Site icon Easy Maths Tricks

Class 3 Chapter 4 Mathematics in Hindi

क्रम सूचक संख्याएँ

इस पेज पर आप Class 3 Chapter 4 Mathematics की जानकारी पड़ेगें।

पिछले पेज पर हमने कक्षा तीसरी का Syllabus की पोस्ट शेयर की हैं।

चलिए इस पेज पर क्रम सूचक संख्याएँ की जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

क्रम सूचक संख्याएं

नीचे दिए चित्र को देखकर गणन संख्या और क्रम सूचक संख्या को समझिए?

गणन संख्या : एक, दो, तीन, चार, पाँच, छः, सात, आठ, नौ, एवं दस।

क्रम सूचक संख्या : पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पाँचवाँ, छठवाँ, सातवाँ, आठवाँ, नवाँ, दसवाँ।

प्रश्न1. नीचे दिए चित्र में को देखिए और बताइए?

(a). घर से चौथे पेड़ पर कितने पक्षी बैठे हैं?
उत्तर:- 1

(b). घर से तीसरे नंबर के पेड़ पर कितने पक्षी बैठे हैं?
उत्तर:- 6

(c). घर से दूसरे पेड़ पर कितने पक्षी बैठे हैं?
उत्तर:- 2

(d). सबसे कम पक्षी किस पेड़ पर बैठे हैं?
उत्तर:- सबसे लास्ट के पेड़ पर

(e). सबसे ज्यादा पक्षी किस पेड़ पर बैठे हैं?
उत्तर:- घर से तीसरे नंबर के पेड़

प्रश्न2. नीचे दिए चित्र में आपको एक ट्रेन का दृश्य दिया हैं जिसे देखकर आपको नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर देने हैं?

(a). इंजन से एस-4 डिब्बा कौन से स्थान पर हैं?

उत्तर:- चौथे

(b). ट्रैन का नंबर कितना हैं?

उत्तर:- 12022

(c). एस-2 डिब्बा के बाद कौनसा डिब्बा लगा हैं?

उत्तर:- AC-1

(d). इंजन से तीसरे स्थान पर कौनसा डिब्बा लगा हैं?

उत्तर:- AC-1

प्रश्न3. दिनों पर नीचे कुछ प्रश्न दिए हैं जिससे उत्तर दीजिए?

(a). सप्ताह का दूसरा दिन कौन सा हैं?

उत्तर:- मंगलवार

(b). गुरुवार सप्ताह का कौन सा दिन हैं?

उत्तर:- चौथा

(c). शुक्रवार के बाद कौन सा दिन आता हैं?

उत्तर:- शनिवार

(d). रविवार के बाद कौन सा दिन आता हैं?

उत्तर:- सोमवार

प्रश्न4. नीचे बनी तालिका को देखकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

(a). दूसरे के बाद क्या आएगा?

उत्तर:- तीसरा

(b). पाँचवे के ऊपर क्या होगा?

उत्तर:- चौथा

(c). बीसवाँ के बाद क्या आएगा?

उत्तर:- इक्कीसवाँ

(d). अठारहवाँ के बाद क्या आएगा?

उत्तर:- उन्नीसवाँ

जरूर पढ़े :

उम्मीद हैं आपको Class 3 Chapter 4 Mathematics वाली यह पोस्ट पसंद आयी होगी

Exit mobile version