बट्टा की परिभाषा, प्रकार, सूत्र, ट्रिक्स और उदाहरण

इस पेज पर आप बट्टा की जानकरी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने लाभ और हानि की जानकारी शेयर की हैं उसे जरूर पढ़े।

चलिए आज हम बट्टा की परिभाषा, प्रकार, सूत्र, ट्रिक्स और उदाहरण की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

बट्टा किसे कहते हैं

जब हम कोई सामान खरीदते हैं तो समान पर हमें डिस्काउंट या छूट मिलती हैं उसे ही बट्टा कहाँ जाता हैं।

जब कोई व्यापारी अपने ग्राहक को कोई समान बेचता हैं, तो अंकित मूल्य पर कुछ छूट देता हैं, इसी छूट को बट्टा कहते हैं। बट्टे का सामान्य अर्थ छूट से हैं, बट्टा सदैव अंकित मूल्य पर दिया जाता हैं।

उदाहरण :- कोई वस्तु जिसका अंकित मूल्य 500 रु. हैं 10% बट्टे पर उपलब्ध हैं उस वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होगा?

हल:- कुल बट्टा = 500 का 10%
= 500 × 1/10
= 50 रु.
अतः विक्रय मूल्य = 500 – 20
= 480 रु.
Ans. 480 रु.

बट्टा के सूत्र

  • बट्टा = अंकित मूल्य × बट्टा दर / 100
  • नकद बट्टा = सूची मूल्य – व्यापारिक बट्टा × दर / 100
  • अंकित मूल्य = विक्रय मूल्य × 100/(100 – बट्टा दर)
  • विक्रय मूल्य × (100 – बट्टा दर)/100
  • विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य – बट्टा
  • प्रतिशत बट्टा = बट्टा राशि × 100/अंकित मूल्य

यदि किसी वस्तु को बेचने पर r% का बट्टा दिया जा रहा हो, तो

  • वस्तु का विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100 – r)/100

बट्टा के प्रकार

बट्टा तीन प्रकार का होता है।

1. व्यापारिक बट्टा

वस्तु के विक्रय पर वस्तु के अंकित मूल्य में जो छूट दी जाती हैं उस छूट को व्यापारिक बट्टा कहते हैं।

2. नकद बट्टा

ग्राहकों अथवा विक्रेता से तुरंत अथवा एक निश्चित अवधि के अंदर नकद भुगतान प्राप्त करने के उद्देश्य से जो छूट दी जाती हैं उसे नकद बट्टा कहते हैं।

3. खुदरा या फुटकर बट्टा

जब कोई दुकानदार या फुटकर विक्रता अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ग्राहकों को अंकित मूल्य से कम दाम पर सामान बेचता हैं। तो इसे खुदरा या फुटकर बट्टा कहते हैं।

बट्टा से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु

1. यदि किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर क्रमशः r% व R% का बट्टा दिया जा रहा हो, तो

वस्तु का विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100 – r) / 100 × (100 – R) / 100

2. यदि दो बट्टा श्रेणी r% तथा R% हो, तो इनके समतुल्य बट्टा (r + R – rR/100)% होगा।

3. यदि किसी वस्तु पर r% छूट देकर भी R% का लाभ प्राप्त करना हो, तो

वस्तु का अंकित मूल्य = क्रय मूल्य × [(100 + R) / (100 – r )]

4. यदि किसी वस्तु पर r% छूट देने के उपरान्त भी R% का लाभ प्राप्त करना हो, तो वस्तु का अंकित मूल्य [(r + R / 100 – r) × 100] बढ़ाकर अंकित किया जाएगा।

5. अंकित मूल्य = विक्रय मूल्य × 100 / (100% – %) × 100 / (100% – %) 100 / (100% – % )……….

6. विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ……….

बट्टा के प्रश्न और उत्तर

Q.1 5% और 15% के क्रमिक बट्टे के समतुल्य एक मात्र बट्टा कौन सा हैं?
A. 20.98%
B. 19.25%
C. 17.25%
D. 19.25%

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ……….
= 100 × (100% – 5%)/100 × (100% – 15%)/100
= 100 × 95/100 × 85/100
= 323/4
= 80.75
100% – 80.75 %
Ans. 19.25%

Q.2 10% और 20% के क्रमिक बट्टे के समतुल्य एक मात्र बट्टा कौन सा हैं?
A. 20%
B. 28%
C. 30%
D. 35%

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ……….
= 100 × (100% – 10%)/100 × (100% – 20%)/100
= 100 × 90/100 × 80/100
= 72
100% – 72%
Ans. 28%

Q.3 10%, 20%, और 30% क्रमिक बट्टे के समतुल्य एकमात्र बट्टा कौन सा हैं?
A. 32.6
B. 40.8
C. 49.6
D. 84.5

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ……….
= (90 × 80 × 70) / 100 × 100
(72 × 7) / 10
= 504/10
= 50.4
= 100 – 50.4
Ans. 49.6

Q.4 10% और 30% के क्रमिक बट्टे के समतुल्य एक मात्र बट्टा कौन सा हैं?
A. 20%
B. 28%
C. 30%
D. 35%

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ……….
= 100 × (100% – 10%)/100 × (100% – 30%)/100
= 100 × 90/100 × 70/100
= 63
100% – 63%
Ans. 37%

Q.5 20% और 40% क्रमिक बट्टे के समतुल्य बट्टा कौन सा हैं?
A. 38
B. 52
C. 60
D. 84

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ……….
विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – 20%) / 100 × (100% – 40%)
= (80 × 60) / 100
= 48
= 100 – 48
Ans. 52

Q.6 20%, 25% 10% क्रमिक बट्टे के समतुल्य बट्टा कौन सा हैं?
A. 40
B. 46
C. 72
D. 84

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ……….
= (80 × 75 × 90) / 100 × 100
= 54
= 100 – 54
Ans. 46

Q.7 20%, 15% क्रमिक बट्टे के समतुल्य बट्टे कौन सा हैं?
A. 10%
B. 40%
C. 32%
D. 35%

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ………
= (80 × 85) 100
= 68
100 – 68
Ans. 32%

Q.8 एक वस्तु का अंकित मूल्य 100 रूपए हैं, यदि उसे 20%, 40% के दो क्रमिक बट्टे पर बेचा जाए तो उसका विक्रय मूल्य क्या होगा?
A. 20 रूपए
B. 30 रूपए
C. 48 रूपए
D. 50 रूपए

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ………
= 100 × (100% – 20%)/100 × (100% – 40%)/100
= 100 × 80/100 × 60/100
Ans. 48 रूपए।

Q.9 यदि किसी वस्तु को 20% और 40% के क्रमिक बट्टे पर बेचा जाए तो उसका विक्रय मूल्य 48 रूपए होता हैं, तो उसका अंकित मूल्य क्या होगा?
A. 200 रूपए
B. 100 रूपए
C. 400 रूपए
D. 250 रूपए

हल:- अंकित मूल्य = विक्रय मूल्य × 100/(100%-%)× 100/(100 -%) 100/(100% -%)………..
= 48 × 100/80 × 100/60
Ans. 100 रूपए।

Q.10 20% का बट्टा देकर 12% लाभ लेने के लिए अंकित मूल्य क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत बड़ा कर रखना होगा?
A. 10%
B. 40%
C. 25%
D. 35%

हल:- प्रश्नानुसार,
Trick:- (P + D) × 100 / (100 – D)
= (12 + 20) × 100 / (100 – 20)
= (32 × 100) / 80
Ans. 40%

Q.11 एक वस्तु का अंकित मूल्य 1000 रूपए हैं, जो 10%, 5%, और 20%, के बट्टे पर उपलब्ध हैं, उस वस्तु का विक्रय मूल्य बताइए?
A. 400
B. 684
C. 720
D. 840

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ………
= 1000 × (100% – 10%)/100 × (100% -5%)/100 × (100% – 20%)/100
= 1000 × 90/100 × 95/100 × 80/100
= 18 × 19 × 2
Ans. 684

Q.12 20%, 25%, 10% के 3 क्रमिक बट्टे पर 1500 रूपए की अंकित मूल्य वाली वस्तु वाली कितने रूपए में बेची जाएगी?
A. 620
B. 760
C. 810
D. 920

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ………
= 1500 × 80/100 × 75/100 × 90/100
= 15 × 2 × 3 × 9
Ans. 810

Q.13 एक वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 20% बढ़ा कर रखा गया हैं, यदि उसे 25% के बट्टे पर बेचा जाए तो कितने प्रतिशत लाभ/हानि होगी?
A. 10% हानि
B. 20% लाभ
C. 20% हानि
D. 10% लाभ

हल:- प्रश्नानुसार,
(120 × 75)/100
= 15 × 6
= 90%
= 100% – 90%
Ans. 10% हानि

Q.14 एक पुस्तक का अंकित मूल्य 500 रूपए हैं, उसे 10%, 20%, 40%, के बट्टे पर बेचा जाता हैं तो उसका विक्रय मूल्य क्या होगा?
A. 111
B. 420
C. 320
D. 216

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ………
= 500 × 9/10 × 4/5 × 3/5
= 18 × 12
Ans. 216

Q.15 एक अलमारी का अंकित मूल्य 5000 रूपए हैं, उसे 10%, 20%, 30%, के 3 लगातार बट्टे पर बेचा जाता हैं, विक्रय मूल्य बताइए?
A. 1250
B. 2520
C. 3270
D. 4090

हल:- विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100% – %)/100 × (100% – %)/100 × (100% – %)/100× ………
= 5000 × 9/10 × 4/5 × 7/10
= 10 × 9 × 28
Ans. 2520

Q.16 एक व्यक्ति 8 टॉफी खरीदने जाता हैं, तो दुकानदार उसे 2 ट्रॉफी मुक्त में देता हैं, बताइए उस व्यक्ति को कितने प्रतिशत बट्टा प्राप्त हुआ?
A. 10%
B. 20%
C. 25%
D. 35%

हल:- प्रश्नानुसार,
8 वस्तुएं + 2 मुक्त वस्तुएं = 10 वस्तुएं
बट्टा = (2 × 100)/10
Ans. 20%

Q.17 एक कमीज का अंकित मूल्य 135 रु. है तथा उसका विक्रय मूल्य 118.80 रु. हैं। कमीज पर दिए गए बट्टे की दर हैं?
A. 10%
B. 12%
C. 15%
D. 17%

बट्टे की दर = (135 – 118.80)/135 × 100
= 16. 20/135 × 100
= 12%
Ans. 12%

Q.18 मोहन ने अंकित मूल्य के 15% बट्टा पर एक अलमारी खरीदी। उसने अलमारी को 2,880 रु. में बेच दिया। जिस पर उसे अंकित मूल्य पर 20% लाभ हुआ। उसने किस मूल्य पर वह अलमारी खरीदी थी?
A. 2020 रु.
B. 2030 रु.
C. 2040 रु.
D. 2050 रु.

Tricks :-
क्रय मूल्य = 2,880 × 85/120
= 2040 रु.

Q.19 153 रु. क्रय मूल्य वाली वस्तु का एक दुकानदार को कितना मूल्य अंकित करना चाहिए ताकि 15% बट्टा देने पर उसको 20% लाभ हो?
A. 162 रु.
B. 184 रु.
C. 216 रु.
D. 244 रु.


हल:- प्रश्नानुसार,
Tricks :
155 × 120/85
= 216 रू.
Ans. 216 रु.

Q.20 यदि छः महीने बाद देय राशि 1236 रु. पर बट्टा 36 रु. हैं तो ब्याज की दर हैं?
A. 6%
B. 8%
C. 9%
D. 5%

हल:- प्रश्नानुसार,
तत्काल धन = 1236 – 36 = 1200 रु.
1200 रु. पर 1/2 वर्ष का ब्याज = 36 रु.
ब्याज की दर = 36 × 2 × 100/1200 = 6%

Q.21 एक टी.वी. सेट का मूल्य 3000 रु. हैं। इस मूल्य पर 20% बट्टा काटकर मूल्य में 10% की वृद्धि कर दी जाती हैं। टी.वी. सेट का नया मूल्य हैं?
A. 2400 रु.
B. 2640 रु.
C. 2760 रु.
D. 2500 रु.

हल:- प्रश्नानुसार,
20% बट्टा काटकर टी.वी. सेट का मूल्य = 3000 का 80%
= 2400 रु.
10% वृद्धि के बाद टी.वी. सेट का मूल्य = 2400 × 110/100
= 2640 रु.

Q.22 एक दुकानदार वस्तुओं का मूल्य क्रय मूल्य से 25% अधिक अंकित करता हैं। परंतु नकद दाम देने से 10% का बट्टा देता हैं। नकद बेचने पर उसका लाभ हैं?
A. 7.5%
B. 12.5%
C. 15%
D. 17.5%

हल:- प्रश्नानुसार,
माना कि वस्तु का क्रय मूल्य = 100 रु.
25% अधिक अंकित करने पर बढ़ा हुआ मूल्य = 125 रु.
125 का 10% बट्टा = 12.50 रु.
विक्रय मूल्य = (125 – 12.50)
= 112.50 रु.
प्रतिशत लाभ = (112.50 – 100)/100 × 100
= 12.5%
Ans. 12.5%

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको बट्टा की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको बट्टा की पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें।

Leave a Comment