Site icon Easy Maths Tricks

Class 3 Chapter 7 Mathematics in Hindi

घटाना

इस पेज पर आप Class 3 Chapter 7 Mathematics को पढ़ने वाले हैं जिसको पढ़कर आप घटाना के सवालों को हल करना सीखेगें।

पिछले पेज हमने कक्षा तीसरा का Syllabus शेयर किया हैं उसे जरूर पढ़े।

चलिए इस पेज पर घटाना के सवालों को हल करना सीखते हैं।

घटाना

जब किसी संख्या अथवा अंक से किसी दूसरी संख्या या अंक को कम किया जाता है तो उसे घटाना कहा जाता है।
घटाने को (-) चिह्न से प्रदर्शित किया जाता है।

अभ्यास 7.1

1. नीचे दिए गए सवालों को हल कीजिए?

2. घटाइए?

3. 47 में से 36 घटाइए?

47 – 36
= 11
Ans. 11

4. 65 में से 19 घटाइए?

65 – 19
= 46
Ans. 46

5. सरला के पास 38 सन्तरे हैं, उसने पूर्वा को 17 संतरे दे दिए, तो बताइए अब सरला के पास कितने सन्तरे बचें?

हल:- प्रश्नानुसार,
सरला के पास सन्तरे = 38
पूर्वा को दिए सन्तरे = 17
सरला के पास कुल बचे सन्तरे = 38 – 17
= 21
Ans. 21

6. एक बगीचे में 87 पेड़ हैं, इसमें 54 आम के पेड़ हैं व शेष नीबू के पेड़ हैं। बताइए कि बगीचे में कितने नीबू के पेड़ हैं?

हल:- प्रश्नानुसार,
बगीचे में कुल पेडों की संख्या 87 हैं।
आम के पेड़ = 54
नीबू के पेड़ = x
बगीचे में नीबू के पेड़ों की संख्या = 87 – 54
= 33 नीबू के पेड़
Ans. 33 नीबू के पेड़

7. यदि सलमा के पास 70 टॉफियां व नूरी के पास 64 टॉफियां हैं, तो बताइए सलमा के पास नूरी से कितनी अधिक टॉफियां हैं?

हल:- प्रश्नानुसार,
सलमा के पास टॉफियाँ = 70
नूरी के पास टॉफियाँ = 64
सलमा के पास नूरी से अधिक टॉफी = 70 – 64
= 6
Ans. 6

8. 50 में से कौन सी संख्या जोड़ें कि योगफल 84 हो जावे?

माना,
संख्या x हैं।
50 + x = 84
x = 84 – 50
x = 34

9. एक पुस्तक में 84 पृष्ठ हैं। रंजीता ने 57 पृष्ठ पढ़ लिए, तो बताइए कितने पृष्ठ पढ़ने के लिए शेष रह गए हैं?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक पुस्तक में पृष्ठों की संख्या = 84
रंजीता द्वारा पढ़े गए पृष्ठ = 57
पढ़ने के लिए शेष रह गए पृष्ठ = 84 – 57
= 27
Ans. 27

10. आशा के घर से उसकी शाला 97 कदम दूर हैं। यदि आशा 54 कदम शाला की तरफ चल चुकी हैं, तो बताइए उसे कितने कदम और चलना पड़ेगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
आशा के घर से शाला की दूरी = 97 कदम
शाला की ओर चले कदम = 54
शाला पहुँचने में कदम की दूरी = 97 – 54
= 43
Ans. 43

11. अंजुला अपने घर से 12 अमरूद लाई। उसने 8 अमरूद अपनी सहेलियों को दे दिए, तो बताइए अब उसके पास कितने अमरूद बचे?

हल:- प्रश्नानुसार,
अंजुला घर से अमरूद लाई = 12
सहेली को अमरूद दिए = 8
अंजुला के पास शेष बचे अमरूद = 12 – 8
= 4
Ans. 4

12. खाली स्थान भरिए?

पुर्नसमूहन सहित घटाइए –

उदाहरण 1. 653 में से 427 घटाइए।

उदाहरण 2. 368 में से 289 घटाइए।

अभ्यास 7.2

1. नीचे दिए गए प्रश्नों को हल कीजिए?

(a). 876 में से 259 घटाइए।

(b). 573 में से 328 घटाइए।

(c). 940 में से 512 घटाइए।

(d). 742 में से 127 घटाइए।

(e). 694 में से 328 घटाइए।

2. घटाइए।

3. घटाइए।

4. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

घटाने की अवधारणा के कुछ महत्वपूर्ण पहलू

  1. निकाल लेना
  2. कम करना
  3. तुलना

जोड़ का विपरीत अथवा जोड़ का पूरक

चार पहलुओं से संबंधित स्थितियां

निकाल लेना –

1. एक फल बेचने वाले के पास 67 आम थे। उसने दिन भर में 37 आम बेच दिए। उसके पास कितने आम बचे?

67 – 37 = 30

2. एक पुस्तक में 130 पृष्ठ हैं। ममता ने 80 पृष्ठ पढ़ लिए, तो बताइए कितने पृष्ठ पढ़ने के लिए शेष रह गए हैं?

130 – 80 = 50

3. एक विद्यालय के पुस्तकालय में 130 पुस्तकें थीं। इनमें से 30 पुस्तकों में दीमक लग गए अब बताओ विद्यालय के पुस्तकालय में कितनी पुस्तकें शेष बची हैं।

130 – 30 = 100

कम करना –

1. सरिता के जन्मदिन पर 42 उपहार की चीजें अपने दोस्तों में बांटने के लिए खरीदीं। उपहार देने के बाद उसके पास 2 चीजें बच गई। कुल कितनी चींजें बाँटी गई?

42 – 2 = 40

2. एक दुकानदार के पास 76 बोरी चीनी थी। दुकान बंद होने के समय 56 बोरी शेष थीं। चीनी की कितनी बोरी बिकीं?

76 – 56 = 20

तुलना –

1. 40 से 60 कितना अधिक हैं?

60 – 40 = 20

2. एक टेस्ट में सुनील ने 90 अंक और उसके दोस्त रमेश ने 70 अंक प्राप्त किए। सुनील रमेश से कितने अधिक अंक प्राप्त किए?

90 – 70 = 20

जोड़ का विपरीत

1. 70 में क्या जोड़ा जाए कि योगफल 100 हो जाए?

100 – 70 = 30

2. एक हॉल के लिए 70 कुर्सियां पर पॉलिश होनी हैं। एक दिन 50 कुर्सियों पर पालिश हुई। कितनी कुर्सियाँ पॉलिश होने के लिए शेष हैं?

70 – 50 = 20

3. एक बॉक्स में 210 सेब समा सकते हैं। उसमें 110 सेब रखे हुए हैं। बॉक्स में और कितने सेब रखे जा सकते हैं?

210 – 110 = 100

अभ्यास 7.3

निम्लिखित प्रश्नों को हल कीजिए?

1. मोहन ने 12 प्रश्न हल किए जाँच करने पर उनके शिक्षक ने 4 प्रश्न गलत पाए। मोहन ने कितने प्रश्न सही किए?

हल:- प्रश्नानुसार,
मोहन द्वारा हल किए गए प्रश्न = 12
गलत हुए प्रश्न = 4
मोहन द्वारा सही किए गए प्रश्न = 12 – 4
= 8

2. एक टेबल पर 18 गिलास रखे हैं। उनमें से 10 में पानी भरा हुआ हैं और शेष खाली हैं। बताएं कितने गिलास खाली हैं?

हल:- प्रश्नानुसार,
टेबल पर रखे गिलास = 18
पानी से भरे हुए गिलास = 10
खाली गिलास = 18 – 10
= 8

3. एक बस में 80 आदमी बैठे हैं। उनमें से 30 एक बस स्टॉप पर उतर गए। कितने आदमी बस में बच गए?

हल:- प्रश्नानुसार,
बस में आदमी = 80
बस से उतरे आदमी = 30
बस में रह गए आदमी = 80 – 30
= 50

4. दो संख्याओं का योग 100 हैं। यदि एक संख्या 55 हैं, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

हल:- प्रश्नानुसार,
दो संख्याओं का योग = 100
पहली संख्या = 55
दूसरी संख्या = x
पहली संख्या + दूसरी संख्या = योग
55 + x = 100
x = 100 – 55
x = 45

5. एक फल बेचने वाले के पास 175 पपीते हैं, इनमें से 97 पपीते बेच दिए। बताइए उसके पास कितने पपीते बचें?

हल:- प्रश्नानुसार,
पपीतों की संख्या = 175
बिके पपीतों की संख्या = 97
शेष बचें पपीतों की संख्या = 175 – 97
= 78

6. गुरमीत ने 825 रुपए कमाए। दिनेश ने 457 रुपए कमाए। बताइए दिनेश को कितने रुपए और कमाने पड़ेंगे, जिससे उसके रुपये गुरमीत के रुपयों के बराबर हो जाए?

हल:- प्रश्नानुसार,
गुरमीत ने पैसे कमाए = 825
दिनेश ने पैसे कमाए = 457
दिनेश को कमाने पड़ेगें रुपए = 825 – 457
= 368
यदि दिनेश 368 रुपए कमाता हैं तो गुरमीत के रुपयों के बराबर हो जाएगा।

7. सलमा ने पन्द्रह अगस्त के लिए 150 झंडियाँ बनाई। मीना ने 95 झंडियाँ बनाई। बताइए सलमा से मीना ने कितनी अधिक झंडियाँ बनाई?

हल:- प्रश्नानुसार,
सलमा ने झंडियाँ बनाई = 150
मीना ने झंडियाँ बनाई = 95
सलमा से मीना ने अधिक झंडियाँ बनाई = 150 – 95
= 55

8. जान 500 रुपए लेकर बाजार गया उसने 419 रुपए का सामान खरीदा। बताइए उसके पास कितने रुपये शेष बचे?

हल:- प्रश्नानुसार,
जान बाजार लेकर गया = 500 रुपए
जान ने बाजार में सामना लिया = 419 रुपए
जान के पास शेष बचें रुपए = 500 – 419
= 81

9. रोशन के पास 806 बकरियाँ थीं। उसने 478 बकरियाँ बेच दीं। बताइए उसके पास कितनी बकरियाँ शेष बचीं?

हल:- प्रश्नानुसार,
रोशन के पास बकरियाँ = 806
रोशन ने बकरियाँ बेचीं = 478
रोशन के पास शेष बचीं बकरियाँ = 806 – 478
= 328

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको Class 3 Chapter 7 Mathematics की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको Class 3 Chapter 7 Mathematics की यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें।

Exit mobile version