Site icon Easy Maths Tricks

आरोही क्रम और अवरोही क्रम की परिभाषा एवं अंतर

आरोही क्रम और अवरोही क्रम

इस पेज पर हम आरोही क्रम और अवरोही क्रम की जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने सांख्यिकी योग्यता की जानकारी शेयर की हैं तो उसे जरूर पढ़े।

चलिए इस पेज पर आरोही क्रम और अवरोही क्रम की जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

आरोही क्रम की परिभाषा

जब दो या दो से अधिक भिन्नों को बढ़ते क्रम में रखा जाता हैं तब भिन्नों के इस क्रम को आरोही क्रम कहते हैं।

आरोही क्रम में सबसे छोटा भिन्न सबसे पहले तथा सबसे बड़ा भिन्न सबसे अंत में लिखा जाता हैं।

आरोही क्रम को अंग्रेजी में Ascending order कहते हैं।

जैसे:- 10 < 24 < 37 < 48 < 54 < 67 < 88 < 101

इसमें सबसे बड़ी संख्या – 101 हैं एवं सबसे छोटी संख्या – 10 हैं।

अवरोही क्रम की परिभाषा

जब दो या दो से अधिक भिन्नों को घटते क्रम में सजाया जाता हैं तब भिन्नों के इस क्रम को अवरोही क्रम कहते हैं।

अवरोही क्रम में सबसे बड़ा भिन्न सबसे पहले तथा सबसे छोटा भिन्न सबसे अंत में लिखा जाता हैं।

अवरोही क्रम को अंग्रेजी में Descending Order कहते हैं।

जैसे:- 101 > 88 > 67 > 54 > 48 > 37 > 24 > 10

इसमें सबसे छोटी संख्या – 10 हैं एवं सबसे बड़ी संख्या – 101 हैं।

आरोही और अवरोही क्रम में अंतर

आरोही क्रमअवरोही क्रम
जब दो या दो से अधिक भिन्नों को बढ़ते क्रम में रखा जाता हैं तब भिन्नों के इस क्रम को आरोही क्रम कहते हैं।जब दो या दो से अधिक भिन्नों को घटते क्रम में सजाया जाता हैं तब भिन्नों के इस क्रम को अवरोही क्रम कहते हैं।
इस क्रम में सबसे छोटा भिन्न सबसे पहले तथा सबसे बड़ा भिन्न सबसे अंत में लिखा जाता हैं।क्रम में सबसे बड़ा भिन्न सबसे पहले तथा सबसे छोटा भिन्न सबसे अंत में लिखा जाता हैं।
आरोही क्रम बढ़ता हुआ क्रम कहलाता हैं।अवरोही क्रम घटता हुआ क्रम कहलाता हैं।
आरोही क्रम यानि की बढ़ते हुए क्रम को (<) चिन्ह से प्रदर्शित करते हैं।अवरोही क्रम यानि की घटते हुए क्रम को (>) चिन्ह से प्रदर्शित करते हैं।
आरोही क्रम के उदाहरण :- 2 < 4 < 6 < 8 < 10अवरोही क्रम के उदाहरण :- 10 > 8 > 6 > 4 > 2

आरोही क्रम पर आधारित प्रश्न उत्तर

प्रश्न1. 4, 6, 2, 10, 8, 18, 12, 20, 14, 18, 16 आरोही क्रम में लिखिए?

उत्तर:- 2 < 4 < 6 < 8 < 10 < 12 < 14 < 16 < 18 < 20

प्रश्न2. 21, 7, 11, 9, 5, 1, 18, 3, 15, 13 आरोही क्रम (बढ़ते हुए क्रम में) लिखिए?

उत्तर:- 1 < 3 < 5 < 7 < 9 < 11 < 13 < 15 < 18 < 21

प्रश्न3. संख्या 15, 17, 5, 34, 78, 8, 43, 99, 105, 11 को आरोही क्रम में लिखिए?

उत्तर:- 5 < 8 < 11 < 15 < 17 < 34 < 43 < 78 < 99 < 105

प्रश्न4. संख्या 12, 18, 24, 45, 32, 26, 15 आदि हैं। तो इसका आरोही क्रम

उत्तर:- 12 < 15 < 18 < 24 < 26 < 32 < 45

प्रश्न5. संख्या 18, 107, 45, 225, 19, 21, 1117, 88, 502, 27 आदि हैं। तो इसका आरोही क्रम होगा।

उत्तर:- 18 < 19 < 21 < 27 < 45 < 88 < 107 < 225 < 502 < 1117

प्रश्न6. 1/5, 2/3, 3/4, 5/6 भिन्नों में सबसे बड़ा भिन्न क्या हैं?

उत्तर:- 5/6

प्रश्न7. 19/12, 22/15, 14/7, 9/2 भिन्नों में सबसे बड़ा भिन्न क्या है?

उत्तर:- 9/2

प्रश्न8. 2/5, 1/4, 2/3, 5/6 भिन्नों को बढ़ते क्रम (आरोही क्रम) में लिखिए?

उत्तर:- 1/4 < 2/5 < 2/3 < 5/6

प्रश्न9. 19/12, 22/15, 14/7, 9/2 भिन्नों को आरोही क्रम में लिखिए?

उत्तर:- 22/15 < 19/12 < 14/7 < 9/2

प्रश्न10. 7/10, 5/7, 10/11, 2/5, 4/9 निम्न भिन्नों में से सबसे बड़ा भिन्न कौन सा हैं?

उत्तर:- 10/11

अवरोही क्रम पर आधारित प्रश्न उत्तर

प्रश्न11. 4, 6, 2, 10, 8, 18, 12, 20, 14, 18, 16 अवरोही क्रम में लिखिए?

उत्तर:- 20 > 18 > 16 > 14 > 12 >10 > 8 > 6 > 4 > 2

प्रश्न12. 5, 18, 612 34, 13, 56, 109, 208, 237, 321 अवरोही क्रम में लिखिए?

उत्तर:- 612 > 321 > 237 > 208 > 109 > 56 > 34 > 18 > 13 > 5

प्रश्न13. 14, 57, 7, 23, 876, 092, 456, 11209, 574, 213, 1298, 5634, 21, 56, 231 अवरोही क्रम में लिखिए?

उत्तर:- 11209 > 5634 > 1298 > 876 > 574 > 456 > 231 > 213 > 092 > 56 > 57 > 23 > 21 > 14 > 7

प्रश्न14. 26, 15, 37, 73, 131, 113 घटते क्रम में लिखिए?

उत्तर:- 131 > 113 > 73 > 37 > 26 > 15

प्रश्न15. 112, 56, 73, 75, 118, 89, 115 सबसे छोटी संख्या बताइए?

उत्तर:- 56

प्रश्न16. 12, 18, 98, 34, 109, 34, 1999 सबसे बड़ी संख्या बताइए?

उत्तर:- 1999

प्रश्न17. 2/5, 1/4, 2/3, 5/6 भिन्नों में सबसे छोटा भिन्न क्या हैं?

उत्तर:- 1/4

प्रश्न18. 19/12, 22/15, 14/7, 9/2 भिन्नों में सबसे छोटा भिन्न कौन सा हैं?

उत्तर:- 22/15

प्रश्न19. 2/5, 1/4, 2/3, 5/6 भिन्नों को घटते क्रम (अवरोही क्रम) में लिखिए?

उत्तर:- 5/6 > 2/3 > 2/5 > 1/4

प्रश्न20. 19/12, 22/15, 14/7, 9/2 भिन्नों को अवरोही क्रम में लिखिए?

उत्तर:- 9/2 > 14/7 > 19/12 > 22/15

FAQ

Q.1 अवरोही क्रम कौन सा है?


Ans. अवरोही क्रम:- एक श्रृंखला में व्यवस्थित जो सबसे अधिकतम या सबसे बड़े से शुरू होता है और सबसे छोटे या सबसे न्यूनतम पर समाप्त होता है। अवरोही क्रम घटते हुए क्रम को संदर्भित करता है।

Q.2 आरोही और अवरोही क्रम में क्या अंतर है?


Ans. आरोही का अर्थ होता है बढ़ते क्रम में जबकि अवरोही का मतलब होता है घटते क्रम में। अंग्रेजी में ascending and descending कहते हैं।

Q.3 आरोही क्रम का क्या मतलब होता है?


Ans. आरोही यानी बढता क्रम या सीधा क्रम। वह क्रम जिसमें अंको या संख्याओं को घटते क्रम में लिखा जाता है उसे हम अवरोही क्रम कहते है।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको आरोही क्रम और अवरोही क्रम की जानकारी पसंद आयीं होगीं।

आरोही क्रम और अवरोही क्रम की पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

Exit mobile version