Site icon Easy Maths Tricks

कक्षा – 3 गणित विविध प्रश्नावली – 3

इस पेज पर आप कक्षा – 3 गणित विविध प्रश्नावली – 3 पढ़ने वाले हैं तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने Class 3 Maths Syllabus की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम कक्षा – 3 गणित विविध प्रश्नावली – 3 की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

विविध प्रश्नावली – 3

1. मौखिक हल कीजिए?

(1). 50 पैसे के एक सिक्के का 25 पैसे के कितने सिक्के के बराबर होता हैं?

50 पैसा का 1 सिक्का = 50 पैसे
25 पैसे का 1 सिक्का = 25 पैसे
अर्थात 25 पैसे के 2 सिक्के = 50 पैसे
25 पैसे के 2 सिक्कों के बराबर 50 पैसे का 1 सिक्का होता हैं।

(2). 10 पैसे का एक सिक्का 5 पैसे के कितने सिक्कों के बराबर होता हैं।

10 पैसे का 1 सिक्का = 10 पैसे
5 पैसे का 1 सिक्का = 5 पैसे
अर्थात 5 पैसे के 2 सिक्कों के बराबर 10 पैसे का 1 सिक्का होता हैं।

2. हल कीजिए?

(1). सोनू ने 35 रुपए की सब्जी और 30 रुपए की शक्कर खरीदी तो बताइए सोनू ने कुल कितने रुपए का सामान खरीदा।

हल:- प्रश्नानुसार,
सोनू ने सब्जी ली = 35 रुपए
सोनू ने शक्कर खरीदी = 30 रुपए
सोनू ने कुल सामान खरीदा = 35 + 30
= 65 रुपए

(2). अमीना ने दुकानदार से 24 रुपए का सामान खरीदा। उसने दुकानदार को 50 रुपए का नोट दिया तो बताइये दुकानदार कितने रुपये लौटाएगा?

हल:- प्रश्नानुसार,
अमीना ने दुकान से सामान खरीदा = 24 रुपए
दुकानदार को नोट दिया = 50 रुपए
दुकानदार रुपए वापिस करेगा = 50 – 24
= 26 रुपए

जरूर पढ़िए :

3. डायल पर समय देखकर लिखिए?

4. खाली स्थान भरिए?

(1). एक वर्ष में ……………………. महीने होते हैं।
(2). एक वर्ष में ……………………. दिन होते हैं।
(3). रविवार के बाद …………………….का दिन आता हैं।
(4). लीप वर्ष में फरवरी में ……………………. दिन होते हैं।

उत्तर :-

एक वर्ष में 12 महीने होते हैं।
एक वर्ष में 365 दिन होते हैं।
रविवार के बाद सोमवार का दिन आता हैं।
लीप वर्ष में फरवरी में 29 दिन होते हैं।

5. चित्र को लिखे हुए भाग के अनुसार छायांकित कीजिए?

छायांकित आकृतियाँ

जरूर पढ़े?
Chapter – 6Chapter – 7Chapter – 8
Chapter – 9Chapter – 10Chapter – 11

उम्मीद हैं आपको विविध प्रश्नावली – 3 की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें।

Exit mobile version