Class 3 Chapter 12 Mathematics in Hindi

इस पेज पर आप Class 3 Chapter 12 Mathematics in Hindi को पड़ेगें।

पिछले पेज पर हमने कक्षा तीन का Syllabus शेयर किया हैं उसे पढ़कर परीक्षा की तैयारी कीजिए।

चलिए इस पेज पर Class 3 Chapter 12 Mathematics in Hindi को पढ़िए और समझिए।

Class 3 Chapter 12 Mathematics in Hindi

हम अपने दैनिक जीवन में जब कोई वस्तु खरीदते हैं या बेचते हैं तो उसका मूल्य नोटों या सिक्कों में देते या लेते हैं।

भारतीय मुद्रा के सिक्के

सिक्के

भारतीय मुद्रा के नोट

नोट
रुपये

अभ्यास 12.1

1. 75 पैसे में एक टॉफी आती हैं। इसे खरीदने के लिए 25 पैसे के कितने सिक्के चाहिए?

उत्तर:- 3 सिक्के

2. 50 रुपये के नोट के बदले 10 रुपये के कितने नोट मिलेंगे?

उत्तर:- 5 नोट

3. 38 रुपये का खिलौना खरीदने के लिए 5 रुपये तथा 2 रूपये के कितने-कितने सिक्के देने होंगे?

उत्तर:- 5 रुपए के 7 सिक्के और 2 रुपए के 2 सिक्के

4. 1 रुपये की पतंग खरीदने के लिए 50 पैसे के कितने सिक्के देने होगें?

उत्तर:- 2 सिक्के

5 . 1 रुपये में 10 पैसे के कितने सिक्के होंगे?

उत्तर:- 10 सिक्के

6. गुरुचरण के पास 25 पैसे के दो सिक्के हैं। उसे 25 पैसे के और कितने सिक्के जोड़ने होंगे कि एक रुपया हो जाए?

उत्तर:- 2 सिक्के

उदाहरण 1. विलियम के पास 31 रुपए 50 पैसे थे। उसके पिता ने उसको 37 रुपये 25 पैसे दिए। विलियम के पास अब कितने रुपये एवं पैसे हैं।

 रुपये

विलियम के पास कुल 68 रुपए 75 पैसे हैं।

उदाहरण 2. मीरा के पास 95 रु. हैं। यह राशि 100 रु. से कितनी कम हैं?

 रुपये

मीरा के पास 100 रुपये से, 5 रुपये कम हैं।

अभ्यास 12.2

1. निम्नाकिंत खिलौनों को खरीदने के लिए आवश्यक मुद्रा ?

मुद्रा

2. खाली स्थान भरिए –

(1) 5 रुपए के आठ नोट = ………………. रुपए
(2) 10 रुपए के छः नोट = ………………. रुपए
(3) 25 पैसे के तीन सिक्के = ……………….पैसे
(4) 20 पैसे के चार सिक्के = ………………. पैसे

उत्तर:-

(1) 5 रुपए के आठ नोट ⇒ 5 × 8 = 40 रुपए
(2) 10 रुपए के छः नोट ⇒ 10 × 6 = 60 रुपए
(3) 25 पैसे के तीन सिक्के ⇒ 25 × 3 = 75 पैसे
(4) 20 पैसे के चार सिक्के ⇒ 20 × 4 = 80 पैसे

3. रोजी के पास निम्नानुसार नोट एवं सिक्के हैं बताओ रोजी के पास कुल कितने रुपये एवं पैसे हैं?

रुपये

4. अजय के पास दस रुपए के तीन नोट और पाँच रुपए का एक सिक्का हैं तो बताइए अजय के पास कुल कितने रुपए हैं?

मुद्रा

अजय के पास 35 रुपए।

5. मोनू ने एक एटलस 47 रु. में ज्यामितीय बॉक्स 22 रुपए 50 पैसे में और एक कॉपी 12 रुपए 25 पैसे में खरीदे। उसने कुल कितनी राशि खर्च की?

मुद्रा

मोनू ने 81 रुपए 75 पैसे खर्च किए।

6. एक पेन का मूल्य 10 रुपए हैं। एक कॉपी का मूल्य 8 रुपए 75 पैसे हैं। पेन और कॉपी का कुल मूल्य कितना हैं?

मुद्रा

7. निखिल ने एक पुस्तक 27 रुपए में खरीदी। उसने दुकानदार को 50 रुपए का नोट दिया दुकानदार कितनी राशि वापस करेगा?

मुद्रा

8. एक वर्ष पहले क्रिकेट के बल्ले का मूल्य 65 रुपए था। अब वह 92 रुपए हैं। बताइए बल्ले के मूल्य में कितनी वृद्धि हुई?

मुद्रा

जरूर पढ़ें :

Chapter – 1
Chapter – 2
Chapter – 3
Chapter – 4
Chapter – 5

आशा हैं आपको मुद्रा की यह पोस्ट पसंद आयी होंगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।

Leave a Comment