इस पेज पर आप कक्षा – 3 गणित प्रारूप प्रश्न पत्र – 1 पढ़ने वाले हैं तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।
पिछले पेज पर हमने Class 3 Maths Syllabus की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।
चलिए आज हम कक्षा – 3 गणित प्रारूप प्रश्न पत्र – 1 की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।
प्रारूप प्रश्न पत्र – 1
1. (अ) ठीक पहले की संख्या लिखिए?
ठीक पहले की संख्या
(ब) ठीक बाद कि संख्या लिखिए?
ठीक बाद कि संख्या
(स) दी गई संख्याओं के बीच की संख्या लिखिए?
संख्याओं के बीच की संख्या
2. नीचे लिखी संख्याओं को बढ़ते क्रम (आरोही) में लिखिए?
(1). 91, 19, 909, 805
बढ़ते क्रम :- 19, 91, 805, 909
(2). 111, 110, 121, 112
बढ़ते क्रम :- 110, 111, 112, 121
3. नीचे लिखी संख्याओं को घटते क्रम (अवरोही) में लिखिए।
(1). 520, 215, 318, 900
घटते क्रम :- 900, 520, 318, 215
(2). 260, 819, 609, 799
घटते क्रम :- 819, 799, 609, 260
4. बॉक्स में संख्या लिखें?
5. विस्तारित रूप में संख्या लिखिए?
6. स्थानीयमान लिखिए?
769 में
9 का स्थानीयमान – 9
6 का स्थानीयमान – 60
7 का स्थानीयमान – 700
7. जोड़िए?
8. घटाइए?
9. हल कीजिए?
10. हल कीजिए?
11. मोहन के पास 185 आम, 238 अमरूद व 81 सन्तरे थे तो उसके पास में कुल कितने फल थे?
मोहन के पास आम = 185
मोहन के पास अमरूद = 238
मोहन के पास सन्तरे = 81
मोहन के पास कुल फल = 185 + 238 + 81
= 504
12. दो संख्याओं का योग 100 हैं। यदि एक संख्या 55 हैं। तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए?
हल:- प्रश्ननानुसार,
दो संख्याओं का योग 100 हैं।
एक संख्या 55 हैं।
दूसरी संख्या = x
योग = पहली संख्या + दूसरी संख्या
100 = 55 + x
100 – 55 = x
x = 45
13. यदि एक माला बनाने में 46 फूल लगते हैं। तो बताइए ऐसे ही 6 माला बनाने के लिए कितने फूलों की आवश्यकता होगी?
हल:- प्रश्नानुसार,
1 माला बनाने में फूल लगते हैं = 46
6 माला बनाने के लिए फूल लगेगें = 46 × 6
= 276
14. एक कार में 5 व्यक्ति बैठ सकते हैं। 35 व्यक्तियों के लिए कितनी कारों की आवश्यकता होगी?
एक कार में व्यक्ति बैठ सकते हैं = 5
35 व्यक्तियों के बैठने लिए कार की आवश्यकता = 35/5
= 7
अतः 35 व्यक्तियों को बैठने लिए 7 कारों की की आवश्यकता होगीं।
15. (अ). घड़ी में दर्शाए गए समय से 3 घण्टे बाद का समय पास बनी घड़ी में प्रदर्शित कीजिए?
3 घण्टे बाद का समय
(ब). रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए?
(1). वर्ष का सबसे छोटा महीना ……………… हैं।
(2). ………………… वर्ष का पहला महीना हैं।
उत्तर:-
- वर्ष का सबसे छोटा महीना फरवरी हैं।
- जनवरी वर्ष का पहला महीना हैं।
(स). सेंटीमीटर में बदलिए?
(1). 8 मीटर
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
8 मीटर = 100 × 8
8 मीटर = 800 सेंटीमीटर
(2). 14 मीटर
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
14 मीटर = 100 × 14
14 मीटर = 1400 सेंटीमीटर
16. किशोर के पास 2 किलोग्राम 412 ग्राम आम थे। उसने 80 ग्राम आम खा लिए तो बताइए अब उसके पास कितनी आम शेष बचें।
17. जूलिया की दो गाय रोज कुल 17 लीटर 650 मिलीलीटर दूध देती हैं। इनमें से एक गाय रोज 8 लीटर 300 मिलीलीटर दूध देती हैं। तो बताइए दूसरी गाय रोज कितना दूध देती हैं?
18. 38 रुपए का खिलौना खरीदने के लिए 5 रुपए तथा 2 रुपए के कितने-कितने सिक्के देने होंगे?
उत्तर:- 38 रुपए का खिलौना खरीदने के लिए 5 रुपए के 7 सिक्के और 2 रुपए के 2 सिक्के की जरुरत पड़ेगी।
19. भिन्न 2/5 में अंश का मान ……………………………… हैं।
उत्तर:- 2
उम्मीद हैं आपको प्रारूप प्रश्न पत्र – 1 की जानकारी पसंद आयी होगी।