आयत की परिभाषा, सूत्र, विशेषताएँ और उदाहरण

इस पेज पर आप आयत की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने वर्ग की जानकारी शेयर की हैं तो उस आर्टिकल को जरूर पढ़िए।

चलिए आज हम आयत की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

आयत की परिभाषा

चार भुजाओं से घिरी वह आकृति, जिसमें आमने सामने की भुजाएँ समान्तर और बराबर होती हैं तथा प्रत्येक कोण समकोण होता हैं आयत कहलाता हैं।

आयत के सूत्र

  • आयत का परिमाप = 2(लम्बाई + चौड़ाई)
  • आयत का क्षेत्रफल = लंबाई ×चौड़ाई
  • आयत का विकर्ण =√(लंबाई² + चौड़ाई²)

आयत के सवाल

Q.1 एक आयताकार मैदान की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 5 : 3 हैं यदि मैदान का क्षेत्रफल 960 मीटर² हो तो मैदान के चारों और तीन बार लपेटने में कुल कितना तार लपेटना पड़ेगा?
A. 150 मीटर
B. 240 मीटर
C. 241 मीटर
D. 284 मीटर

हल:- आयताकार मैदान की लंबाई = 5x मीटर
तथा आयताकार मैदान की चौड़ाई = 3x मीटर
आयताकार मैदान का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
630 = (5x) × (3x)
630 = 15 x²
x² = 630/15
x² = 64
x = 8 मीटर
अतः लम्बाई = 5x
5 × 8 = 40 मीटर
तथा चौड़ाई = 3x
3 × 8 = 24 मीटर
आयताकार मैदान का परिमाप = 2 (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2(40 + 24)
= 2 × 64
= 128 मीटर
अतः तीन चक्कर में लपेटा गया कुल तार = 3 × परिमाप
= 3 × 128
Ans. 384 मीटर

Q.2 एक आयताकार मैदान की लम्बाई 15 सेंटीमीटर और इसके विकर्ण की लम्बाई 17 सेंटीमीटर हो तो आयताकार मैदान का क्षेत्रफल कितना होगा?
A. 120 वर्ग सेंटीमीटर
B. 220 वर्ग सेंटीमीटर
C. 60 वर्ग सेंटीमीटर
D. 180 वर्ग सेंटीमीटर

हल:- विकर्ण = 17 सेंटीमीटर
लम्बाई = 15 सेंटीमीटर
आयत का विकर्ण =√(l² + b²)
17 = √l² + (15)²
(17)² = l² + (15)²
(17)² – (15)² = l²
289 – 225 = l²
L² = 64
L = 8
आयत का क्षेत्रफल = l × b
= 8 × 15
Ans. 120 वर्ग सेंटीमीटर।

Q.3 एक आयताकार खेत के चारों और अंदर से सीमा से लगा हुआ 8 मीटर चौड़ा रास्ता बना हैं यदि खेत को लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः 220 मीटर और 180 मीटर हो तो रास्ता का क्षेत्रफल क्या होगा?
A. 2,014 वर्ग मीटर
B. 3,024 वर्ग मीटर
C. 4,879 वर्ग मीटर
D. 6,144 वर्ग मीटर

हल:- क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 220 × 180
= 39,600 वर्ग मीटर
लम्बाई = 220 – 16
लम्बाई = 204
चौड़ाई = 180 – 16
चौड़ाई = 164
क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 204 × 164
= 33,456 वर्ग मीटर
रास्ते का क्षेत्रफल = 39,600 – 33,456
= 6,144
Ans. 6,144 वर्ग मीटर।

Q.4 एक आयत का क्षेत्रफल 252 वर्ग सेंटीमीटर हैं। इसकी लम्बाई तथा चौड़ाई 9 : 7 हैं, इसका परिमाप क्या हैं?
A. 87 सेंटीमीटर
B. 56 सेंटीमीटर
C. 87 सेंटीमीटर
D. 64 सेंटीमीटर

हल:- आयत का क्षेत्रफल = 252
लम्बाई = 9
चौड़ाई = 7
9x × 7x = 252
63x² = 252
x² = 4
x = 2
9 × 2 = 18
7 × 2 = 14
आयत का परिमाप = 2(l + b)
= 2(18 + 14)
= 2 × 32
= 64
Ans. 64 सेंटीमीटर।

FAQ

Q.1 आयत किसे कहते हैं?


Ans. आयत एक प्रकार का चतुर्भुज है, जिसकी सम्मुख भुजाएँ बराबर और समानांतर होती हैं । यह एक चार भुजाओं वाला बहुभुज है जिसमें 90 डिग्री के बराबर चार कोण होते हैं। आयत एक द्वि-आयामी आकृति है।

Q.2 आयत सूत्र क्या है?


Ans. आयत का क्षेत्रफल = l (length) × w (width) जिसमें l = लम्बाई और w = चौड़ाई।

Q.3 आयत का परिमाप क्या होता है?

Ans. आयत का परिमाप उसकी चारों भुजाओं के योग के बराबर होता है।

Q.4 आयत का मान कितना होता है?


Ans. आयत वह समांतर चतुर्भुज है, जिसका एक कोण 90° होता है।

Q.5 आयत के दोनों कोण सर्वांगसम क्यों होते हैं?


Ans. एक आयत की सम्मुख भुजाएँ समान लंबाई (सर्वांगसम) होती हैं। एक आयत के सभी कोण सर्वांगसम होते हैं (समान आकार और माप।) याद रखें कि 90 डिग्री के कोण को “समकोण” कहा जाता है। तो, एक आयत में चार समकोण होते हैं। एक आयत के सम्मुख कोण सर्वांगसम होते हैं।

Q.6 वर्ग और आयत में क्या अंतर होता है?


Ans. आयत की लम्बाई और चौडाई समान नहीं होती जबकि वर्ग की लम्बाई व चौडाई समान होती है।

Q.7 आयत का क्षेत्रफल कितना है?


Ans. आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई।

Q.8 आयत की परिभाषा कैसे लिखें?


Ans. ऐसा चतुर्भुज जिसके चारों अन्तःकोण समकोण (= 90° के) हों उसे आयत (Rectangle) कहते हैं।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको आयत की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें।

Leave a Comment