Site icon Easy Maths Tricks

Class 3 Chapter 14 Mathematics in Hindi

भिन्न

इस पेज पर आप Class 3 Chapter 14 Mathematics पढ़ने वाले हैं जिसमें आप भिन्नों के बारे में जानकारी पड़ेगें।

पिछले पेज पर हमने Claas 3 के Syllabus की पोस्ट शेयर की हैं उसे जरूर पढ़िए और परीक्षा की तैयारी कीजिए।

चलिए इस पेज पर Class 3 Chapter 14 Mathematics को पढ़ते और समझते हैं।

Class 3 Chapter 14 Mathematics

दो आधे भाग मिलकर एक पूर्ण भाग बनाते हैं।

आधे भाग को हम 1/2 लिखते हैं। इसे एक बटे दो पढ़ते हैं।

1/2 अर्थात दो बराबर भागों में से एक भाग

इसका प्रत्येक हिस्सा एक-चौथाई कहलाता हैं।

एक-चौथाई को हम 1/4 लिखते हैं। इसे ‘एक बटे चार’ पढ़ते हैं।

1/4 अर्थात ‘चार बराबर भागों में से एक भाग’

इसका प्रत्येक हिस्सा एक-तिहाई कहलाता हैं।

एक-तिहाई को हम 1/3 लिखते हैं। इसे ‘एक बटे तीन’ पढ़ते हैं।

1/3 अर्थात ‘तीन बराबर भागों में से एक भाग’

अभ्यास 15.1

1. उन आकृतियों पर सही का चिन्ह लगाइए जो ‘दो’ समान भागों में विभाजित की गई हैं।

2. उन आकृतियों पर सही का चिन्ह लगाइए जो ‘तीन’ समान भागों में विभाजित की गई हैं।

3. उन आकृतियों पर सही का चिन्ह लगाइए जो ‘चार’ समान भागों में विभाजित की गई हैं।

4. उन आकृतियों पर सही का चिन्ह लगाइए जो दो समान भागों में विभाजित की गई हैं।

देखें और समझें?

भिन्न क्या हैं

किसी वस्तु या वस्तुओं के समूह को बराबर-बराबर हिस्सों में बाँटना और उन हिस्सों में से कुछ हिस्से लेने को भिन्न कहते हैं।

ऊपर बनी आकृतियों में संख्याएँ 1/4, 1/3, 1/2 तथा 3/4 सभी भिन्न संख्याएँ हैं।

प्रथम आकृति में भिन्न ‘1/4’ की नीचे की संख्या ‘4’ दर्शाती हैं कि एक पूर्ण भाग के 4 बराबर भाग किए गए हैं। ऊपर की संख्या ‘1’ दर्शाती हैं कि उसमें से केवल ‘1’ भाग लिया गया हैं।

भिन्न 1/4 को ‘एक बटे चार’ पढ़ते हैं।

इसमें बीच की रेखा को विभाजक रेखा कहते हैं। विभाजक रेखा के ऊपर की संख्या को अंश व नीचे की संख्या को हर कहते हैं।

अभ्यास 15.2

1. निम्नलिखित भिन्नों में से प्रत्येक के अंश व हर लिखिए?

2. नीचे दिए गए अंश व हर के प्रत्येक जोड़े के लिए भिन्न लिखिए?

3. खाली स्थान भरिए?

(1). भिन्न 1/3 में हर का मान ……………………. हैं।
(2). भिन्न 2/5 में अंश का मान ……………………. हैं।
(3). भिन्न 3/4 को पढ़ते हैं ……………………. बटे …………………….
(4). भिन्न 1/4 को पढ़ते हैं …………………….
(5). भिन्न 1/5 में 5 को ……………………. कहते हैं।
(6). भिन्न 2/5 में 2 को ……………………. कहते हैं।

उत्तर:-

  1. भिन्न 1/3 में हर का मान 3 हैं।
  2. भिन्न 2/5 में अंश का मान 2 हैं।
  3. भिन्न 3/4 को पढ़ते हैं 3 बटे 4
  4. भिन्न 1/4 को पढ़ते हैं 3 बटे 4
  5. भिन्न 1/5 में 5 को हर कहते हैं।
  6. भिन्न 2/5 में 2 को अंश कहते हैं।
जरूर पढ़े?
Chapter – 1Chapter – 2Chapter – 3
Chapter – 4Chapter – 5Chapter – 6

उम्मीद हैं आपको Class 3 Chapter 14 Mathematics की जानकारी वाली यह पोस्ट पसंद आयी होगी।

Class 3 Chapter 14 Mathematics से संबंधित किसी भी अन्य प्रश्न के लिए कमेंट करें।

Exit mobile version