इस पेज पर आप Class 3 Chapter 6 Mathematics को पढ़ने वाले हैं जिसको पढ़कर आप जोड़ना के सवालों को हल करना सीखेगें।
पिछले पेज हमने कक्षा तीसरा का Syllabus शेयर किया हैं उसे जरूर पढ़े।
चलिए इस पेज पर जोड़ना के सवालों को हल करना सीखते हैं।
Table of Contents
जोड़ना
जब किसी संख्या या अंक में एक या एक से अधिक संख्या या अंक को मिलाया जाता है तो उसे जोड़/योग/जोड़ना कहते हैं। जोड़ को + चिह्न से प्रदर्शित किया जाता है।
अभ्यास 6.1
1. दोनों चित्रों के केले को मिलाने से कुल कितने केले होगें?
35 केले + 5 केले = 40 केले
2. नीचे लिखी संख्याओ को जोड़कर खाली स्थान की पूर्ति कीजिए?
3. जोड़िए?
4. जोड़कर लिखिए?
5. 15 और 31 को जोड़कर लिखिए?
15 + 31 = 46
6. एक बस में 24 लड़के और 26 लड़कियां यात्रा कर रहे हैं। बताइये बस में कुल कितने बच्चे यात्रा कर रहे हैं?
बस में लड़के = 24
बस में लड़कियां = 26
बस में कुल बच्चे = 24 + 26
= 50
तीन अंकों की संख्याओं का जोड़ –
उदाहरण 1. 534 और 234 को जोड़िए?
चरण 1. दोनों संख्याओं को स्थानीय मान के अनुसार लिखिए।
चरण 2. इकाइयों को जोड़िए।
चरण 3. दहाइयों को जोड़िए?
चरण 4. सैकड़ा को जोड़िए।
शून्य वाली संख्याओं को आधार मानकर जोड़ना :- जिन संख्याओं के अंत (इकाई) में शून्य होता हैं जैसे 10, 20, 30, 100, 200, आदि में किसी अन्य संख्या को जोड़ना सरल होता हैं।
इसका प्रयोग करके हम मौखिक जोड़ना सीखेंगे –
उदाहरण 1. 19 और 11 को जोड़िए?
हल:- 19
+ 11
30
मौखिक हल
- 19 में 11 जोड़ना हैं।
- 19 में 1 जोड़ने पर प्राप्त हुआ 20
- 11 में से 1 तो 19 में जुड़ गया बचे 10
- अतः 20 और 10 = 20 + 10 = 30
अतः 19 + 11 = 30
उदाहरण 2. 32 और 18 को जोड़िए?
हल:- 32
+ 18
50
मौखिक हल
- 32 और 18 को जोड़ना हैं।
- 32 में से 2 निकाल कर 10 जोड़ देने पर योग 20 होगा।
- अतः 32 में से 2 निकाले, बचे 30
- 18 में 2 जोड़े, प्राप्त हुए 20
- अब 30 और 20 = 50
अतः 32 + 18 = 50
अभ्यास
जोड़ने की एक और विधि
एकाधिक चिन्ह (.) बिंदु का प्रयोग कर जोड़ना – किसी अंक पर बिंदु (.) लगा हैं अर्थात उसका एकाधिक करना हैं। अतः उस अंक में एक जोड़ देंगें। जब कई संख्याओ का जोड़ निकालना हो तो यह विधि आसान होती हैं।
उदाहरण :-
(शून्य का एकाधिक एक)
जैसे:-
0 = 0 + 1 = 1
1 = 1 + 1 = 2
5 = 5 + 1 = 6
अभ्यास 6.2
जोड़िए?
अभ्यास 6.3
1. नीचे दी गई संख्याओं को जोड़िए?
2. 378, 15 तथा 186 को जोड़िए?
3. 389, 254 और 188 को जोड़िए?
4. 258, 136 और 419 को जोड़िए?
5. रिक्त स्थान भरिए?
जोड़ पर आधारित शाब्दिक प्रश्नों को हल कीजिए?
1. जोड़ एक साथ रखकर –
1. एक फल बेचने वाले के पास 47 सेब और 22 संतरे हैं। कुल मिलाकर उसके पास कितने फल हैं?
2. एक बस में 27 लड़के और 25 लड़कियाँ यात्रा कर रहे हैं। कुल मिलाकर बस में कितने बच्चे यात्रा कर रहे हैं?
3. एक बगीचे में 142 आम के पेड़ तथा 36 अमरूद के पेड़ लगे हैं। कुल मिलाकर बगीचे में कितने पेड़ लगे हैं?
4. एक स्कूल के पुस्तकालय में 314 पुरानी पुस्तकें और 183 नई पुस्तकें हैं। कुल मिलाकर पुस्तकालय में कितनी पुस्तकें हैं?
5. एक गाँव मे 367 पुरुष, 328 महिलाएं तथा 208 बच्चे हैं। गाँव में कुल कितने व्यक्ति रहते हैं?
अभ्यास 6.4
1. करीम ने बाजार से 470 रुपए का गेहूँ और 280 रुपए का चना खरीदा तो उसने बाजार से कितने रुपए का सामना खरीदा?
हल:- प्रश्नानुसार,
करीम ने बाजार से गेहूँ खरीदा = 470 रुपए
करीम ने बाजार से चना खरीद = 280 रुपए
करीम ने बाजार से कुल समान खरीदा = 470 + 280
= 750 रुपए
2. मोहन के पास 185 आम, 238 अमरूद व 81 संतरे थे तो उसके पास में कुल कितने फल थे।
हल:- प्रश्नानुसार,
मोहन के पास आम = 185
मोहन के पास अमरूद = 238
मोहन के पास संतरे = 81
मोहन के पास कुल फल = 185 + 238 + 81
मोहन के पास कुल फल = 504
3. एक गाँव मे 319 पुरुष, 298 महिलाएं और 261 बच्चे हैं तो उस गाँव की जनसंख्या बताइए?
हल:- प्रश्नानुसार,
गाँव में पुरुषों की संख्या = 319
गाँव में महिलाओं की संख्या = 298
गाँव में बच्चों की संख्या = 261
गाँव की कुल जनसंख्या = 319 + 298 + 261
गाँव की कुल जनसंख्या = 878
जरूर पढ़िए :
उम्मीद हैं आपको Class 3 Chapter 6 Mathematics की जानकारी पसंद आयी होगी।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें।