इस पेज पर आप मापन की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।
पिछले पेज पर हमने प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन की जानकारी शेयर की हैं तो इस आर्टिकल को भी पढ़े।
चलिए आज हम मापन की परिभाषा, राशियां और मापन की इकाइयां की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।
Table of Contents
मापन किसे कहते हैं
विज्ञान मापन पर आधारित है। किसी भी राशि की माप के लिए कुछ मानक मापों की आवश्यकता होती है। इसी मानक को उस राशि का मात्रक कहते हैं।
किसी राशि का परिमाण उसके मात्रक के साथ तुलना करके ज्ञात किया जाता है।
उदाहरण के लिए, जब हम यह कहते हैं कि किसी टेबल की लंबाई 2 मीटर है तो इसका अर्थ यह है कि दो मीटर स्केलों को एक सीध में सिरे से सिरा जोड़कर रखने पर वह टेबल के लंबाई के बराबर होंगे।
अतः टेबल की लंबाई का परिमाण है।
2 मीटर = 2 × 1 मीटर
इस प्रकार की किसी राशि के परिमाण के पूरी जानकारी के लिए निम्नलिखित दो बातों का ज्ञान आवश्यक है।
- एक मात्रक जिसमें राशि को व्यक्त किया गया।
- एक संख्यांक जो यह बताता है कि दी गई राशि में वह मात्रक कितनी बार शामिल है।
राशियां
जिसे संख्या के रूप में प्रकट किया जा सके, उसे राशि कहते हैं। जैसे :- जनसंख्या, आयु, वस्तु का भार, टेबल की लंबाई इत्यादि।
भौतिक राशियां
भौतिकी के नियमों को जिन पदों में व्यक्त किया जाता है, उन्हें भौतिक राशियां कहते हैं।
जैसे :- लंबाई, द्रव्यमान, समय, बल, ऊर्जा, वेग इत्यादि।
भौतिक राशियां दो प्रकार की होती हैं।
- आधारी राशिया तथा
- व्युत्पन्न राशियां
1. आधारी राशियां
वैसी भौतिक राशियां, जिनमें केवल परिमाण होता है, दिशा नहीं होती, उन्हें आधारी राशि कहा जाता है। जैसे :- लंबाई, द्रव्यमान, समय, घनत्व, तापमान, विद्युत धारा, चाल, आयतन, कार्य आदि। वास्तव में आधारी राशिया सात हैं।
2. व्युत्पन्न राशियां
वैसी भौतिक राशियां, जिनमें परिमाण के साथ साथ दिशाएं भी होती है और जो योग के निश्चित नियमों के अनुसार जोड़ी जाती है, उन्हें व्युत्पन्न राशि कहा जाता है। जैसे :- वेग, विस्थापन, बल, क्षेत्रफल, आयतन, बल, कार्य, ऊर्जा, त्वरण, चुंबकीय क्षेत्र प्रेरण इत्यादि।
माप के मात्रक/इकाई
किसी राशि के मापन के निर्देश मानक को मात्रक कहते हैं अर्थात किसी भी राशि की माप करने के लिए उसी राशि के एक निश्चित परिमाण को मानक मान लिया जाता है और उसे कोई नाम दे दिया जाता है, इसी को उस राशि का मात्रक कहते हैं।
मात्रक दो प्रकार के होते हैं।
- आधारी मात्रक
- व्युत्पन्न मात्रक
1. आधारी मात्रक
किसी भौतिक राशि को व्यक्त करने के लिए कुछ ऐसे मानक का प्रयोग किया जाता है, जो अन्य मानक से स्वतंत्र होते हैं, इन्हें आधारी मात्रक कहते हैं। जैसे:- लंबाई, समय और द्रव्यमान के मात्रक क्रमशः मीटर, सेकंड और किलोग्राम मूल इकाई है।
2. व्युत्पन्न मात्रक
किसी भौतिक राशि को जब दो या दो से अधिक मूल इकाइयों में व्यक्त किया जाता है, तो उसे व्युत्पन्न इकाई कहते हैं। जैसे:- बल, दाब, कार्य और विभव के लिए क्रमशः न्यूटन, पास्कल, जूल एवं वोल्ट व्युत्पन्न मात्रक है।
मापन की इकाइयां
लम्बाई की माप :
10 मिलीमीटर | 1 सेंटीमीटर |
10 डेसीमीटर | 1 मीटर |
10 डेकामीटर | 1 हेक्टोमीटर |
10 सेंटीमीटर | 1 डेसीमीटर |
10 मीटर | 1 डेकामीटर |
10 हेक्टोमीटर | 1 किलोमीटर |
मात्रा की माप :
10 मिलीग्राम | 1 सेंटीमीटर |
10 डेसीमीटर | 1 ग्राम |
10 डेकाग्राम | 1 हेक्टोमीटर |
100 किलोग्राम | 1 क्विंटल |
10 सेंटीमीटर | 1 डेसीमीटर |
10 ग्राम | 1 डेकाग्राम |
10 हेक्टोमीटर | 1 किलोग्राम |
10 क्विंटल | 1 टन |
क्षेत्रफल की माप :
100 वर्ग मिलीमीटर | 1 वर्ग सेंटीमीटर |
100 वर्ग डेसीमीटर | 1 वर्ग मीटर |
100 वर्ग डेकामीटर | 1 वर्ग हेक्टोमीटर |
100 वर्ग किलोमीटर | 1 मिरिया मीटर |
100 वर्ग सेंटीमीटर | 1 वर्ग डेसीमीटर |
100 वर्ग मीटर | 1 वर्ग डेकामीटर |
100 वर्ग हेक्टोमीटर | 1 वर्ग किलोमीटर |
आयतन की माप :
1000 घन मिलीमीटर | 1 घन सेंटीमीटर |
1000 घन डेसीमीटर | 1 घन मीटर |
1000 घन डेकामीटर | 1 घन हेक्टोमीटर |
1000 घन सेंटीमीटर | 1 घन डेसीमीटर |
1000 घन मीटर | 1 घन डेकामीटर |
1000 घन हेक्टोमीटर | 1 घन किलोमीटर |
तरल पदार्थ में आयतन की माप :
10 मिलीलीटर | 1 सेंटीमीटर |
10 डेसीमीटर | 1 लीटर |
10 सेंटीमीटर | 1 हेक्टोमीटर |
10 सेंटीमीटर | 1 डेसीमीटर |
10 लीटर | 1 डेसीमीटर |
10 हेक्टोमीटर | 1 किलोमीटर3 |
1000 मिलीमीटर | 1 लीटर |
समय की माप :
60 सेकण्ड | 1 मिनट |
7 दिन | 1 सप्ताह |
365 दिन | 1 वर्ष |
12 वर्ष | 1 युग |
60 मिनट | 1 घण्टा |
15 दिन | 1 पक्ष |
52 सप्ताह | 1 वर्ष |
10 वर्ष | 1 दशक |
24 घण्टा | 1 दिन |
30 दिन | 1 महीना |
12 महीना | 1 वर्ष |
100 वर्ष | 1 शताब्दी |
लम्बाई की अंग्रेजी में माप :
12 इंच | 1 फीट |
11/2 गज | 1 पोल या रूड |
40 पोल | 1 फलाँग |
8 फलांग | 1 मील |
1760 गज | 1 मील |
3 फीट | 1 गज |
22 गज | 1 चेंन |
10 चेन | 1 फलाँग |
80 चेन | 1 मील |
3 मील | 1 लींग |
अंग्रेजी एवं मैट्रिक मापों में संबंध :
1 इंच | 2.54 सेमीमीटर |
1 फीट | 0.3048 मीटर |
1 मील | 1.6093 किलोमीटर |
1 डेसीमीटर | 4 इंच |
1 सेंटीमीटर | 0.3937 इंच |
1 गज | 0.914399 मीटर |
1 मीटर | 39.37 इंच |
1 किलोमीटर | 5/8 मील |
उम्मीद हैं आपको मापन की जानकारी पसंद आयी होगीं।
मापन की इकाइयों को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।