Site icon Easy Maths Tricks

घटाना की परिभाषा एवं घटाना के सवाल

घटाना

इस पेज पर आप घटाना के सवालों को हल करना सीखेगें तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने जोड़ना और गुणा की पोस्ट शेयर की हैं तो उन पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम घटाना के सवालों को हल करना सीखते एवं समझते हैं।

घटाना किसे कहते हैं

जोड़ने की प्रक्रिया के विरुद्ध प्रक्रिया को घटाना कहा जाता है। जब किसी संख्या अथवा अंक से किसी दूसरी संख्या या अंक को कम किया जाता है तो उसे घटाना कहा जाता है।

घटाने को  चिह्न से प्रदर्शित किया जाता है।

घटाना को अंग्रेजी में “Subtraction” बोलते हैं।

उदाहरण :

घटाव से संबंधित नियम

(1). साधारण नियम (Simple Rule of Subtraction) :- इस नियम के अनुसार प्रश्नों को एक-एक अंक लेकर ही घटाते हैं।

Example :- 8357 – 4893 =.?

7 – 3 = 4, 15 – 9 = 6,
12 – 8 = 4, 7 – 4 = 3

Ans. 3464

(2). जोड़ विधि से घटाना

Example 1. 6354 – 2357 = ?

Note :- इस प्रकार के प्रश्नों में यह देखना पड़ेगा कि 2357 में क्या जोड़ा जाए कि मान 6354 हो जाए।

6354 – 2357 = 3997

घटाइए?

शून्य का घटाव

एक अंक का घटाना

दो अंकों का घटाना

तीन अंकों का घटाना

चार अंकों का घटाना

दशमलव पर आधारित घटाना

भिन्नों पर आधारित घटाना

इस प्रकार के प्रश्नों में पूर्णाक में से पूर्णाक को घटाते हैं। फिर भिन्न में से भिन्न को घटाते हैं।

जैसे : समान आधार के भिन्नों का घटाव

घटाना के सवाल

Q.1 निम्लिखित 20 – 6 – 4 – 2 को घटाइए?
A. 12
B. 14
C. 6
D. 8

हल: 20 – 8 – 4 – 2
= 20 – 12
Ans. 8

Q.2 √128 – √60 – √121 – __ को हल कीजिए?
A. 11
B. 21
C. 36
D. 7

हल:- = √128 – √60 – √121
= √128 – √60 – 11
= √128 – √49
= √128 – 7
= √121
= 11
Ans. 11

Q.3 दो संख्याओं का योगफल 16 एवं अंतर 12 हैं दोनो संख्याओ का गुणनफल क्या होगा?
A. 22
B. 30
C. 26
D. 32

हल: प्रश्नानुसार,
गुणनफल = (योग + अंतर) (योग – अंतर) / 4
गुणनफल = (16 + 12) (16 – 12) / 4
गुणनफल = (28 × 4) / 4
गुणनफल = 112/4
Ans. 28

Q.4 किसी संख्या के एक तिहाई का एक चौथाई 24 हैं यह संख्या क्या हैं?
A. 250
B. 287
C. 288
D. 300

हल:- माना अभिष्ट संख्या X हैं।
तब 1/3 × 1/4 × X = 24
X = 24 × 3 × 4
X = 288
Ans. 288

Q.5 9564 में से कौन-सी संख्या घाटायी जाए, जिससे अंतर 3105 प्राप्त हो?
A. 4,760
B. 5,691
C. 6,432
D. 8,980

मान x घटाया जाए।
8796 – x = 3105
8796 – 3105 = x
x = 5,691

Q.6 तीन धनात्मक संख्याओं में पहली तथा दूसरी का गुणनफल 42 दूसरी तथा तीसरी का 56 और तीसरी तथा पहली का 48 है । तदनुसार तीसरी संख्या क्या है?
A. 12
B. 6
C. 7
D. 8

हल:- माना तीनों संख्याएं a, b, c है
a × b = 42 = 6 × 7
b × c = 56 = 7 × 8
c × a = 48 = 8 × 6
अत: a × b × c = 6 × 7 × 8
Ans. 8

Q.7 एक पानी की टंकी में 8000 बाल्टी पानी हैं। इसमें से 3456 बाल्टी पानी गाँव के लोगों ने उपयोग कर लिया। टंकी में कितना बाल्टी पानी शेष रहा?
A. 6,431
B. 3,561
C. 4,544
D. 5,890

हल:- प्रश्नानुसार,
टंकी में पानी = 8000 बाल्टी
गाँव वालों ने उपयोग किया पानी = 3456 बाल्टी
टंकी में शेष बचा पानी = 8000 – 3456
= 4,544 बाल्टी पानी
अतः टंकी में 4,544 बाल्टी पानी बचेगा।

Q.8 दो संख्याओं का योग 8060 हैं। यदि उनमें से एक संख्या 5256 हैं। तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
A. 2,804
B. 4,890
C. 6,345
D. 3,987

हल:- प्रश्नानुसार,
दो संख्याओं का योग = 8060
पहली संख्या = 5256
दूसरी संख्या = 8060 – 5256
= 2,804
अतः दूसरी संख्या 2,804 होगी।

Q.9 एक ग्राम पंचायत के पास 9800 रुपए थे। ग्राम पंचायत ने 3560 रुपये सफाई पर एवं 1660 रुपये दवाइयों पर खर्च कर दिए। बताइए ग्राम पंचायत के पास कितने रुपये शेष बचे।
A. 5,789
B. 2,652
C. 8,780
D. 4,580

हल:- प्रश्नानुसार,
एक ग्राम पंचायत के पास = 9800 रुपये
ग्राम पंचायत ने सफाई पर खर्च किये = 3560 रुपये
ग्राम पंचायत ने दवाइयों पर खर्च किये = 1660 रुपये
ग्राम पंचायत ने सफाई एवं दवाइयों पर खर्च किये = 3560 + 1660
सफाई एवं दवाइयों पर खर्च रुपये = 5220
ग्राम पंचायत के पास कितने रुपये शेष बचें = 9800 – 5220
ग्राम पंचायत के पास रुपये शेष बचें = 4580
अतः ग्राम पंचायत के पास 4,580 रुपये शेष बचें।

Q.10 एक गोदाम में 10000 बोरे गेहूँ था उसमें से 5000 बोरे गेहूँ मनोहर ने खरीदा और 2000 बोरे गेहूँ इमरान खरीद कर ले गया। बताइए गोदाम में कितने बोरे गेहूँ शेष बचा।
A. 2000
B. 3000
C. 5000
D. 7000

हल:-प्रश्नानुसार,
एक गोदाम में गेहूँ = 9000 बोरे
मनोहर ने गेहूँ खरीदे = 3070 बोरे
इमरान ने गेहूँ खरीदे = 3950 बोरे
दोनों ने खरीदे कुल गेहूँ = (5000 + 2000) बोरे
= 7000 बोरे
गोदाम में शेष बचे गेहूँ = (10000 – 7000) बोरे
= 3000
अतः गोदाम में 3000 बोरे गेहूँ शेष बचें।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको घटाना की यह पोस्ट पसंद आयी होगीं। यदि आपको घटाना की पोस्ट पसंद आयी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए धन्यवाद।

Exit mobile version