Site icon Easy Maths Tricks

शेयर और लाभांश किसे कहते हैं इसके सूत्र और उदाहरण

Shares and Dividends

इस पेज पर आप गणित के अध्याय शेयर और लाभांश की जानकरी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज की जानकारी शेयर की हैं तो उन आर्टिकल्स को जरूर पढ़े।

चलिए आज हम शेयर और लाभांश की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

शेयर किसे कहते हैं

कोई व्यापारी अपनी व्यक्तिगत पूँजी से छोटा व्यापार चला सकता हैं। लेकिन बड़ी फैक्ट्री को चलाने के लिए ज्यादा धन की आवश्यकता होती हैं।

इसलिए धन को जमा करने के लिए छोटे-छोटे बराबर हिस्सों में बाँट देते हैं। इन हिस्सों को ही शेयर कहाँ जाता हैं। तथा शेयर खरीदने वालों को शेयर धारक कहते हैं।

लाभांश किसे कहते हैं

कम्पनी का लाभ एक नियत समय के अंत में शेयर-धारकों को बाटीं जाती हैं। जिसे लाभांश कहते हैं।

शेयर और लाभांश के सूत्र

शेयर और लाभांश के महत्वपूर्ण बिंदु

शेयर और लाभांश के महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित हैं।

1. बाजार मूल्य

किसी स्टॉक का बाजार मूल्य प्रति शेयर का वह मूल्य होता हैं। जिस मूल्य पर वह बेचा या खरीदा जाता हैं।

स्टॉक का बाजार मूल्य घटता-बढ़ता रहता हैं। बाजार से खरीदे गए किसी स्टॉक पर खरीदारी द्वारा प्राप्त वास्तविक प्रतिशत लाभ उसके द्वारा दिए गए स्टॉक के मूल्य पर निर्धारित होता हैं ना कि बाजार मूल्य पर।

2. दलाली

स्टॉक की खरीदी और बिक्री का कमीशन दलाल को दिया जाता हैं। स्टॉक खरीदते समय दलाली बाजार मूल्य में जोड़ी जाती हैं। और बेचते समय दलाली घटाई जाती हैं।

3. सममूल्य पर स्टॉक

अगर 100 रु. के स्टॉक का विक्रय मूल्य 100 रु. ही हो तो स्टॉक सममूल्य पर कहाँ जाता हैं।

4. अधिमूल्य

जब 100 रु. के स्टॉक का विक्रय मूल्य 100 रु. से ज्यादा हो, तो स्टॉक अधिमूल्य पर कहाँ जाता हैं।

5. अवमूल्य

जब 100 रु. के स्टॉक का विक्रय मूल्य 100 रु. से कम हो, तो स्टॉक डिस्काउंट पर कहाँ जाता हैं।

शेयर और लाभांश के सवाल

Q.1 90 पर 7200 रु. का कितना स्टॉक खरीदा जा सकता हैं?
A. 8000 रु.
B. 8500 रु.
C. 7000 रु.
D. 7500 रु.

हल:- प्रश्नानुसार,
नकद मूल्य = 7200
बाजार भाव = 90
स्टॉक = ?
स्टॉक का नकद मूल्य = स्टॉक × बाजार भाव/100
स्टॉक = नकद मूल्य × 100/बाजार भाव
खरीदा गया स्टॉक = 7200 × 100/90
= 8000 रु.
Ans. 8000 रु.

Q.2 100 रु. के 5% स्टॉक का 5 अवमूल्य पर क्रय मूल्य क्या होगा। जबकि दलाली 1/5 % हो?
A. 110.75 रु.
B. 105.80 रु.
C. 105.20 रु.
D. 9520.5 रु.

हल:- प्रश्नानुसार,
100 रु. के स्टॉक का क्रय मूल्य
= 100 – 5 + 1/5
= 95.20 रु.

Q.3 4% के 120 रु. पर 1000 रु. के स्टॉक का नकद मूल्य क्या होगा?
A. 1000 रु.
B. 1200 रु.
C. 900 रु.
D. 850 रु.

हल:- प्रश्नानुसार,
स्टॉक का नकद मूल्य = स्टॉक × बाजार भाव/100
स्टॉक का नगद मूल्य = 1000 × 120/100
= 1200 रु.
Ans. 1200

Q.4 1500 रु. के 20% स्टॉक को 5 अवमूल्य पर बेचने से कितना धन प्राप्त होगा। जबकि दलाली 1/2 % हो?
A. 1415.50 रु.
B. 1418.50 रु.
C. 1417.50 रु.
D. 1517.50 रु.

हल:- प्रश्नानुसार,
100 रु. के स्टॉक का विक्रय मूल्य
= 100 – 5 – 0.50
= 9450 रु.
1500 रु. के स्टॉक का विक्रय मूल्य
= (94.50 × 1500)/100
= 1417.50 रु
Ans. 1417.50 रु.

Q.5 अगर 25 रु. वाले शेयर का बाजार भाव 300 रु. है। तो 1200 रु. में वह कितने शेयर खरीद सकता हैं?
A. 80
B. 95
C. 40
D. 100

हल:- प्रश्नानुसार,
निवेश = 1200
बाजार भाव = 300
शेयरों की संख्या = निवेश/बाजार भाव
शेयरों की संख्या = 1200/300
शेयरों की संख्या = 40
Ans. 40

Q.6 मोहन किसी कंपनी के 100 रु. वाले शेयरों को जो 30% अधिक मूल्य पर मिलते है। खरीदने में 16900 रु. लागता हैं। अगर कम्पनी 6% लाभांश देती हैं तो उसको साल के अंत में कितने रुपए का लाभ होगा?
A. 780 रु.
B. 520 रु.
C. 860 रु.
D. 620 रु.

हल:- प्रश्नानुसार,
शेयरों की संख्या = 16900/130
= 130
वार्षिक आय = (100 × 130 × 6)/100
= 780 रु.
Ans. 780 रु.

Q.7 3500 रु. के 104 रु. पर 12% स्टॉक से वार्षिक आय क्या होगी?
A. 410
B. 435
C. 420
D. 500

हल:- प्रश्नानुसार,
100 रु. के स्टॉक पर आय = 12 रु.
3500 रु. के स्टॉक पर आय = 12/100 × 3500
= 420 रु.
Ans. 420 रु.

Q.8 सोहन को 10 रु. अधिमूल्य पर प्राप्त 16 2/3% स्टॉक में कितना धन लगाना चाहिए कि उसे 3000 रु. वार्षिक आय प्राप्त हो?
A. 19800 रु.
B. 18000 रु.
C. 15000 रु.
D. 17000 रु.

हल:- प्रश्नानुसार,
50/3 रु. आय के लिए पूँजी = 110 रु.
3000 रु. आय के लिए पूँजी
= 110 × 3/50 × 3000
= 19800 रु.
Ans. 19800 रु.

Q.9 94 रु. पर 10% स्टॉक से 600 रु. की आय प्राप्त करने के लिए कितनी लागत लगानी होगी?
A. 5850 रु.
B. 5640 रु.
C. 5600 रु.
D. 6000 रु.

हल:- प्रश्नानुसार,
10 रु. की आय प्राप्त करने के लिए लागत = 94 रु.
600 रु. की आय प्राप्त करने के लिए लागत = 94/10 × 600
= 5600 रु.
Ans. 5600 रु.

Q.10 रवि 25 रु. वाले शेयर 30 रु. प्रति शेयर की दर से 50 शेयर खरीदता हैं। यदि उस पर उसको 5% लाभांश मिलता हैं। तो उसको अपने लगाए धन पर प्रतिशत वार्षिक ब्याज कितनी पड़ती हैं?
A. 4 1/6 %
B. 5 1/8 %
C. 6 1/4 %
D. 6 1/7 %

हल:- प्रश्नानुसार,
कुल लाभांश = (25 × 50 × 5)/100
= 62.50 रु.
निवेशित राशि = 30 × 50
= 1500 रु.
ब्याज की दर = (62.50 × 100)/1500
= 4 1/6 %
Ans. 4 1/6%

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको शेयर और लाभांश की जानकारी पसंद आयी होगी

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें

Exit mobile version