Site icon Easy Maths Tricks

Class 4 Maths Solutions Chapter – 8

इस पेज पर आप Class 4 Maths Solutions Chapter 8 ऐकिक नियम की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए चलिए शुरू करते हैं।

Chapter 8 – ऐकिक नियम

एक वस्तु की कीमत से अधिक वस्तुओं की कीमत निकालने के लिए चाही गई वस्तुओं की संख्या का एक वस्तु की कीमत से गुणा करते हैं।

ऐकिक नियम की परिभाषा

एक वस्तु का मूल्य दिया हैं तो ऐसी ही एक से अधिक वस्तुओं का मूल्य ज्ञात करने के लिए दिए गए मूल्य में वस्तुओं की संख्या का गुणा करते हैं। इस नियम को ऐकिक नियम कहते हैं।

देखिए और समझिए

उदाहरण 1. आरिफ ने एक किताब 8 रुपये में खरीदी तो 5 किताबों के लिए उसे कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे?

हल:- प्रश्नानुसार,
1 किताब की कीमत 5 रुपये हैं।इसलिए 5 किताबों की कीमत = 8 × 5
= 40 रुपए
अतः आरिफ को 40 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

उदाहरण 2. एक चादर का मूल्य 110 रुपये हैं तो 30 चादरों का मूल्य क्या होगा?

हल:- प्रश्नानुसार
1 चादर की कीमत = 110 रुपये
इसलिए 30 चादरों की कीमत = 30 × 110 रुपये
= 3300 रुपये

अभ्याय 8.1

1. एक गेंद का मूल्य 11 रुपये हैं, तो 5 गेंदों का मूल्य क्या होगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
1 गेंद का मूल्य = 11
इसलिए 5 गेंदों का मूल्य = 11 × 5 रुपये
= 55 रुपये
Ans. 55 रुपये

2. एक कार 1 घण्टे में 65 कि.मी. चलती है, तो 5 घण्टे में कितने कि.मी. चलेगी?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक कार 1 घण्टे में चलती हैं = 65 कि.मी.
5 घण्टे में कितने कि.मी. चलेगी = 65 × 5
= 325 कि.मी
Ans. 325 कि.मी

3. एक आदमी एक दिन में 20 पेड़ लगाता हैं तो वह 5 दिन में कितने पेड़ लगाएगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक आदमी एक दिन में पेड़ लगाता हैं = 20
5 दिन में वह आदमी पेड़ लगाएगा = 20 × 5
= 100 पेड़
Ans. 100 पेड़

4. 1 डिब्बे में 36 पेंसिलें आ सकती है तो 50 डिब्बो में कितनी पेंसिलें आएगी?

हल:- प्रश्नानुसार,
1 डिब्बे में पेंसिलें आ सकती है = 36
50 डिब्बो में पेंसिलें आएगी = 36 × 50
= 1800
Ans. 1800 पेंसिलें

5. राजीव ने 1 कॉपी 12 रुपये में खरीदी तो एक दर्जन कॉपिया कितने में आएगी?

हल:- प्रश्नानुसार,
राजीव ने 1 कॉपी खरीदी = 12 रुपये
एक दर्जन कॉपिया कितने में आएगी = 12 × 12
= 144 रुपये
Ans. 144 रुपये

6. एक दुकानदार 1 दिन में 120 पुस्तकें बेचता हैं तो वह 17 दिनों में कितनी पुस्तकें बेचेगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक दुकानदार 1 दिन में पुस्तकें बेचता हैं = 120 पुस्तकें
तो वह दुकानदार 17 दिनों में कितनी पुस्तकें बेचेगा = 120 × 17
= 2040
Ans. 2040 पुस्तकें

7. एक व्यक्ति 1 दिन में 115 रुपये कमाता हैं तो वह दो सप्ताह में कितने रुपये कमाएगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक व्यक्ति 1 दिन में कमाता हैं = 115 रुपये
चूकिं एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं तो दो सप्ताह यानि 14 दिन में कमाएगा
वह व्यक्ति दो सप्ताह में रुपये कमाएगा = 115 × 14
= 1610
Ans. 1610 रुपये

8. एक साड़ी का मूल्य 175 रुपए है तो ऐसी 13 साड़ियों का मूल्य क्या होगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक साड़ी का मूल्य = 175 रुपए
13 साड़ियों का मूल्य = 175 × 13
= 2275
Ans. 2275 रुपए

9. एक टंकी में 150 लीटर पानी आता हैं तो ऐसी ही 14 टंकियों में कितना पानी आएगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक टंकी में पानी आता हैं = 150 लीटर
तो ऐसी ही 14 टंकियों में पानी आएगा = 150 × 14
= 2100
Ans. 2100 लीटर पानी

10. एक बॉक्स में 3 दर्जन सेब आते हैं तो एक दर्जन बॉक्स में कितने सेब आएंगे?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक बॉक्स में सेब आते हैं = 3 दर्जन
एक दर्जन बॉक्स में कितने सेब आएंगे = 12 × 3
= 36
Ans. 36 दर्जन

उदाहरण 3. 5 कॉपिया की कीमत 75 रुपये हैं तो एक कॉपी कितने में आएगी?

हल:- प्रश्नानुसार,
5 कॉपियों की कीमत = 75 रुपये
1 कॉपी की कीमत = 75/5
= 15
Ans. 15 रुपए

Note :- अधिक वस्तुओं का मूल्य दिया हो, तो एक वस्तु का मूल्य ज्ञात करने के लिए दिए गए मूल्य में वस्तुओं की संख्या का भाग करते हैं।

अभ्याय 8.2

1. 300 आम 15 टोकरियों में समान रूप से रखे जाते है, तो एक टोकरी में कितने आम आएंगे?

हल:- प्रश्नानुसार,
300 आम 15 टोकरियों में समान रूप से रखे जाते है।
एक टोकरी में कितने आम आएंगे = 300/15
= 20
Ans. 20 आम

2. एक विद्यालय के 10 कक्षों में समान संख्या में 360 कुर्सियाँ रखी हैं तो एक कक्ष में कितनी कुर्सियाँ हैं?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक विद्यालय में कक्षों की संख्या = 10
10 कक्षों में समान संख्या में कुर्सियाँ रखी हैं = 360 कुर्सियाँ
एक कक्ष में कितनी कुर्सियाँ हैं = 360/10
= 36 कुर्सियाँ
Ans. 36 कुर्सियाँ

3. 20 पैकिट बिस्कुट 380 रुपये के आते हैं तो एक पैकिट बिस्कुट की कीमत क्या होगी?

हल:- प्रश्नानुसार,
20 पैकिट बिस्कुट आते हैं = 380 रुपये में
एक पैकिट बिस्कुट की कीमत होगी = 380/20
= 19 रुपये
Ans. 19 रुपये

4. एक छात्रावास में 30 दिन के भोजन के लिए 2400 किलोग्राम गेहूँ लगता हैं तो एक दिन में कितना गेहूँ लगेगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक छात्रावास में 30 दिन के भोजन के लिए गेहूँ लगता हैं = 2400 किलोग्राम
एक दिन में गेहूँ लगेगा = 2400/30
= 80 किलोग्राम
Ans. 80 किलोग्राम

5. 60 छात्रों का भोपाल से दिल्ली का रेल किराया 18000 रु हैं तो एक छात्रा का भोपाल से दिल्ली तक का रेल किराया कितना होगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
60 छात्रों का भोपाल से दिल्ली का रेल किराया = 18000 रु
एक छात्रा का भोपाल से दिल्ली तक का रेल किराया होगा = 18000/60
= 300 रुपये
Ans. 300 रुपये

6. 50 ट्रैक्टरों में 1600 अनाज से भरे बोरे आते हैं तो एक ट्रैक्टर में कितने बोरे आएंगे?

हल:- प्रश्नानुसार,
ट्रैक्टरों की संख्या = 50 ट्रैक्टर
अनाज से भरे बोरे की संख्या = 1600
एक ट्रैक्टर में कितने बोरे आएंगे = 1600/50
= 32
Ans. 32 बोरे

7. एक विद्यालय में 810 छात्र/छात्राएं 18 कक्षों में बराबर-बराबर संख्या में बैठे हैं तो प्रत्येक कक्ष में कितने छात्र/छात्राएं बैठे हैं?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक विद्यालय में कक्षों की संख्या = 18
एक विद्यालय में छात्र/छात्राएं की संख्या = 810
प्रत्येक कक्ष में छात्र/छात्राएं की संख्या = 810/18
= 45
Ans. 45 छात्र/छात्राएं

8. 6 टेलीविजन की कीमत 20160 रु. हैं तो एक टेलीविजन की कीमत क्या होगी?

हल:- प्रश्नानुसार,
6 टेलीविजन की कीमत = 20160 रु.
एक टेलीविजन की कीमत होगी = 20160/6
= 3360 रुपये
Ans. 3360 रुपये

9. एक मकान का 6 माह का किराया 9000 रु. हैं तो एक माह का किराया क्या होगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
एक मकान का 6 माह का किराया = 9000 रु.
एक माह का किराया होगा = 9000/6
= 1500 रुपये
Ans. 1500 रुपये

10. 36 माह में एक व्यक्ति को 72000 रु. वेतन मिलता हैं तो एक माह में कितना वेतन मिलेगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
36 माह में एक व्यक्ति को वेतन मिलता हैं = 72000 रुपये
एक माह में वेतन मिलेगा = 72000/36
= 2000
Ans. 2000 रुपये

जरूर पढ़िए : लाभ और हानि

उम्मीद हैं आपको Class 4 Maths Solutions Chapter – 8 की जानकारी पसंद आयी होगी।

Exit mobile version