Site icon Easy Maths Tricks

कैलेंडर की परिभाषा, सूत्र, ट्रिक्स और उदाहरण

calendar

इस पेज पर आप कैलेंडर से सम्बन्धित समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं।

पिछले पेज पर हमने घड़ी की पोस्ट शेयर की थी तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम कैलेंडर की परिभाषा, सूत्र, ट्रिक्स और उदाहरण की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

कैलेंडर किसे कहते हैं

कैलेण्डर शब्द लेटिन भाषा के कैलेण्डस से बना हैं। इसका मतलब हिसाब प्रस्तुत करने का दिन होता हैं।
दिनों, महीनों और वर्षों का हिसाब लगाने के लिए कैलेंडर का उपयोग किया जाता हैं।

दिन, सप्ताह, महीना एवं वर्ष के बीच पारस्परिक सम्बन्धों को प्रदर्शित करने वाले साधन को कैलेण्डर कहते हैं।

दूसरे शब्दों में, किसी वर्ष में माह, सप्ताह, तिथि और दिनों को निरूपित करने वाली तारीख को कैलेंडर कहते हैं।

कैलेंडर में निम्नलिखित पाँच अवयव होते हैं।

  1. दिन
  2. सप्ताह
  3. तिथि
  4. महीना
  5. वर्ष

1. दिन :- एक सप्ताह के सातवें भाग को एक दिन कहते हैं। इन्हें अलग-अलग सात ग्रहों के नामों के द्वारा निरूपित किया जाता हैं।

जैसे:- सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार।

दिन

7 दिनों का एक सप्ताह होता हैं।

दिनदिन के नाम
पहलासोमवार
दूसरामंगलवार
तीसराबुधवार
चौथागुरुवार
पाँचवाशुक्रवार
छटवांशनिवार
सातवाँरविवार

2. सप्ताह :- किसी महीने के चौथे या वर्ष के 48 वें भाग को सप्ताह कहते हैं।

एक सप्ताह में कुल सात दिन होते हैं जिनमें पहला दिन रविवार एवं अंतिम दिन शनिवार होता हैं।

3. तिथि :- किसी महीने में 1 से लेकर 28/29/30/31 तक के अंकों द्वारा निरूपित अवधि को तिथि कहते हैं।

4. महीना :- वर्ष के बारहवें भाग को माह कहते हैं। अर्थात 4 सप्ताह का एक महीना होता हैं।

एक वर्ष के अंतर्गत → जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर

माह

एक वर्ष में 12 महीने होते हैं।

महीनों के नाम तथा प्रत्येक महीने में दिनों की संख्या –

माहदिनों की संख्या
जनवरी31
फरवरी28
मार्च31
अप्रैल30
मई31
जून30
जुलाई31
अगस्त31
सितम्बर30
अक्टूबर31
नवम्बर30
दिसम्बर31

जिनमें से जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर एवं दिसम्बर महीने में 31 दिन होते हैं। तथा अप्रैल, जून, सितम्बर एवं नवम्बर को महीने में 30 दिन होते हैं एवं फरवरी के महीने में 28 या 29 दिन होते हैं।

सामान्य वर्ष में फरवरी को 28 तिथियों द्वारा, जबकि लीप वर्ष में इसे 29 तिथियों द्वारा निरूपित किया जाता हैं।

भारतीय महीनों के नाम

पहलाचैत्रफरवरी-मार्च
दूसराबैसाखमार्च-अप्रैल
तीसराज्येष्ठअप्रैल-मई
चौथाआषाढ़मई-जून
पाँचवाश्रावण (सावन)जून-जुलाई
छटवांभाद्रपद (भादों)जुलाई-अगस्त
सातवाँआश्विन (क्वार)अगस्त-सितम्बर
आठवाँकार्तिकसितंबर-अक्टूबर
नौवाँमार्ग शीर्ष (अगहन)अक्टूबर-नवम्बर
दसवाँपौष (पूस)नवम्बर-दिसम्बर
ग्यारवाँमाघदिसम्बर-जनवरी
बारहवाँफाल्गुन (फागुन)जनवरी-फरवरी

5. वर्ष :- शताब्दी के सौवें भाग को या 12 माह की संयुक्त अवधि को वर्ष कहते हैं।

वर्ष दो प्रकार के होते हैं।

(a). सामान्य वर्ष :- ऐसे वर्ष जो 4 से पूर्णतः विभाजित नहीं होते हैं या ऐसी शताब्दी वर्ष जो 400 से पूर्णतः विभाजित नहीं होते हैं, ऐसे वर्ष को सामान्य वर्ष कहते हैं। किसी भी सामान्य वर्ष में कुल 365 दिन होते हैं।

जैसे :- 1987, 1989, 1990, 1991 एवं 1800 यहाँ 1800 एक शताब्दी वर्ष हैं।

सामान्य वर्ष में वर्ष का पहला एवं अंतिम दोनों ही दिन समान होते हैं।

जैसे :- 1 जनवरी को रविवार हैं तो 31 दिसम्बर को भी रविवार होगा।

(b). लीप वर्ष :- ऐसे वर्ष जो 4 से पूर्णतः विभाजित हो जाते हैं या ऐसे शताब्दी वर्ष जो 400 से पूर्णतः विभाजित हो जाते हैं, ऐसे वर्ष को लीप वर्ष कहते हैं।

जैसे :- 1984, 1988, 1992, 1996 एवं 2000 यहाँ 2000 एक शताब्दी वर्ष हैं।

लीप वर्ष में वर्ष का पहला दिन एवं अंतिम दिन दोनों ही असमान होते हैं तथा पहले दिन की तुलना में अंतिम दिन एक दिन बढ़ जाता हैं।

जैसे :- 1 जनवरी को रविवार हैं तब 31 दिसम्बर को सोमवार होगा।

कैलेंडर से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्दु

1. यदि कोई वर्ष 4 से पूर्णतः विभाजित हो जाता हैं, तो वह वर्ष “लीप वर्ष” कहलाता हैं। (1 लीप वर्ष = 366 दिन)

2. यदि कोई शताब्दी वर्ष 400 से पूर्णतः विभाजित हो, तो वह वर्ष शताब्दी लीप वर्ष होता हैं।

3. विषम दिनों की संख्या

रविवार0
सोमवार1
मंगलवार2
बुधवार3
गुरुवार4
शुक्रवार5
शनिवार6

4. एक वर्ष में 12 महीने होते हैं प्रत्येक महीने में अतिरिक्त दिनों की संख्या निम्नानुसार है।

जनवरी31/73 अतिरिक्त दिन
फरवरी(28/7)/(29/7)0/1 अतिरिक्त दिन
मार्च31/73 अतिरिक्त दिन
अप्रैल30/72 अतिरिक्त दिन
मई31/73 अतिरिक्त दिन
जून30/72 अतिरिक्त दिन
जुलाई31/73 अतिरिक्त दिन
अगस्त31/73 अतिरिक्त दिन
सितम्बर30/72 अतिरिक्त दिन
अक्टूबर31/73 अतिरिक्त दिन
नवम्बर30/72 अतिरिक्त दिन
दिसम्बर31/73 अतिरिक्त दिन

Note :- साधारण वर्ष में फरवरी 28 दिन की होती हैं इसलिए साधारण वर्ष में फरवरी में अतिरिक्त दिनों की संख्या 0 होती है लेकिन लीप वर्ष में फरबरी में 29 दिन होते है जिससे फरवरी में अतिरिक्त दिनों की संख्या 1 होती है।

5. एक वर्ष में 52 सप्ताह तथा एक दिन होते हैं तथा लीप वर्ष में 52 सप्ताह तथा दो दिन होते हैं।

6. दिनों को संख्या को सात से भाग देने पर जो शेष बचता हैं, उसे विषम दिन कहते हैं।

7. एक दिन की पुनरावृत्ति प्रत्येक 7, 14, 21, 28 ,………………,364 दिनों के बाद होती हैं।

8. किसी शताब्दी का प्रथम दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार या शनिवार हो सकता हैं तथा शताब्दी का अंतिम दिन मंगलवार, गुरुवार या शनिवार नहीं हो सकता, लेकिन बुधवार, शुक्रवार तथा रविवार हो सकता हैं।

9. किसी साधारण वर्ष में निम्न माह के प्रथम दिन समान होते हैं।

10. किसी अर्धवर्ष में निम्न माह के प्रथम दिन समान होते हैं।

11. साधरण वर्ष का पहला और अंतिम दिन समान होता हैं।

12. साधारण क्रमागत वर्षों में किसी निश्चित तिथि के दिन की तुलना में उसके ठीक अगले वर्ष में उस तिथि का दिन एक आगे बढ़ जाता हैं

13. साधारण वर्ष के बाद अगला वर्ष अधिवर्ष हो, तो किसी निश्चित तिथि का दिन पहले दिन की तुलना में 1 दिन (जनवरी से फरवरी तक)/2 दिन (मार्च से दिसंबर तक) आगे बढ़ जाता हैं।

14. 28 दिन की फरवरी (साधारण वर्ष) में महीने की किसी भी तारीख को आने वाला दिन उस महीने में सिर्फ चार बार आता हैं।

15. 29 दिन की तारीख (अधिवर्ष/एक लीप वर्ष) के माह में सिर्फ 1 तारीख को आने वाला दिन उस महीने में 5 बार और शेष सभी 4 बार रिपीट होते हैं।

16. 30 दिन वाले किसी महीने में 1 और 2 तारीख को आने वाले 5 बार और शेष सभी 4 बार रिपीट होते हैं।

17. 31 दिन वाले महीने में 1, 2, और 3 तारीख को आने वाले दिन उस महीने में 5 बार और शेष सभी 4 बार रिपीट होते हैं।

18. किसी तारीख में 7, 14, 21 और 28 दिन जोड़ने या घटाने से वही प्राप्त होता हैं।

Note :-

(a). किसी वर्ष में 4 से भाग देकर लीप वर्ष या साधारण वर्ष निकाला जाता हैं।

(b). किसी भी शताब्दी में 400 से भाग देकर लीप वर्ष निकाला जाता हैं।

विषम दिन :- विषम दिनों का अर्थ हैं कि दिनों की संख्या को 7 से विभाजित करने पर शेष बचे दिन विषम दिन कहलाते हैं, या कोई दिन अपना सप्ताह पूरा न कर पाए तब ऐसे दिनों को भी विषम दिन कहा जाता हैं।

वर्ष के पहले दिन और अंतिम दिन से संबंधित बिंदु

1. किसी साधारण वर्ष में वर्ष का पहला दिन और अंतिम दिन एकसमान होता हैं, जैसे 1 जनवरी 2007 को मंगलवार था। तो 31 दिसम्बर 2007 को भी मंगलवार ही होगा।

2. किसी लीप वर्ष में वर्ष का अंतिम दिन वर्ष के पहले दिन को तुलना में 1 दिन बड़ जाता हैं, जैसे 1 जनवरी 2004 को गुरुवार था तो 31 दिसम्बर 2004 को शुक्रवार होगा।

एक ही तिथि एक ही महीने के अगले वर्ष या पिछले वर्ष के लिए

जब एक सी तारीक और महीना दिया गया हो तथा वर्ष अधिक या कम हो तब साधारण वर्ष की फरवरी से हमारा उत्तर 1 दिन से बदलेगा अधिवर्ष (leap year) को फरवरी से हमारा उत्तर दो दिन से बदलेगा।

शताब्दी का पहला दिन – सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार।

शताब्दी का अंतिम दिन – बुधवार, शुक्रवार, रविवार।

Note :-

कैलेंडर के सवाल

Q.1 प्रथम गणतंत्र दिवस जनवरी 1950 को मनाया गया वह सप्ताह का कौन सा दिन था?
A. शुक्रवार
B. गुरुवार
C. बुधवार
D. मंगलवार

हल:- प्रश्नानुसार,
26 जनवरी 1950
1949 वर्ष + 26 दिन
1946 वर्षों में कुल विषम दिनों की संख्या
1600 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = 0
300 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = 1
अतः कुल 1900 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (+1) दिन अतिरिक्त हैं।
49 वर्षों में – 37 साधारण वर्ष + 12 लीप पर होंगे।
49 + 12 = 61
अतः एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं इसलिए 7 से भाग देने पर
61/7 (+5) दिन अतिरिक्त हैं।
महीना के लिए विषम दिनों की संख्या निम्नलिखित हैं।
चालू वर्ष = 26 जनवरी
कुल विषम दिन
26/7 = (+5) दिन अतिरिक्त हैं।
कुल अतिरिक्त दिन = 1 + 5 + 5
11/7 (+4) दिन अतिरिक्त हैं। (गुरुवार)
Ans. गुरुवार।

Q.2 प्रथम स्वतंत्रता दिवस जो 15 अगस्त, 1947 को मनाया गया वह सप्ताह का कौन सा दिन था?
A. शुक्रवार
B. रविवार
C. बुधवार
D. गुरुवार

हल:- प्रश्नानुसार,
15 अगस्त 1947 = 1946 वर्ष + 7 माह + 15 दिन
1946 वर्षों में कुल विषम दिनों की संख्या –
1600 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = 0
300 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = 1
अतः कुल 1900 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (+1) दिन अतिरिक्त हैं।
46 वर्षों में – 35 साधारण वर्ष + 11 लीप पर होंगे।
46 + 11 = 57
अतः एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं इसलिए 7 से भाग देने पर
57/7 (+1) दिन अतिरिक्त हैं।
महीना के लिए विषम दिनों की संख्या निम्नलिखित हैं –
चालू वर्ष = जनवरी + फरवरी + मार्च + अप्रैल + मई + जून + जुलाई + अगस्त
जनवरी – 31/7 = 3 अतिरिक्त दिन
फरवरी – (28/7) = 0 अतिरिक्त दिन
मार्च – 31/7 =3 अतिरिक्त दिन
अप्रैल – 30/7 = 2 अतिरिक्त दिन
मई – 31/7 = 3 अतिरिक्त दिन
जून 30/7 = 2 अतिरिक्त दिन
जुलाई – 31/7 = 3 अतिरिक्त दिन
अगस्त -31/7 = 3 अतिरिक्त दिन
कुल विषम दिन = 3 + 0 + 3 + 2 + 3 + 2 + 3 + 15
31/7 = (+3) दिन अतिरिक्त हैं।
कुल अतिरिक्त दिन = 1 + 1 + 3 = 5 (शुक्रवार)
Ans. शुक्रवार

Q.3 12 जनवरी 1863 को सप्ताह का कौन सा दिन होगा।
A. शुक्रवार
B. मंगलवार
C. बुधवार
D. सोमवार

हल:- प्रश्नानुसार,
12 जनवरी 1863 = 1800 वर्ष + 7 माह + 12 दिन
1863 वर्षों में कुल विषम दिनों की संख्या –
1800 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (+3) दिन अतिरिक्त हैं।
62 वर्षों में – 47 साधारण वर्ष + 15 लीप पर होंगे।
62 + 15 = 77
अतः एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं इसलिए 7 से भाग देने पर
77/7 (0) दिन अतिरिक्त हैं।
महीना के लिए विषम दिनों की संख्या निम्नलिखित हैं –
चालू वर्ष = 12 जनवरी
12/7 (+5) दिन अतिरिक्त हैं।
कुल अतिरिक्त दिन = 3 + 0 + 5 = 8/7 (+1) अतिरिक्त दिन (सोमवार)
Ans. सोमवार।

Q.4 अप्रैल 2007 में प्रथम सोमवार किस तारीख को पड़ा होगा?
A. रविवार
B. सोमवार
C. बुधवार
D. शुक्रवार

हल:- प्रश्नानुसार,
1 अप्रैल 2007 = 2000 वर्ष + 6 माह + 1 दिन
2000 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (0) दिन अतिरिक्त हैं।
6 वर्षों में – 5 साधारण वर्ष + 1 लीप पर होंगे।
6 + 1 = 7
अतः एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं इसलिए 7 से भाग देने पर
7/7 (0) दिन अतिरिक्त हैं।
महीना के लिए विषम दिनों की संख्या निम्नलिखित हैं –
चालू वर्ष = जनवरी + फरवरी + मार्च + अप्रैल
जनवरी – 31/7 = 3 अतिरिक्त दिन
फरवरी – (28/7) = 0 अतिरिक्त दिन
मार्च – 31/7 =3 अतिरिक्त दिन
अप्रैल – 1
कुल विषम दिन = 3 + 0 + 3 + 1
7/7 = (0) दिन अतिरिक्त हैं।
कुल अतिरिक्त दिन = 0 + 0 + 0 = 0 (रविवार)
Ans. रविवार।

Q.5 यदि 15 सितम्बर 2000 शुक्रवार हैं तो 15 सितम्बर, 2001 को कौन-सा दिन होगा।
A. शुक्रवार
B. रविवार
C. बुधवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
15 सितंबर, 2000 से 15 सितंबर, 2001 तक कुल दिनों की संख्या = 365
चूँकि एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं इसलिए
365/7 = 52 (1 दिन शेष बचा)
अतः 15 सितम्बर 2001 को शुक्रवार के एक दिन बाद वाला दिन शनिवार होगा।
Ans. शनिवार।

Q.6 वर्ष 1988 में स्वतंत्रता दिवस बुधवार को मनाया गया, तो वर्ष 1989 में यह किस दिन मनाया होगा?
A. शुक्रवार
B. गुरुवार
C. बुधवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
वर्ष 1989 लीप वर्ष नहीं हैं।
अतः 15 अगस्त 1988 से अगस्त, 1989 तक कुल दिनों की संख्या = 365
365 + 7 = 52 भाग गया और 1 शेष बचा
अतः 15 अगस्त, 1989 को बुधवार के एक दिन बाद का दिन गुरुवार होगा।
Ans. गुरुवार

Q.7 यदि 18 फरवरी, 1997 को मंगलवार था, तब 18 फरवरी, 1999 को कौन सा दिन होगा?
A. शुक्रवार
B. गुरुवार
C. बुधवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
18 फरवरी, 1997 से 18 फरवरी, 1999 के बीच विषम दिन = 2
अतः 18 फरवरी 1999 को मंगलवार के दो दिन बाद का दिन गुरुवार होगा।
Ans. गुरुवार।

Q.8 यदि 3 दिसम्बर, 1990 को रविवार हैं, तब 3 जनवरी, 1991 को कौन सा दिन होगा।
A. शुक्रवार
B. गुरुवार
C. बुधवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
3, 10, 17, 24 और 31 दिसम्बर, 1990 को रविवार हैं।
इसलिए 1 जनवरी, 1991 सोमवार होगा।
तथा 3 जनवरी, 1991 को बुधवार होगा।
Ans. बुधवार।

Q.9 यदि 17 सितम्बर 1982 को शनिवार था, तब 22 दिसम्बर 1984 को कौन सा दिन होगा?
A. रविवार
B. गुरुवार
C. बुधवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार, 17 दिसम्बर, 1982 से 22 दिसंबर, 1984 के बीच विषम दिन = 8 + 7
15/7 (+1) दिन अतिरिक्त
अतः 22 दिसम्बर, 1984 को शनिवार के एक दिन बाद का दिन रविवार होगा।
Ans. रविवार

Q.10 यदि 1 मई, 2000 को मंगलवार था, तो 31 जुलाई 2000 को कौन सा दिन था?
A. शुक्रवार
B. गुरुवार
C. मंगलवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
1 मई से 31 जुलाई तक दिनों की संख्या
30 + 30 + 31 = 91
विषम दिनों की संख्या = 91/7 (0) दिन अतिरिक्त
अतः 31 जुलाई को भी मंगलवार होगा।
Ans. मंगलवार।

Q.11 यदि 1 मई, 2000 को मंगलवार था, तो 31 जुलाई, 2000 को कौन सा दिन था?
A. सोमवार
B. गुरुवार
C. बुधवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
26 जनवरी से 3 मार्च तक दिनों की संख्या = 5 + 29 + 3
37/7 (+2) अतिरिक्त दिन
अतः 3 तारीख को शनिवार से दो दिन आगे का दिन सोमवार होगा।
Ans. सोमवार

Q.12 आज बुधवार हैं तो आज से 51 दिन बाद कौन सा दिन होगा?
A. शुक्रवार
B. गुरुवार
C. बुधवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
51 दिन
7 सप्ताह
= 51/7 (+2) अतिरिक्त दिन
Ans. बुधवार

Q.13 श्याम 15 फरवरी 1980 को पैदा हुआ था। मोहन, श्याम से 15 दिन पहले पैदा हुआ यदि उस वर्ष गणतंत्र दिवस समोवार को पढ़ा हो, तो सुरेश किस दिन पैदा हुआ था?
A. सोमवार
B. बुधवार
C. मंगलवार
D. शुक्रवार

हल:- प्रश्नानुसार,
आशीष 15 फरवरी, 1980 को पैदा हुआ।
संजय, आशीष से 12 दिन पहले यानी (15 – 12) = 3 फरवरी को पैदा हुआ।
चूँकि उस वर्ष गणतंत्र दिवस अर्थात 26 जनवरी को समोवार था तो 3 फरवरी को मंगलवार होगा।
Ans. मंगलवार

Q.14 यदि परसों शनिवार हैं, तो कल से तीन दिन पहले कौन सा दिन था?
A. रविवार
B. बुधवार
C. गुरुवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
यदि परसों शनिवार होगा,
तो आज गुरुवार हैं,
तथा कल से तीन दिन पहले रविवार था।
Ans. रविवार

Q.15 यदि किसी महीने में तीसरे सोमवार को 17 तारीख हैं तो बताइए कि इस महीने में वह कौन सा दिन हैं जो पांच बार आएगा?
A. मंगलवार
B. गुरुवार
C. शुक्रवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
चूँकि माह का तीसरा मंगलवार 17 तारीख को पढ़ता हैं
तो पहला सोमवार 17 – 14 = 3 को पड़ेगा और माह शनिवार से शुरू होगा।
इस तरह माह में शनिवार, रविवार, तथा सोमवार पांच बार आ सकते हैं।
Ans. शनिवार

Q.16 यदि किसी महीने में तीसरे शनिवार को 17 तारीख हैं तो बताइए कि उस महीने के चौथे बुधवार को क्या तारीख होगी?
A. 21
B. 22
C. 24
D. 28

हल:- प्रश्नानुसार,
यदि महीने का तीसरा शनिवार 17 तारीख को पड़ता हैं,
तो तीसरा बुधवार 17 – 3 = 14 तारीख को होगा।
तब चौथा बुधवार 14 + 7 = 21 तारीख को होगा।
Ans. 21

Q.17 1 जून 2013 को सोमवार हैं तो 1 जून 2014 को कौन सा दिन होगा?
A. मंगलवार
B. गुरुवार
C. शुक्रवार
D. शनिवार

हल:- 1 जून 2013 को सोमवार होगा।
1 जून 2014 को मंगलवार होगा।
2000 में 0 अतिरिक्त दिन होगें।
1वर्ष पहले (6 + 3) = 9/7 (2 दिन अतिरिक्त)
Ans. मंगलवार।

Q.18 यदि 18 फरवरी, 2009 को मंगलवार था, तो 18 फरवरी, 2011 को कौन सा दिन होगा?
A. मंगलवार
B. गुरुवार
C. शुक्रवार
D. शनिवार

हल:- चूंकि साधारण वर्ष का पहला और अंतिम दिन समान होता हैं
इसलिए 17 फरवरी, 2010 का दिन मंगलवार होगा
तथा इसके आगे 16 फरवरी, 2011 का दिन भी मंगलवार होगा।
अतः 18 फरवरी, 2011 का दिन = मंगलवार + 2
Ans. गुरुवार।

Q.19 शुक्रवार को एक नियोजित सम्मेलन स्थान पर पहुँचकर मैंने जाना कि मैं निर्धारित दिन के दो दिन पूर्व ही पहुँच गया, यदि में आगामी बुधवार को वहाँ पहुँचता, तो कितने दिन की देरी हुई होती?
A. 3 दिन
B. 4 दिन
C. 2 दिन
D. 5 दिन

हल:- प्रश्नानुसार,
शुक्रवार को पहुंचाने पर मालूम होता हैं
कि निर्धारित दिन से 2 दिन पूर्व पहुँच गए।
अतः नियत दिन रविवार था।
यदि मैं आगामी बुधवार को पहुँचता हूँ।
तो तीन दिन की देरी होगी।
Ans. 3 दिन की।

Q.20 गायत्री 9 दिन पहले सिनेमा देखने गई थी, वह सिनेमा देखने सिर्फ गुरुवार को जाती हैं, आज सप्ताह का कौन सा दिन हैं?
A. मंगलवार
B. गुरुवार
C. शुक्रवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार
9 दिन पहले गुरुवार था।
अतः आज शनिवार हैं।
Ans. शनिवार

Q.21 2020 में 10 मार्च को होली का त्यौहार हैं वह साल का कौन सा दिन होगा?
A. मंगलवार
B. गुरुवार
C. शुक्रवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
10 मार्च 2020 = 2000 वर्ष + 19 माह + 10 दिन
2000 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (0) दिन अतिरिक्त हैं।
19 वर्षों में – 15 साधारण वर्ष + 4 लीप पर होंगे।
19 + 4 = 23
अतः एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं इसलिए 7 से भाग देने पर
23/7 (+2) दिन अतिरिक्त हैं।
महीना के लिए विषम दिनों की संख्या निम्नलिखित हैं –
चालू वर्ष = जनवरी + फरवरी + मार्च
जनवरी – 31/7 = 3 अतिरिक्त दिन
चूँकि वर्ष 2020 लीप वर्ष हैं इसलिए फरवरी 29 की होगी।
फरवरी – (29/7) = 1 अतिरिक्त दिन
मार्च – 10
कुल विषम दिन = 3 + 1 + 10
14/7 = (0) दिन अतिरिक्त हैं।
कुल अतिरिक्त दिन = 0 + 2 + 0 = 2 (मंगलवार)
Ans. मंगलवार

Q.22 27 अक्टूबर 2019 को दीपावली का त्यौहार मनाया गया था वह साल का कौन सा दिन होगा?
A. रविवार
B. बुधवार
C. गुरुवार
D. शनिवार

हल:- प्रश्नानुसार,
27 अक्टूबर 2019 = 2000 वर्ष + 18 माह + 27 दिन
2000 वर्षों में विषम दिनों की संख्या = (0) दिन अतिरिक्त हैं।
18 वर्षों में – 14 साधारण वर्ष + 4 लीप पर होंगे।
18 + 4
अतः एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं इसलिए 7 से भाग देने पर
22/7 (+1) दिन अतिरिक्त हैं।
महीना के लिए विषम दिनों की संख्या निम्नलिखित हैं –
चालू वर्ष = जनवरी + फरवरी + मार्च + अप्रैल + मई + जून + जुलाई + अगस्त
जनवरी – 31/7 = 3 अतिरिक्त दिन
फरवरी – (28/7) = 0 अतिरिक्त दिन
मार्च – 31/7 =3 अतिरिक्त दिन
अप्रैल – 30/7 = 2 अतिरिक्त दिन
मई – 31/7 = 3 अतिरिक्त दिन
जून – 30/7 = 2 अतिरिक्त दिन
जुलाई – 31/7 = 3 अतिरिक्त दिन
अगस्त – 31/7 = 3 अतिरिक्त दिन
सितम्बर – 30/7 = 2 अतिरिक्त दिन
अक्टूबर – 27
कुल विषम दिन = 3 + 0 + 3 + 2 + 3 + 2 + 3 + 3 + 2 + 27
48/7 = (+6) दिन अतिरिक्त हैं।
कुल अतिरिक्त दिन = 0 + 1 + 6 = 7/7 = 0 (रविवार)
Ans. रविवार

FAQ

Q.1 एक सप्ताह में कितने दिन होते हैं।


Ans. एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं।

Q.2 लीप वर्ष में कितने दिन होते हैं।


Ans. लीप वर्ष में 366 दिन होते हैं।

Q.3 वर्ष का सबसे छोटा महीना कौनसा हैं।


Ans. वर्ष का सबसे छोटा महीना फरवरी हैं।

Q.4 कौनसा महीना वर्ष का पहला महीना हैं।


Ans. जनवरी वर्ष का पहला महीना हैं।

Q.5 वर्ष में 30 दिन वाले कितने महीने होते हैं।


Ans. वर्ष में 30 दिन वाले 4 महीने होते हैं।

Q.6 एक वर्ष में कितने महीने होते हैं।


Ans. एक वर्ष में 12 महीने होते हैं।

Q.7 बुधवार के ठीक पहले का दिन कौनसा हैं।


Ans. बुधवार के ठीक पहले का दिन मंगलवार हैं।

Q.8 वर्ष 2004 लीप वर्ष हैं। इसके ठीक बाद का लीप वर्ष कौनसा होगा।


Ans. वर्ष 2004 लीप वर्ष हैं। इसके ठीक बाद का लीप वर्ष 2008 होगा।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको कैलेंडर की पोस्ट पसंद आयी होगीं।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Exit mobile version