ग्राम
(b). 1000 ग्राम
(c). 200 ग्राम
(d). 500 ग्राम

उत्तर :- 1000 ग्राम

(2). 400 ग्राम वजन में कितना और वजन जोड़ा जाए कि कुल वजन 1 कि. ग्रा. हो जाए?
(a). 1000 ग्राम
(b). 400 ग्राम
(c). 600 ग्राम
(d). 1 कि. ग्रा.

उत्तर :- 600 ग्राम

2. जोड़िए?

(1). 150 कि. ग्रा. में 218 कि.ग्रा. 87 ग्राम

(2). 48 कि. ग्रा. में 650 कि.ग्रा. 32 ग्राम

3. अनुपमा के पास एक डिब्बे में 25 कि. ग्रा. 218 ग्राम शक्कर थी और दूसरे डिब्बे में 17 कि. ग्रा. 389 ग्राम शक्कर थी। अनुपमा के पास कुल कितनी शक्कर थी?

4. वाजिद के पास दो बैलगाड़ी थी। उसने एक गाड़ी पर 45 कि. ग्रा. 185 ग्राम चावल रखे और दूसरे पर 39 कि. ग्रा. 275 ग्राम चावल रखे, तो उसने दोनों बैलगाड़ी पर कुल कितने चावल रखे।

उदाहरण :- सौरभ 48 कि. ग्रा. 472 ग्राम दाल लाया। उसने 2 कि. ग्रा. 130 ग्राम दाल अनूप को बेच दिया उसके पास कितनी दाल बची?

सौरभ के पास 46 कि. ग्रा. 342 ग्राम दाल बची।

अभ्यास 11.4

1. घटाइए :

(a). 375 कि. ग्रा. 61 ग्राम में से 85 कि. ग्रा. ।

(b). 10 कि. ग्रा. 813 ग्राम में से 3 कि. ग्रा. 675 ग्राम ।

2. दीपू 5 कि. ग्रा. 830 ग्राम. बताशे लाया। उसने 4 कि. ग्रा. 285 ग्राम बताशे स्कूल के बच्चों में बाँट दिए, तो दीपू के पास कितने बताशे शेष बचे?

3. किशोर के पास 2 कि. ग्रा. 412 ग्राम आम थे। उसने 80 ग्राम आम खा लिए तो बताइए अब उसके पास कितने आम शेष बचे।

धारिता

द्रवों के माप की मानक इकाई लीटर होती हैं। द्रव को बर्तनों में रखा जाता हैं।

जैसे : दूध लीटर में बेचा जाता हैं। मिट्टी का तेल, पेट्रोल, डीजल और अनेक प्रकार के द्रवों को लीटर में बेचा जाता हैं।

1 लीटर = 1000 मिली लीटर

उदाहरण :- मापने के बर्तन से 400 मिली लीटर दूध कैसे मापा जा सकता हैं? कोई दो तरीके बताओ?

पहला तरीका –
400 मि.ली. मापने के लिए
100 मि.ली. का बर्तन 4 बार भरकर मापना होगा।

दूसरा तरीका –
400 मि.ली. मापने के लिए
200 मि.ली. का बर्तन 2 बार भरकर मापना होगा।

उदाहरण :- किशन के पास 2 गाय हैं। एक गाय रोज 11 लीटर 150 मिलीलीटर दूध देती हैं और दूसरी गाय 12 लीटर 100 मिलीलीटर दूध देती हैं। किशन की दोनों गाय रोज कितना दूध देती हैं?

दोनों गाय एक दिन में 23 लीटर 250 मिलीलीटर दूध देती हैं।

उदाहरण :- प्यारेलाल की भैंस ने 16 लीटर 250 मिलीलीटर दूध दिया। उसमे से प्यारे लाल के पास कितना दूध शेष बचा?

प्यारे के पास 9 लीटर 50 मिलीलीटर दूध शेष बचा।

अभ्यास 11.5

1. तालिका की पूर्ति कीजिए :

2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :

(1). 1 लीटर 200 मि.ली. = ……………… मि.ली.
(2). 3000 मि.ली. = ………………ली.

3. जोड़िए?

(1). 287 मि.ली. और 5 लीटर 9 मि.ली. को।

(2). 85 ली. और 218 ली. 523 मि.ली. को।

(3). 900 ली. और 25 ली. को।

(4). 36 ली. 26 मि.ली. और 302 ली. 128 मि.ली. को।

4. घटाइए?

(1). 12 ली. में से 4 ली. ।

(2). 1 ली. 800 मि.ली. में से 500 मि.ली. ।

(3). 18 ली. 750 मि.ली में से 5 ली. 250 मि.ली. ।

(4). 600 मि.ली. में से 150 मि.ली. ।

5 अमर दीप को एक दिन में 15 ली. 75 मि. ली. पानी नहाने के लिए तथा 3 ली. 650 मि. ली. पानी पीने के लिए चाहिए। तो उसे एक दिन में कुल कितना पानी चाहिए।

6. कविता ने बाजार से 6 ली. 500 मि.ली. मिट्टी का तेल खरीदा और सईदा ने 5 ली. 250 मि.ली. मिट्टी का तेल खरीदा। तो दोनों ने कुल कितना मिट्टी मिट्टी का तेल खरीद?

7. एक टंकी में 30 ली. 400 मि.ली. और एक बाल्टी में 8 ली. 250 मि.ली. पानी हैं। तो दोनों में मिलाकर कितना पानी हैं?

8. सुरेश 17 लीटर 900 मि.ली. सरसों का तेल लाया। उसने 9 ली. 150 मि.ली. तेल राहुल को दे दिया तो सुरेश के पास कितना तेल शेष बचा?

9. जूलिया की दो गाय रोज कुल 17 ली. 650 मि.ली. दूध देती हैं। इनमें से एक गाय रोज 8 ली. 300 मि.ली दूध देती हैं। बताइए दूसरी गाय रोज कितना दूध देती हैं?

  1. किरण 23 लीटर 500 मि.ली. दूध बेचने गई। एक दिन हलवाई ने 8 लीटर 125 मि.लीटर दूध खरीद लिया। तो बताइए किरण के पास कितना दूध बचा?

जरूर पढ़ें?

Chapter – 1
Chapter – 2
Chapter – 3
Chapter – 4
Chapter – 5

आशा हैं आपको Class 3 Chapter 11 Mathematics की यह पोस्ट पसंद आयी होंगी।

यदि आपको Class 3 Chapter 11 Mathematics की यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।

Exit mobile version