कोष्ठक कितने प्रकार के होते हैं

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम कोष्ठक के प्रकार की समस्त जानकारी पड़ेगें।

पिछले पेज पर हमने मापन की जानकारी शेयर की हैं यदि आपने उस पोस्ट को नहीं पढ़ा तो उसे भी जरूर पढ़े।

चलिए आज हम कोष्ठक के प्रकारों को पढ़ते और समझते हैं।

कोष्ठक किसे कहते हैं

कोष्ठक का उपयोग मुख्यतः वाक्यों में शब्दों के मध्य किया जाता है।

कोष्टक (Brackets) वे चिह्न हैं जो प्रायः जोड़े में प्रयुक्त होते हैं और दूसरे चीजों से अलग करने के लिये प्रयुक्त होते हैं।

इनका प्रयोग गणित में, प्रोग्रामन भाषाओं में, मार्कअप भाषाओं (जैसे एचटीएमएल में असमता चिह्न का प्रयोग) में होता है।

Note :-

  • लघु कोष्ठक को छोटा कोष्टक भी कहते हैं।
  • मध्यम कोष्ठक को मझोला कोष्टक भी कहते हैं।
  • दीर्घ कोष्ठक को बड़ा कोष्टक भी कहते हैं।

कोष्ठक के प्रकार

कोष्ठक 3 प्रकार के होते हैं।

  1. लघु कोष्ठक
  2. मध्यम कोष्ठक
  3. दीर्घ कोष्ठक

जब प्रश्नों को हल किया जाता है, तब कोष्ठकों को इसी क्रम में खोला जाता है। सबसे पहले लघु, फिर मध्यम और अंत में दीर्घ कोष्ठक खोला जाता है।

1. लघु कोष्ठक :- लघु कोष्ठक को “( )” चिन्ह से प्रदर्शित करते हैं।

2. मध्यम कोष्ठक :- माध्यम कोष्ठक को “{ }” चिन्ह से प्रदर्शित करते हैं।

3. दीर्घ कोष्ठक :- दीर्घ कोष्ठक को “[ ]” चिन्ह से प्रदर्शित करते हैं।

कोष्ठक के उदाहरण

Q.1 (5 + 5 + 5/5) / (5 + 5 + 5)/5 को सरल कीजिए?
A. 13/3
B. 1
C. 11/3
D. 17/3

हल:- प्रश्ननानुसार,
(5 + 5 + 5/5) / (5 + 5 + 5)/5
(5 + 5 + 1) / (15/5)
Ans. 11/3

Q.2 (6 + 6 + 6 + 6) ÷ 6 / (4 + 4 + 4 + 4) ÷ 4 का मान होगा?
A. 4/13
B. 3/2
C. 18/19
D. 1

हल:- प्रश्ननानुसार,
(6 + 6 + 6 + 6) ÷ 6 / (4 + 4 + 4 + 4) ÷ 4
(24 ÷ 6)/(16 ÷ 4)
4/4
1
Ans. 1

Q.3 9800 का 20% + 340 ÷ 4 – (240 का 80%) = ?
A. 226
B. 324
C. 441
D. 522

हल:- प्रश्ननानुसार,
9800 × 20/100 + 340 ÷ 4 – (240 × 80/100) = ?
98 × 20 + 85 – (240 × 80/100) = ?
1960 + 85 – 24 × 8 = ?
1960 + 85 – 192 = ?
2,045 – 192 = ?
? = 1,853
Ans. 1, 853

Q.4 ⅜ – [¾ – {½ – (-¼ + ⅛)}] का मान निकालिए?
A. ⅜
B. ¾
C. ½
D. ¼

हल:- प्रश्ननानुसार,
⅜ – [¾ – {½ – (-¼ + ⅛)}]
⅜ – [¾ – {½ – (-⅜)}]
⅜ – [¾ – {½ + ⅜}]
⅜ – [¾ – {7/8}]
⅜ – [¾ – 7/8]
⅜ – [-⅛]
⅜ + ⅛ = ½
Ans. ½

Q.5 1 – [5 – {2 + (-5 + 6 – 2)2}] = ?
A. -4
B. 0
C. -2
D. 2

हल:- प्रश्ननानुसार,
1 – [5 – {2 + (-5 + 6 – 2)2}] = ?
1 – [5 – {2 + (6 – 7)2}] = ?
1 – [5 – {2 + (-1 × 2)}] = ?
1 – [5 – {2 – 2}] = ?
1 – [5 – 0] = ?
1 – 5 = ?
-4 = ?
Ans. -4

FAQ

Q.1 कोष्ठक का क्या मतलब होता है?


Ans. किसी प्रकार की दावार, लकीर या और कोई चीज जो किसी स्थान या पद को घेरने का काम में आती हो । किसी प्रकार का चक्र जिसमें बहुत से खाने या घर हों । सारणी ।

Q.2 कोष्ठक का चिन्ह क्या होता है?

Ans. इसे “( )” चिन्ह से प्रदर्शित करते हैं।

Q.3 कोष्ठक कितने प्रकार के होते हैं?

Ans. विराम चिह्नों पर विचार करते समय, चिह्नों के चार जोड़े होते हैं जिन्हें एक प्रकार का कोष्ठक कहा जा सकता है। वे कोष्ठक, वर्गाकार कोष्ठक, घुंघराले कोष्ठक और कोण कोष्ठक हैं ।

Q.4 गोल कोष्ठक और वर्ग वाले में क्या अंतर है?

Ans. आमतौर पर हम वर्गाकार कोष्ठकों का उपयोग करते हैं – [ ] – विशेष उद्देश्यों के लिए जैसे कि तकनीकी मैनुअल में। 

गोल कोष्ठक – ( ) – का उपयोग अल्पविराम के समान ही किया जाता है जब हम आगे स्पष्टीकरण, कोई विचार, या टिप्पणी जोड़ना चाहते हैं जो हमारे विचार की मुख्य पंक्ति से संबंधित है लेकिन उससे अलग है।

उम्मीद हैं आपको कोष्ठक की जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के जरूर शेयर करें।

Leave a Comment