साझेदारी की परिभाषा, सूत्र, ट्रिक्स और उदाहरण

इस पेज पर आप गणित विषय के महत्वपूर्ण अध्याय साझेदारी की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम साझेदारी की समस्त जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

साझेदारी किसे कहते हैं

दो या दो से अधिक व्यक्तियों द्वारा कोई कारोबार करना और एक निश्चित अवधि के पश्चात प्राप्त लाभांश को लगाए गए धन एवं लगाए गए धन की अवधि के आधार पर बांटना साझेदारी (Partnership) कहलाता हैं।

साझा के प्रकार

साझा दो प्रकार का होता हैं।

1. साधारण साझा

वह साझा जिसमें सभी साझेदारों का समान या असमान धन एक ही समय के लिए लगा होता हैं और प्राप्त हुई हानि-लाभ को उनके लगाए गए धन के अनुपात में बांटा जाता हैं साधारण साझा कहलाता हैं।

2. मिश्र साझा

वह साझा जिसमें साझेदार भिन्न-भिन्न समय के लिए भिन्न-भिन्न पूँजी लगाते हैं और उसमें प्राप्त लाभ या हानि सिर्फ लगाए धन पर ही निर्भर नहीं करता। अर्थात जिसने समय तक धन लगा रहता हैं उस पर भी निर्भर करता हैं मिश्र साझा कहलाता हैं।

साझेदार के प्रकार

साझेदार दो प्रकार के होते हैं।

(a). सक्रिय साझेदार

वह साझेदार जो व्यापार में धन लगाने के अतिरिक्त उसकी देखभाल भी करते हैं। तथा इस देखभाल के लिए वह कुछ निश्चित मासिक भत्ता या लाभ का कुछ हिस्सा लेते हैं सक्रिय साझेदार कहलाते हैं।

उस दिए जाने वाले धन को अन्य साझेदारों में बांटने से पहले लाभांश में से घटा लिया जाता हैं।

(b). निष्क्रिय साझेदार

वह साझेदार जो पूँजी लगाने के अतिरिक्त व्यापार की देखभाल नहीं करता निष्क्रिय साझेदार कहलाता हैं।

साझेदारी के प्रश्नों को हल करने के लिए ट्रिक्स

1. यदि दो व्यक्ति A और B, x₁ और x₂ घन क्रमशः t₁ एवं t₂ समय के लिए लगाते हैं तो एक निश्चित अवधि के पश्चात लाभांश का बंटवारा इस प्रकार होगा।

A लाभांश / B का लाभांश = (x₁ × t₁) / x₂ × t₂

2. यदि A, B और C क्रमशः x₁, x₂, x₃ पूँजी के साथ क्रमशः t₁, t₂ और t₃ समय के लिए पूँजी लगाते हैं तो उनके लाभांश का अनुपात होगा?

A : B : C = x₁ t₁ : x₂ t₂ : x₃ t₃

3. यदि A, B, C ……………… किसी चारागाह को किराया पर लेकर क्रमशः x₁, x₂, x₃ ………….
t₁, t₂, t₃ …………समय के लिए चराते हैं तो उनके द्वारा दिये किराया का अनुपात t₁ x₁ : t₂ x₂ : t₃ x₃ ………होगा।

A : B : C ………………… = x₁ t₁ : x₂ t₂ : x₃ t₃ …………….

साझेदारी के सवाल

Q.1 A, 10000 रु. के साथ एक व्यापार शुरू करता हैं। B चार महीने बाद 8000 रु. लगाकर व्यापार में शामिल हो जाता हैं। वर्ष के अंत में 4600 रु. का लाभ होता हैं तो B का हिस्सा क्या होगा?
A. 1100 रु.
B. 1400 रु
C. 1600 रु.
D. 2000 रु.

हल:- A लाभांश/B का लाभांश = (x₁ × t₁)/x₂ × t₂
A का लाभांश/B का लाभांश = (10,000 × 12)/(8000 × 8)
= 60/32
= 15/8
A : B = 15 : 8
प्रश्नानुसार,
15 + 8 = 4600
8 = 4600/23 × 8
= 1600 रु.
Ans. 1600 रु.

Q.2 किसी व्यापार में A, 5000 रु. 8 माह के लिए B, 10000 रु, 10 माह के लिए तथा C, 4000 रु. 15 माह के लिए लगाता हैं। यदि उन्हें कुल मुनाफा 4000 रु. होता हैं। तो तीनों का अलग-अलग हिस्सा क्या हैं?
A. 800 : 2000 : 1200
B. 600 : 1500 : 2200
C. 1000 : 1800 : 1400
D. 1200 : 800 : 1600

हल:- A : B : C
8 × 5000 : 10 × 10000 : 15 × 4000
= 40,000 : 1,0000 0 : 60,000
= 2 : 5 : 3
A का हिस्सा = 2/(2 + 5 + 3) + 4000
= 800 रु.
B का हिस्सा = 5/10 × 4000
= 2000 रु.
C का हिस्सा = 3/10 × 4000 = 1200 रु.
Ans. 800 : 2000 : 1200

Q.3 मोहन तथा सोहन किसी चारागाह को 1200 रु. किराया पर लेटे हैं। मोहन 500 गाये 9 महीने तक तथा सोहन 900 गाये 7 महीने तक चराता हैं। राम द्वारा चुकाया गया किराया हैं।
A. 500 रु.
B. 1000 रु.
C. 1500 रु.
D. 2000 रु.

हल:- मोहन : सोहन
500 × 9 : 900 × 7
4500 : 6300
45 : 63
5 : 7
मोहन द्वारा चुकाया गया किराया
= 5/(5 + 7) × 1200
= 500 रु.
Ans. 500 रु.

Q.4 अनिल ने 75,000 रु. लगाकर एक व्यापार प्रारंभ किया। चार महीने बाद अमित भी उसमें 112500 रु. लगाकर शामिल हो गया। यदि वर्ष के अंत में 22500 रुपया का लाभ हुआ तो अनिल का लाभ में से कितने रुपये मिलेंगे?
A. 7500 रु.
B. 11250 रु.
C. 13500 रु.
D. 15000 रु.

हल:- अनिल : अमित
75000 × 12 : 112500 × 8
750 × 12 : 1125 × 8
9000 : 9000
1 : 1
अमित का हिस्सा = 1/2 × 22500
= 11250 रु.
Ans. 11250 रु.

Q.5 40,000 रु. लगाकर सोहक ने एक व्यापार शुरू किया। 4 माह के बाद 60,000 रु. पूँजी के साथ अनमोल व्यापार में शामिल हो जाता हैं। यदि वर्ष के अंत में कुल अर्जित लाभ 16000 रु. हो तो उसमें अनमोल का हिस्सा क्या होगा?
A. 8000 रु.
B. 10000 रु.
C. 12000 रु.
D. 15000 रु.

हल:- सोहक : अनमोल
12 × 4 : 8 × 6
47 : 48
1 : 1
अनमोल का हिस्सा = 1/2 × 16000
= 8000 रु.
Ans. 8000 रु.

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको साझेदारी की यह पोस्ट पसंद आयी होगीं।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment