स्थानीयमान

किसी संख्या में किसी अंक का वह मान जो उसके स्थान विशेष की स्थिति के अनुसार बदलता रहता है स्थानीय मान कहलाता हैं।

जैसे :-

इकाई के अंक का स्थानीय मान  = इकाई का अंक x 1 दहाई के अंक का स्थानीय मान  = दहाई का अंक x 10 सैकड़ा के अंक का स्थानीय मान  = सैकड़ा का अंक x 100 हजार के अंक का स्थानीय मान  = हजार का अंक x 1000 दस हजार के अंक का स्थानीय मान = दस हजार का अंक x 10000 लाख के अंक का स्थानीय मान  = लाख का अंक x 100000

नोट :-

शून्य (0) का स्थानीय मान एवं जातीय मान हमेशा 0 होता हैं।

जातीय मान

किसी अंक का जातीय मान किसी संख्या में उसके स्थान पर निर्भर नहीं करता हैं उस अंक का जो वास्तविक मान होता हैं उसे ही जातीय मान कहते हैं।

उदाहरण : 5,78,542 में,

2 का जातीय मान = 2 4 का जातीय मान = 4 5 का जातीय मान = 5 8 का जातीय मान = 8 7 का जातीय मान = 7 5 का जातीय मान = 5

स्थानीयमान और जातीयमान पर आधारित प्रश्न

Q.1 संख्या 458926 में 8 का स्थानीय मान क्या हैं? 8 का अंकित मूल्य = 8000

Q.2 0.06537 में 5 का स्थानीय मान क्या हैं? हल:- प्रश्ननानुसार, 5 का स्थानीय मान = 0.005 = 5/1000 Ans. 5/1000

Q.3 संख्या 9,73,426 में 7 का जातीय मान क्या हैं? उत्तर :- 7 का अंकित मूल्य  = 7 Q.4 स्थानीय मान मतलब क्या होता है? उत्तर :- अंक सहित मान ही स्थानीय मान है। अर्थात स्थानीय मान का अर्थ होता है वह अंक किस स्थान पर है जैसे इकाई पर है, दहाई पर है, सैकड़े पर है, हजार पर है आदि।

Q.5 12,564 में 2 का स्थानीय मान एवं 6 का जातीय मान के बीच क्या अंतर हैं? हल:- प्रश्ननानुसार, 12,564 में 2 का स्थानीय मान  = 2 × 1000 = 2000 6 का जातीय मान  = 6 अभीष्ट अंतर  = 2000 – 6 = 1,994 Ans. 1,994

Q.6 6,92,548 में 6 का स्थानीय मान एवं 2,356 में 3 का जातीय मान के बीच क्या अंतर हैं? हल:- प्रश्ननानुसार, 6,92,548 में 6 का स्थानीय मान  = 6 × 100000 = 600000 2,356 में 3 का जातीय मान = 3 अभीष्ट अंतर  = 600000 – 3 = 99,997 Ans. 99,997