गणितीय संक्रियाएँ की परिभाषा, सूत्र और सवाल

इस पेज पर आप गणितीय संक्रियाएँ की समस्त जानकारी को पढ़कर इससे संबंधित प्रश्नो को हल करना सीखेंगे।

पिछली पोस्ट में हमने संख्या श्रेणी की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज गणितीय संक्रियाएँ की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

गणितीय संक्रियाएँ क्या हैं

गणितीय संक्रिया से तात्पर्य सामान्य गणितीय क्रियाओं से हैं जो जोड़, घटाना, गुणा तथा भाग पर आधारित होती हैं।

इस प्रकार के प्रश्नों की कोई संक्रियागत विशेषता नहीं होती हैं बल्कि इनसे संबद्ध मुख्य कार्य वास्तविक चिन्हों द्वारा काल्पनिक चिन्हों का विस्थापन हैं।

इसमें कभी-कभी बड़ा हैं, छोटा हैं, बराबर हैं इत्यादि चिन्हों का भी प्रयोग होता हैं।

इसके अंतर्गत एक गणितीय समीकरण दिया जाता हैं जिसमें काल्पनिक गणितीय चिन्हों का प्रयोग किया गया होता हैं।

काल्पनिक गणितीय चिन्हों के अंतर्गत या तो गणितीय चिन्हों का ही प्रयोग इनके अर्थ को बदल कर किया जाता हैं या अक्षरों अथवा आकृतियों का प्रयोग किया जाता हैं।

ऐसे प्रश्नों के निदान स्वरूप काल्पनिक चिन्हों के स्थान पर वास्तविक चिन्हों का प्रयोग करके समीकरण का मान ज्ञात करना होता हैं।

गणितीय संक्रियाओं के प्रश्नो को हल करने के लिए BODMAS का नियम लगाया जाता हैं।

B = Bracket (कोष्ठक)
O = Of (का)
D = Division (भाग)
M = Multiplication (गुणा)
A = Addition (जोड़)
S = Subtraction (घटाव)

अर्थात सबसे पहले Bracket (), फिर of (का), उसके बाद Division (भाग), फिर Multiplication (गुणा), तथा Addition (जोड़), और Subtraction (घटाव), के माध्यम से सरल करते हैं।

गणित में संक्रिया कितने प्रकार की होती है?

गणितीय संक्रियाएँ दो प्रकार की होती हैं।

  1. उन्नत गणितीय संक्रियाएँ
  2. मौलिक गणितीय संक्रियाएँ

मूलभूत गणितीय संक्रियाएँ जोड़, घटाव, गुणा और भाग हैं।

गणितीय संक्रियाओं के सवाल

1. यदि A का अर्थ ‘+’, ‘B’ का अर्थ ‘-‘, ‘C’ का अर्थ ‘÷’ तथा ‘D’ का अर्थ ‘×’ हो, तो 25A5B10C2D5 का मान क्या होगा?
A. 2
B. 5
C. 10
D. 25

हल:- प्रश्नानुसार,
A का अर्थ ‘+’,
B का अर्थ ‘-‘,
C का अर्थ ‘÷’,
D का अर्थ ‘×’,
25A5B10C2D5
25 + 5 – 10 ÷ 2 × 5
25 + 5 – 5 × 5
25 + 5 – 25
Ans. 5

2 .यदि + का अर्थ ×, – का अर्थ ÷, × का अर्थ – और ÷ का अर्थ + हो, तो 9 + 8 ÷ 8 – 4 × 9 का मान क्या होगा?
A. 11
B. 17
C. 26
D. 65

हल:- प्रश्नानुसार,
+ का अर्थ ×,
– का अर्थ ÷,
× का अर्थ -,
÷ का अर्थ +,
9 + 8 ÷ 8 – 4 × 9
चिन्ह बदलने पर,
9 × 8 + 8 ÷ 4 – 9
72 + 2 – 9
74 – 9
65
Ans. 65

3. यदि × का अर्थ ÷, – का अर्थ ×, ÷ का अर्थ + तथा + का अर्थ – हो तो(3 – 18 ÷ 11) × 13 ÷ 6 का मान क्या होगा?
A. 11
B. 12
C. 13
D. 14

हल:- प्रश्नानुसार,
× का अर्थ ÷,
– का अर्थ ×,
÷ का अर्थ +,
+ का अर्थ -,
(3 – 18 ÷ 11) × 13 ÷ 6
चिन्ह बदलने पर,
(3 × 18 + 11) ÷ 13 + 6
(54 + 11) ÷ 13 + 6
65 ÷ 13 + 6
5 + 6
11
Ans. 11

4. यदि + का अर्थ -, – का अर्थ ×, × का अर्थ ÷, तथा ÷ का अर्थ + हो, तो 2 ÷ 6 × 6 ÷ 2 का मान क्या होगा?
A. 2
B. 4
C. 5
D. 10

हल:- प्रश्नानुसार,
+ का अर्थ –
– का अर्थ ×
× का अर्थ ÷
÷ का अर्थ +
2 ÷ 6 × 6 ÷ 2
चिन्ह बदलने पर,
2 + 6 ÷ 6 + 2
2 + 1 + 2
5
Ans. 5

5. यदि + का अर्थ ×, × का अर्थ ÷, – का अर्थ +, तथा ÷ का अर्थ – हो, तो 20 – 5 ÷ 18 × (3 + 2) का मान क्या होगा?
A. 18
B. 20
C. 22
D. 24

हल:- प्रश्नानुसार,
+ का अर्थ ×
× का अर्थ ÷
– का अर्थ +
÷ का अर्थ –
20 – 5 ÷ 18 × (3 + 2)
चिन्ह बदलने पर
20 + 5 – 18 ÷ (3 × 2)
25 – 18/6
25 – 3
22
Ans. 22

6. यदि + का अर्थ ×, × का अर्थ ÷, – का अर्थ +, तथा ÷ का अर्थ – हो, तो 20 – 8 × 4 ÷ 3 + 2 का मान क्या होगा?
A. 16
B. 22
C. 18
D. 17

हल:- प्रश्नानुसार,
+ का अर्थ ×
× का अर्थ ÷
– का अर्थ +
÷ का अर्थ –
20 – 8 × 4 ÷ 3 + 2
चिन्ह बदलने पर,
20 + 8 ÷ 4 – 3 × 2
20 + 8/4 – 6
20 + 2 – 6
22 – 6
16
Ans. 16

7. यदि – का अर्थ ÷, + का अर्थ ×, ÷ का अर्थ -, तथा × का अर्थ + हो, तो नीचे दिए हुए समीकरण में से कौन-सा सही हैं?
A. 8 ÷ 3 × 2 + 8 – 6 = 10
B. 18 – 3 + 2 × 8 ÷ 6 = 14
C. 18 × 3 + 2 ÷ 8 – 6 = 15
D. 18 – 3 ÷ 2 × 8 + 6 = 17

हल:- प्रश्नानुसार,
– का अर्थ ÷
+ का अर्थ ×
÷ का अर्थ –
× का अर्थ +
18 – 3 + 2 × 8 ÷ 6 = 14
चिन्ह बदलने पर,
18 ÷ 3 × 2 + 8 – 6 = 14
18/3 × 2 + 2 = 14
6 × 2 + 2 = 14
12 + 2 = 14
Ans. 18 – 3 + 2 × 8 ÷ 6 = 14

8. यदि × का अर्थ ÷, – का अर्थ ×, ÷ का अर्थ +, तथा + का अर्थ – हो तो (3 – 15 ÷ 11) × 8 + 6 का मान क्या होगा?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

हल:- प्रश्नानुसार,
× का अर्थ ÷
– का अर्थ ×
÷ का अर्थ +
+ का अर्थ –
(3 – 15 ÷ 11) × 8 + 6
चिन्ह बदलने पर
(3 × 15 + 11) ÷ 8 – 6
(45 + 11) ÷ 8 – 6
56/8 – 6
7 – 6
1
Ans. 1

9. यदि + का अर्थ ×, × का अर्थ -, ÷ का अर्थ +, तथा – का अर्थ ÷ हो तो 175 – 25 ÷ 5 + 20 × 3 + 10 का मान क्या होगा?
A. 66
B. 77
C. 88
D. 99

हल:- प्रश्नानुसार,
+ का अर्थ ×
× का अर्थ –
÷ का अर्थ +
– का अर्थ ÷
175 – 25 ÷ 5 + 20 × 3 + 10
चिन्ह बदलने पर,
175 ÷ 25 + 5 × 20 – 3 × 10
7 + 100 – 30
7 + 70
77
Ans. 77

10. यदि A का अर्थ +, B का अर्थ – और C का अर्थ × हो, तो (10C4)A(4C4)B6 का मान क्या होगा?
A. 30
B. 40
C. 50
D. 60

हल:- प्रश्नानुसार,
(10C4)A(4C4)B6
= (10 × 4) + (4 × 4) – 6
= 40 + 16 – 6
= 56 – 6
Ans. 50

जरूर पढ़िए :-

उम्मीद हैं आपको गणितीय संक्रियाएँ की जानकारी पसंद आयी होगी।

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करे धन्यवाद।

Leave a Comment