BODMAS का नियम एवं इसके सवाल

BODMAS का नियम गणितीय समस्याओं जैसे सरलीकरण को हल करने के लिए बनाया गया हैं।

यदि आप Government Exam की तैयारी कर रहे हैं तो आपको BODMAS का नियम याद होना जरूरी हैं क्योंकि BODMAS से संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछ लिए जाते हैं।

चलिए इस पेज पर गणित का महत्वपूर्ण अध्याय BODMAS के नियम को पढ़ते और समझते हैं।

BODMAS का नियम क्या हैं

BODMAS गणितीय सरलीकरण का एक नियम हैं जो सरलीकरण की प्रक्रिया का क्रम किस प्रकार रखा जाना हैं यह बताता हैं। BODMAS के नियम को फॉलो करके सरलीकरण के प्रश्नों को आसानी से हल किया जा सकता हैं।

BODMAS के नियम का Full Form

B ⇒ Bracket {[( }]) (कोष्ठक)

O ⇒ of × (का)

D ⇒ ÷ Division (भाग)

M ⇒ × Multiplication (गुणा)

A ⇒ + Addition (जोड़ना)

S ⇒ Subtraction (घटाना)

सरलीकरण के प्रश्नों को हल करने के लिए सबसे पहके कोष्टक हल करें उसके बाद का को हल करें फिर भाग करें उसके बाद गुणा फिर जोड़े और सबसे अंत में घटाए।

यदि आप BODMAS के नियम से सरलीकरण के प्रश्नों को हल करेंगे तो आप आसानी से प्रश्नों के उत्तर ला पाएंगे।

कोष्ठक (Bracket)

BODMAS के नियम को हल करने के लिए सबसे पहले कोष्ठक को हल करना पढ़ता हैं जोकि 4 प्रकार के होते हैं।

_ = रेखा कोष्ठक (Line Bracket)
( ) = छोटा कोष्ठक (Small Bracket)
{ } = मझला कोष्ठक (Curly Bracket)
[ ] = बड़ा कोष्ठक (Square Bracket)

Note :- यदि कोष्ठक के पहले ऋणात्मक चिन्ह लगा हैं तो जब हम कोष्ठक को हल करते हैं तब अंदर के चिन्हों में परिवर्तन होता हैं।

जैसे :- + का चिन्ह – के चिन्ह में परिवर्तन हो जाता हैं और – का चिन्ह + के चिन्ह में परिवर्तित हो जाता हैं।

  • + + = +
  • – – = +
  • + – = –
  • – + = –

BODMAS पर आधारित प्रश्न

Q.1 2/5 का 15/16 ÷ 3/8 + 7 = ?
A. 2
B. 4
C. 6
D. 8

हल:- प्रश्ननानुसार,
2/5 का 15/16 ÷ 3/8 + 7 = ?
(2/5 × 15/16) ÷ 3/8 + 7 = ?
3/8 ÷ 3/8 + 7 = ?
1 + 7 + ?
? = 8
Ans. 8

Q.2 (64 ÷ 4 – 3 × 2)/(82 – 16 × 5) = ?
A. 1
B. 3
C. 5
D. 7

हल:- प्रश्ननानुसार,
(64 ÷ 4) – (3 × 2)/82 – (16 × 5)
(16 – 6)/(82 – 80)
10/2
Ans. 5

Q.3 42 ÷ 56 × 32 + 86 – 34 = ?
A. 44
B. 55
C. 66
D. 77

हल:- प्रश्ननानुसार,
42 ÷ 56 × 32 + 86 – 34 = ?
6 × 4 + 86 – 34 = ?
24 + 86 – 34 = ?
110 – 34 = ?
Ans. 66

Q.4 125 का 20% + 130 का 80% = ?
A. 129
B. 912
C. 219
D. 457

हल:- प्रश्ननानुसार,
125 का 20% + 130 का 80% = ?
125 × 20/100 + 130 × 80/100 = ?
5 × 5 + 13 × 8 = ?
25 + 104 = ?
? = 129
Ans. 129

Q.5 1224 का 25% + ? = 1604 का 25% + 256
A. 223
B. 289
C. 351
D. 567

हल:- प्रश्ननानुसार,
1224 का 25% + ? = 1604 का 25% + 256
1224 × 25/100 + ? = 1604 × 25/100 + 256
306 + ? = 401 + 256
? = 657 – 306
? = 351
Ans. 351

Q.6 50 का 7% + ? + 33 ÷ 3 – 4 = 44 का 8%
A. 6.98
B. 5.34
C. 8.97
D. – 6.98

हल:- प्रश्ननानुसार,
50 का 7% + ? + 33 ÷ 3 – 4 = 44 का 8%
50 × 7/100 + ? + 11 – 4 = 44 × 8/100
7/2 + ? + 7 = 44 × 8/100
7/2 + 7/1 + ? = 88/24
(7 + 14)/2 + ? = 88/25
21/2 + ? = 88/25
? = 88/25 – 21/2
? = (176 – 525)/50
? = – 349/50
? = – 6.98

Q.7 ? × 40 × 30 = 80 का 20% × 84 ÷ 42
A. 1/75
B. 2/75
C. 75/2
D. 75/4

हल:- प्रश्ननानुसार,
? × 40 × 30 = 80 का 20% × 84 ÷ 42
? × 1200 = 80 × 20/100 × 2
? = 16 × 2 × 1/1200
? = 2/75
Ans. 2/75

Q.8 64 का 25% + ? = 48 + 32 – 4 ÷ 2
A. 60
B. 62
C. 64
D. 68

हल:- प्रश्ननानुसार,
64 का 25% + ? = 48 + 32 – 4 ÷ 2
64 × 25/100 + ? = 80 – 2
16 + ? = 78
? = 78 – 16
? = 62

Q.9 49 ÷ 7 + 48 + 85 का 80% = ?
A. 65
B. 86
C. 72
D. 94

हल:- प्रश्ननानुसार,
49 ÷ 7 + 48 + 85 का 80% = ?
7 + 48 + 85 × 80/100 = ?
55 + 17 = ?
? = 72
Ans. 72

Q.10 99 + 999 + 200 का 10% + 34 ÷ 2 = ?
A. 1000
B. 1,135
C. 1,250
D. 1,349

हल:- प्रश्ननानुसार,
99 + 999 + 200 का 10% + 34 ÷ 2 = ?
99 + 999 + 200 × 10/100 + 34 ÷ 2 = ?
1,098 + 20 + 17 = ?
? = 1,135
Ans. 1,135

FAQ

Q.1 Bodmas के प्रश्नों को कैसे हल करें?


Ans. Bodmas के अनुसार किसी भी प्रश्न को हल करने के लिए सबसे पहले ब्रैकेट यानी कोष्ठक को हल करना होता है। 

उसके बाद of या आर्डर (घातांक या करनी) को हल करना होता है। उसके बाद भाग फिर जोड़ तथा अंत में घटाव को हल करना होता है।

Q.2 बोर्ड मास रूल क्या है?


Ans. BODMAS का अर्थ है “कोष्ठक, आदेश, भाग, गुणन, जोड़, घटाव।

Q.3 बोर्ड मास में सबसे पहले कौन सा ब्रैकेट हल किया जाना चाहिए?


Ans. गोल कोष्ठक

Q.4 बोर्ड मास में ओ का क्या अर्थ है?


Ans. BODMAS में O का मतलब ORDER होता है। 

Q.5 कौन सा कोष्ठक सबसे पहले हल किया जाता है?

Ans. पहले गोल कोष्ठक, फिर घुंघराले कोष्ठक और फिर वर्गाकार कोष्ठक को हल करने के क्रम का पालन करें।

उम्मीद हैं आपको BODMAS का नियम वाला यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

यदि आप इस टॉपिक से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट में जरूर पूछें धन्यवाद।

Leave a Comment