Site icon Easy Maths Tricks

दशमलव की परिभाषा एवं जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग के सवाल

दशमलव

इस पेज पर आप दशमलव का जोड़ घटाना गुणा भाग के सवालों को हल करना सीखेगें तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने जोड़ना और घटाना की पोस्ट शेयर की हैं तो उन पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम दशमलव के जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग के सवालों को हल करना सीखते एवं समझते हैं।

दशमलव की परिभाषा

दशमलव किसी अंक की सबसे छोटी इकाई है।

दशमलव दो शब्दों दशम तथा लव को मिला कर रचा गया शब्द है। दशम का अर्थ है दसवाँ।

जैसे 5 में 10 का भाग देना हो तो उसका मान दशमलव में निकलते हैं।

5/10 = 0.5

दशमलव किसे कहते हैं

दशमलव एक ऐसा छोटा सा संकेत है जो किसी भी संख्या से भाग देने पर प्राप्त होता है।

दशमलव को ( . ) के द्वारा प्रदर्शित किया जाता हैं।

जैसे : 25 में यदि 10 से भाग करेगें तो संख्या के दाहिने तरफ से एक अंक पहले दशमलव का चिन्ह ( . ) लगा देते हैं।

उदाहरण :

दस का गुणोत्तर = 100, 1000, 10000, 100000

दशमलव का जोड़ना

इस प्रकार के प्रश्नों को हल करने से पहले सभी संख्याओं के दशमलव के बाद के अंकों को बराबर कर लिया जाता हैं। फिर जोड़ना के साधारण नियम से जोड़ देते हैं।

दशमलव का घटाना

इस प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए सबसे पहले दशमलव के बाद वाली संख्याओं को घटाते हैं।

अर्थात इकाई अंक की संख्याओं से घटाना शुरू करते हैं उसके बाद दशमलव के पहले वाली संख्याओ को घटाते हैं।

प्राप्त उत्तर को संख्याओं में दिए गए दशमलव के अनुसार ही लिखा जाता हैं।

दशमलव का गुणा

दशमलव संख्याओं को गुणा करने के लिए अधिक अंक वाली संख्या को कम अंक वाली संख्या के ऊपर लिखे।

जैसे :- माना आपको 0.52 को 0.04 से गुणा करना हैं। तो आपको केवल एक दशमलव संख्या को दूसरी दशमलव संख्या के नीचे लिखने की जरूरत पड़ेगी।

जब आपको संख्याओं का गुणा करगें तो प्राप्त उत्तर को संख्याओं के नीचे लाइन खींच कर लिख सकते हैं।

दशमलव का भाग

दशमलव संख्याओं में भाग करने से पहले यह देखते हैं कि भाज्य में कितने अंकों के पहले दशमलव बिंदु हैं। तथा भाजक में कितने अंकों के पहले दशमलव बिंदु हैं। दोनों का अंतर निकालना पढ़ता हैं।

यदि भाज्य के दशमलव अंकों की संख्या भाजक के दशमलव अंकों की संख्या से अधिक हो तो भागफल में दोनों के अंतर के बराबर अंक दाएं से बाएं की ओर छोड़कर दशमलव बिंदु लगा देते हैं।

उसी प्रकार यदि भाजक के दशमलव अंक की संख्या अधिक होने पर भागफल में (दाएं) इनके अंतर के बराबर शून्य लगा देते हैं।

दशमलव के सवाल

Q.1 0.6727 + 34.3 + 1.47 = ?
A. 36.3427
B. 36.4437
C. 36.4427
D. 36.5414

हल:- प्रश्ननानुसार,
0.6727 + 34.3 + 1.47 = ?
? = 36.4427
Ans. 36.4427

Q.2 517.6931 + 32.897 + 689.83 = ?
A. 1243.6731
B. 1238.7911
C. 1528.5201
D. 1240.4201

हल:- प्रश्ननानुसार,
517.6931 + 32.897 + 689.83 = ?
? = 1240.4201
Ans. 1240.4201

Q.3 18.0006 + 14.0050 + 12.3400 = ?
A. 45.3255
B. 45.3356
C. 44.3456
D. 44.3356

हल:- प्रश्ननानुसार,
18.0006 + 14.0050 + 12.3400 = ?
? = 44.3456
Ans. 44.3456

Q.4 0.9637 + ? + 38.9 + 22.257 = 91.1207
A. 29
B. 49
C. 39
D. 39.1

हल:- प्रश्ननानुसार,
0.9637 + ? + 38.9 + 22.257 = 91.1207
? = 91.1207 – 0.9637 – 38.9 – 22.257
? = 91.1207 – (0.9637 + 38.9 + 22.257)
? = 91.1207 – 62.1207
? = 29
Ans. 29

Q.5 12.368 + 5.219 + ? = 27.12
A. 44.779
B. 10.461
C. 9.533
D. 17.659

हल:- प्रश्ननानुसार,
12.368 + 5.219 + ? = 27.12
17.587+ ? = 27.12
? = 27.12 – 17.587
? = 9.533
Ans. 9.533

Q.6 (0.5)³ + (0.6)³ / (0.5)² – (0.3) + (0.6)² का मान हैं?
A. 0.11
B. 3.3
C. 1.1
D. 0.33

हल: प्रश्ननानुसार,
(0.5)³ + (0.6)³ / (0.5)² – (0.3) + (0.6)²
व्यजंक = (a² + b²) / (a² – ab + b²)
= (a + b)
a = 0.5, b = 0.6
(0.5 + 0.6)
Ans. 1.1

Q.7 यदि √2916 = 54 हो तो √29.16 + √0.2916 + √0.002916 + √0.00002916 का मान होगा?
A. 6.9649
B. 5.9994
C. 59.994
D. 69.995

हल: प्रश्ननानुसार,
√29.16 + √0.2916 + √0.002916 + √0.00002916
दिया हैं – √2916 = 54
5.4 + 0.54 + 0.054 + 0.0054
Ans. 5.9994

Q.8 7 × 0.87 + 2.3 + 18.8 = ?
A. 28.669
B. 2.8669
C. 2.8669
D. 286.69

हल:- प्रश्ननानुसार,
8.7 × 0.87 + 2.3 + 18.8 = ?
? = 8.7 × 0.87 + 2.3 + 18.8
? = 7.569 + 2.3 + 18.8
? = 28.669

Q.9 10 × 0.5 + 0.05 × 100 + 105 = ?
A. 115
B. 106
C. 215 × 0.55
D. 655

हल:- प्रश्ननानुसार,
10 × 0.5 + 0.05 × 100 + 105 = ?
? = 10 × 0.5 + 0.05 × 100 + 105
? = 5 + 5 + 105
? = 115
Ans. 115

Q.10 4.900 ÷ 70 + 70 ÷ 0.5 = ?
A. 175
B. 84
C. 28
D. 59.75

हल:- प्रश्ननानुसार,
4.900 ÷ 70 + 70 ÷ 0.5 = ?
? = 4.900 ÷ 70 + 70 ÷ 0.5
? = 0.07 + 140
? = 140.07
Ans. 140.07

जरूर पढ़िए :
घनशंकुबहुभुज
घनाभबेलनशंकु का छिन्नक

उम्मीद हैं आपको दशमलव का जोड़ घटाना गुणा भाग के सवालों का यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

यदि आपके दिमाक में इस आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न हैं तो कमेंट में जरूर पूछे धन्यवाद।

Exit mobile version