Class 3 Chapter 9 Mathematics in Hindi

इस पेज पर आप Class 3 Chapter 9 Mathematics के सवालों को हल करना सीखेगें।

पिछले पेज पर हमने Class 3 का Syllabus शेयर किया हैं उसे जरूर पढ़ें।

चलिए इस पेज पर भाग के सवालों को हल करना सीखते एवं समझते हैं।

भाग

जब किसी संख्या अंक में किसी संख्या अथवा अंक को एक से अधिक बार घटाया जाता है तो उसे भाग कहते हैं।
भाग को (÷)चिह्न से प्रदर्शित किया जाता है।

भाग

8 लड्डुओं को 4 भागों में बराबर-बराबर कैसे बाँट सकते हैं?

भाग

सबसे पहले सबको एक-एक लड्डू दिया और देखा कि 4 लड्डू और बचे।

भाग

अब सबको एक-एक लड्डू और दे दिया। हमारे पास अब कोई भी लड्डू नहीं बचा हैं। चारों के पास 2-2 लड्डू हो चुके हैं।

भाग

अतः 8 लड्डुओं को 4 भागों में बराबर-बराबर बांटने पर सबको 2-2 लड्डू मिले।

अब आपको 12 कंकड़ 4 हिस्सों में बराबर-बराबर बांटना हैं।

भाग

12 कंकड़ 4 हिस्सों में बराबर-बराबर बॉटने पा प्रत्येक को 3-3 कंकड़ मिले।

इसी तरह 12 के 4 हिस्से करना या 12 के 4 भाग करना, इन दोनों बातों का एक ही मतलब होता हैं।

15 टॉफियों को 3 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटिए।

भाग
भाग

नीचे दिए गए चित्र में 14 पेन्सिलों को 2 लड़कियों में बराबर-बराबर बाँटना हैं। प्रत्येक लड़की को कितनी पेन्सिलों मिलेंगी?

भाग
पेंसिल

नीचे दिए गए चित्र में 14 टॉफियों को 2 बराबर-बराबर बाँटना हैं। प्रत्येक को कितनी टॉफियों मिलेंगी?

  • आइए 5 को 20 में से बार-बार घटाएँ।
भाग

अतः 5 को 20 में से 4 बार घटा सकते हैं या 20 वस्तुओं के 5-5 के 4 समूह बनेंगे।

अभ्यास 9.1

नीचे दिए गए प्रश्नों को ध्यान से पढ़िए और हल कीजिए।

भाग

अभ्यास 9.2

नीचे दिए गए उदाहरणों को समझिए और खाली स्थान भरिए :-

भाग
भाग

अभ्यास 9.3

निम्लिखित को संख्या रेखा पर व्यक्त कीजिए

  • भाग से संबंधित शब्दावली –
भाग
  • भाग करने में पहाड़े का उपयोग करना –

उदाहरण 1. 56 ÷ 8 = ………….
चरण 1. 56 ÷ 8 को

चरण 2. 8 के पहाड़े में 56 या उसके सबसे निकटतम मान कितना होगा?
8 × 7 = 56

चरण 3. 8 सत्ते 56 या 8 × 7 = 56 को भाज्य के नीचे लिखकर घटाएँ तथा 8 का पहाड़ा 7 बार पढ़ने पर 56 आता हैं। अतः भगफल के स्थान पर 7 लिखते हैं।

भाज्य = भाजक × भागफल + शेषफल
56 = 8 × 7 + 0
56 = 56 + 0
56 = 56

अभ्यास 9.4

1. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :-

भाग

2. हल कीजिए।

हल कीजिए

3. शाब्दिक प्रश्नों को हल करना –

  1. 2 लड़कों में 24 टॉफियाँ बराबर-बराबर बाँटी गई। प्रत्येक लड़के को कितनी टॉफियाँ दी गई?

24 ÷ 2 = 12 टॉफियाँ

2. 6 गमलों में 60 फूलों को बराबर-बराबर रखा गया। प्रत्येक गमले में कितने फूल रखे गए?

60 ÷ 6 = 10

3. 9 बच्चों में 135 झंडे बराबर-बराबर बाँटे गए। प्रत्येक बच्चे को कितने झण्डे दिए गए?

135 ÷ 9 = 15 झण्डे

4. एक अस्पताल के 6 वार्डों में 168 पलंग बराबर-बराबर बाँटे गए। प्रत्येक वार्ड में कितने पलंग दिए गए?

168 ÷ 6 = 28 पलंग

5. ममता ने 6 थैलों में 258 लिफाफे बराबर-बराबर रखे। प्रत्येक थैले में उसने कितने लिफाफे रखे?

258 ÷ 6 = 43 लिफाफे

जरूर पढ़ें :

Chapter – 1
Chapter – 2
Chapter – 3
Chapter – 4

आशा हैं आपको Class 3 Chapter 9 Mathematics की यह पोस्ट पसंद आयी होंगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।

Leave a Comment