कोण किसे कहते हैं कोण के प्रकार और उदाहरण

इस पेज पर आप कोण की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने रेखा और कोण की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम कोण किसे कहते हैं और कोण के प्रकार की समस्त जानकारी को पढ़ते हैं।

कोण किसे कहते हैं

दो किरणों के बीच के झुकाव को कोण कहा जाता हैं। यदि कोई रेखा अपने एक सिरे को स्थिर रखकर घूमती हुई अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है, तो रेखा के परिक्रमण की माप को कोण कहते है।

किन्ही दो किरणों या किन्ही दो रेखाखण्डों के मिलने से जो झुकाव उतपन्न होता हैं उसे हम कोण के नाम से जानते है। कोण को प्रायः हम अंश या डिग्री में नापते हैं। नीचे दिए गए चित्र में हम देख सकते है। कि ∠AOB एक कोण हैं।

कोण के प्रकार

कोण के निम्नलिखित प्रकार होते है।

  1. शून्य कोण (Zero Angle)
  2. न्यून कोण (Acute Angle)
  3. समकोण (Right Angle )
  4. अधिक कोण (Obtus Angle)
  5. सरल कोण या ऋजु कोण (Straight Angle)
  6. वृहत्त कोण (Reflex Angle)
  7. पूर्ण कोण (Complete Angle)
  8. पूरक कोण (Complementary Angle)
  9. सम्पूरक कोण (Supplementary Angle)
  10. शीर्षभिमुख कोण (Vertical Angle)
  11. तिर्यकच्छेदी कोण (Oblique Angle)

1. शून्य कोण

वह कोण जिसका मान 0° होता है उसे शून्य कोण कहते हैं।

2. न्यून कोण किसे कहते है

जिस कोण का मान 0° से बड़ा और 90° से छोटा हो उसे न्यूनकोण कहते हैं।

जैसे:- 45°, 50°, 55°, 65°

न्यून कोण

3. समकोण किसे कहते है

जिस कोण का मान 90° होता है। उसे समकोण कहते हैं।

समकोण

4. अधिककोण किसे कहते है

जिस कोण का मान 90° से बड़ा और 180° से छोटा हो उसे अधिककोण कहते हैं।

जैसे:- 105°, 120°, 145° आदि।

5. सरल कोण या ऋजु कोण किसे कहते है

जब सीधी रेखा में दो विपरीत किरणे मिलती हैं। तो उस समय जिस कोण का निर्माण होता हैं। उसे सरल कोण या ऋजु कोण कहते है।

6. वृहद कोण किसे कहते है

ऐसा कोण जिसकी माप 180° से अधिक और 360° से कम हो ऐसे कोण को वृहद कोण कहते है।

जैसे:- 200°, 225°, 240°, 330° आदि।

वृहद कोण

7. पूर्ण कोण किसे कहते है

ऐसा कोण जिसकी माप 360° या चार कोण के बराबर हो उसे पूर्ण कोण कहते है। 0° की माप कोण को पूर्ण कोण कहा जाता हैं।

पूर्ण कोण

8. पूरक कोण किसे कहते है

दो कोणों का योगफल 90° हो, तो उन्हें पूरक कोण कहते हैं। इसका मान  का मान 90०  होता है।  

अतः इन कोणों का योग  ∠AOB + ∠AOC = 30०  + 60०  = 90०  इसी प्रकार यदि किन्ही दो कोणों का योग 90० हो तो वे पूरक कोण कहलायेगे।

9. सम्पूरक कोण किसे कहते है

दो कोणों का योगफल 180° हो, तो उन्हें सम्पूरक कोण कहते हैं।

सम्पूरक कोण

माना दो कोण A और B है। इन कोणों के मान क्रमशः A = 70० और कोण B =110० इनका योग 180० बराबर है।

अर्थात A + B = 70० + 110० = 180 है। इसका अर्थ यह हुआ कि यह “संपूरक कोण” हैं।

10. शीर्षभिमुख कोण किसे कहते है

जब कोई भी दो सरल रेखाएं किसी बिंदु पर एक दूसरे को प्रतिच्छेद करती हैं। तो उस विंदु पर बने आमने सामने के कोण को शीर्षभिमुख कोण कहते है।

11. तिर्यकच्छेदी कोण किसे कहते है

दो या दो से अधिक समान्तर रेखाओ को प्रतिच्छेद करने वाली रेखाओ को तिर्यकच्छेदी रेखा कहते है। तथा इनमे बने हुए कोण को तिर्यकच्छेदी कोण कहते है।

tiryak rekha


उम्मीद हैं आपको कोण के प्रकार की जानकारी पसंद आयी होगीं।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment