Site icon Easy Maths Tricks

घातांक एवं करणी की परिभाषा, नियम और उदाहरण

घातांक एवं करणी

इस पेज पर हम घातांक एवं करणी की जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने अंकगणित की जानकारी शेयर की हैं तो उसे जरूर पढ़े।

चलिए इस पेज पर घातांक एवं करणी की जानकारी पढ़ते और समझते हैं।

घातांक की परिभाषा

यदि n एक घन पूर्णांक तथा a कोई वास्तविक संख्या हो, तो an = a × a × a × a × a × ……….× a (n बार)

an को a का n वा घात कहाँ जाता हैं वास्तविक संख्या a को आधार तथा n को a के n वें घात का घातांक कहाँ जाता हैं।

घातांक के नियम

a° = a – a = am/a= 1 (जिस संख्या की घात शून्य हो उसका मान 1 होता हैं।)

1/a⁻ⁿ = aⁿ

जैसे :-

(1⁄4)⁻² = 4²

घातांक वाली संख्या को ऊपर या नीचे बदलने पर उसकी घात के चिन्ह (-, +) बदल जाते हैं।

(a/b)n = an/bn

am + an + ak = a⁽mnk

जैसे :-

2¹ × 2² × 2³
2⁽¹⁺²⁺³⁾
2⁶

करणी की परिभाषा

जिस संख्या का मूल पूर्णतः ज्ञात नहीं किया जा सकता ऐसी संख्या के मूल को करणी (Surds) अथवा अमूलक संख्या (Irrational Quantity) कहाँ जाता हैं।

जैसे:- √2, √3, ∛4 आदि करणी (Surds) अथवा अमूलक संख्या हैं।

करणी के नियम

करणी के प्रकार (Types of Surds)

1. शुद्ध करणी (Pure Surds) :- ऐसी करणी जिसका परिमेय गुणनखण्ड 1 हो, शुद्ध करणी कहलाती हैं।

2. मिश्र करणी (Mixed Surds) :- ऐसी करणी जिसका एक गुणनखण्ड 1 के अतिरिक्त कोई अन्य परिमेय संख्या हो, मिश्र करणी कहलाती हैं।

3. समरूप अथवा सजातीय करणी (Similar or Like Surds) :- जिन करणियों के अपरिमेय गुणनखण्ड समान होते हैं, समरूप या सजातीय करणियाँ कहलाती हैं।

4. संयुग्मी करणी (Conjugate Surds) :- द्विपद वाली ऐसी दो करणियाँ जिनके दोनों पद समान हो, परन्तु दोनों करणियों में दोनों पदों के बीच केवल ‘+’ और ‘-’ चिन्ह का अन्तर हो, संयुग्मी करणी कहलाती हैं।

जैसे :- (4 + √5) की संयुग्मी करणी (4 – √5) होगी।

करणी का जोड़, घटाव, गुणनफल तथा भाजन

करणियों का जोड़ना, घटाना, गुणा तथा भाग केवल समान घात (समरूप) वाली करणियों द्वारा किया जाता है यदि करणियाँ समान घात में न हो, तो सबसे पहले उन्हें समान घात में बनाया जाता है, फिर उनका जोड़, घटाव, गुणन या भाजन किया जाता हैं।

उदाहरण :-

1. समान करणियों का जोड़

√5 + 2√5 + 4√5
√5 (1 + 2 + 4)
Ans. 7√5

2. समान करणियों का घटाव

9√7 – 4√7
√7(9 – 4)
Ans. 4√5

3. समान करणियों का गुणन

4√3 × 2√3
4 × 2 × (√3)²
8 × 3
Ans. 24

4. समान करणियों का भाजन

8√3 ÷ 4√3
√3 (8 ÷ 4)
√3 × 2
Ans. 2√3

घातांक एवं करणी से संबंधित प्रश्न उत्तर

Q.1 (1296)⁰⋅⁷⁵ × (36)⁻¹ का मान हैं?
A. 4
B. 6
C. 8
D. 10

हल:- प्रश्ननानुसार,
(1296)⁰⋅⁷⁵ × (36)⁻¹
(1296)³⁄₄ × 1⁄36
(6⁴)³⁄₄ × 1⁄6²
6³ × 1⁄6²
6 × 6 × 6 × 1/6 × 6
6
Ans. 6

Q.2 (2.4 + 10³) ÷ (8 × 10⁻²) = ?
A. 10
B. 2 × 10³
C. 3 × 10⁴
D. 40

हल:- प्रश्ननानुसार,
(2.4 + 10³) ÷ (8 × 0⁻²) = ?
(2.4 + 10³)/(8 × 10⁻²) = ?
0.3 × 10⁽³⁺²⁾
0.3 × 10⁵
3 × 10⁴
Ans. 3 × 10⁴

Q.3 4√(625)³ का मान निकालिए
A. 25
B. 50
C. 125
D. 200

हल:- प्रश्ननानुसार,
4√(625)³
(625)³⁄₄
5⁽⁴*³⁄₄⁾

5×5×5
125
Ans. 125

Q.4 (√8)⅓
A. 2
B. √2
C. 4
D. 2√2

हल:- प्रश्ननानुसार,
(√8)⅓
(8½)⅓
8⁽½ * ⅓⁾
8⅙
(2³)⅙
2⁽³*⅙⁾

√2
Ans. √2

Q.5 (32)⁻¹⁄₅ बराबर हैं?
A. ⅕
B. ¼
C. ½
D. ⅙

हल:- (32)⁻⅕
(¹⁄₃₂)⅕
[(½)⁵]⅕
(½)⁽⁵*⅕⁾
½
Ans. ½

Q.6 (⁻¹⁄₂₅)⁻²⁄₃ का मान होगा?
A. 1/25
B. -1/25
C. 25
D. -25

हल:- प्रश्ननानुसार,
(⁻¹⁄₂₅)⁻²⁄₃
-(-125)²⁄₃
[(-5)³]²⁄₃
(-5)⁽³*²⁄₃⁾
(-5)²
-5 × -5
25
Ans. 25

Q.7 ∛(64)⁻⁴ × (125)⁻² का मान होगा?
A. 6400
B. ¹⁄₆₄₀₀
C. 1⁄₃₂₀₀
D. 3200

हल:- प्रश्ननानुसार,
∛(64)⁻⁴ × (125)⁻²
(64)⁻⁴⁄₃ × 125⁻²⁄₃
(4³)⁻⁴⁄₃ × (5³)⁻²⁄₃
4⁻⁴ × 5⁻²
¹⁄₂₅₅ × ¹⁄₂₅
¹⁄₆₄₀₀
Ans. ¹⁄₆₄₀₀

Q.8 व्यंजक [(√5)⁵ × (√5)⁻³ / (√5)⁻²]³⁄₂ का मान हैं?
A. 5²
B. 5³
C. √5
D. 25

हल:- प्रश्ननानुसार,
[(√5)⁵ × (√5)⁻³ / (√5)⁻²]³⁄₂
[(5⁵⁄₂ × 5⁻³⁄₂)/5⁻²]³⁄₂
(5²)³⁄₂

Ans. 5³

Q.9 2⁻² + (-2)² बराबर हैं?
A. 0
B. ¼
C. ¹⁷⁄₄
D. 1

हल:- प्रश्ननानुसार,
2⁻² + (-2)²
[1/(2²)] + (-2)²
¼ + 4
(1 + 16)⁄4
¹⁷⁄₄
Ans. ¹⁷⁄₄

Q.10 (8)⁻²⁵ – (8)⁻²⁶ का मान हैं?
A. 7 × 8⁺²⁶
B. 7 × 8⁻²⁶
C. 9 × 8⁻²⁵
D. 9 × 8⁻²⁷

हल:- प्रश्ननानुसार,
(8)⁻²⁵ – (8)⁻²⁶
(8)²⁵(1 – 8⁻¹)
(8)²⁵(1 – ¹⁄₈)
(8)²⁵ × ⁷⁄₈
7 × 8⁻²⁶
Ans. 7 × 8⁻²⁶

Q.11 (64)⁻¼ × (16)¼ का मान हैं?
A. ½√2
B. 2√2
C. 1/√2
D. √2

हल:- प्रश्ननानुसार,
(64)⁻¼ × (16)¼
[1/(64)¼] × (16)¼
½√2 × 2
1/√2
Ans. 1/√2

Q.12 a⁻⁵ × a⁻⁴ × a⁻³ × a⁻² × a⁵ × a⁶ × a⁷ बराबर हैं?
A. a²
B. a³
C. a⁴
D. a⁵

हल:- प्रश्ननानुसार,
a⁻⁵ × a⁻⁴ × a⁻³ × a⁻² × a⁵ × a⁶ × a⁷
a⁽⁻⁵⁻⁴⁻³⁻²⁺⁵⁺⁶⁺⁷⁾
a⁽⁻¹⁴⁺¹⁸⁾
a⁴
Ans. a⁴

Q.13 2^x × 4^(3x+4) बराबर हैं?
A. 2^(7x + 8)
B. 4x
C. 8x + 6
D. 8x

हल:- प्रश्ननानुसार,
2^x × 4^(3x+4)
2^x × 2(6x+8)
2^(7x+8)
Ans. 2^(7x+8)

Q.14 यदि (2m)m = 512, तो m बराबर हैं?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

हल:- प्रश्ननानुसार,
(2m)m = 512
2m^m² = 2⁹
m = √9
3
Ans. 3

Q.15 माना m तथा n दो पूर्ण संख्याएँ हैं यदि mn = 25 हैं, तो nm का मान हैं?
A. 16
B. 32
C. 48
D. 56

हल:- प्रश्ननानुसार,
mn = 25
mn = 5²
nm = 2⁵
nm = 32
Ans. 32

Q.16 यदि 2x × 8^⅕ = 2^⅕ हो, तो x का मान क्या हैं?
A. -2/5
B. 2
C. -5/7
D. 0

हल:- प्रश्ननानुसार,
2x × 8^⅕ = 2^⅕
2x × 2^⅗ = 2^⅕
x + ⅗ = ⅕
x = ⅕ – ⅗
x = -⅖
Ans. -⅖

Q.17 यदि 4^2x = 256 हो तो x = ?
A. 1
B. 2
C. 4
D. 10

हल:- प्रश्ननानुसार,
4^2x = 256
4^2x = 4⁴
2x = 4
x = 2
Ans. 2

Q.18 यदि 125^x = 3125 हो तो x का मान हैं?
A. 3⁄5
B. ⁵⁄3
C. ⁵⁄4
D. 3⁄4

हल:- प्रश्ननानुसार,
125^x = 3125
(5³)^x = 5⁵
5^3x = 5⁵
3x = 5
x = ⁵⁄3
Ans. ⁵⁄3

Q.19 यदि √2ⁿ = 64 हो तो n का मान हैं?
A. 2
B. 6
C. 4
D. 12

हल:- प्रश्ननानुसार,
√2ⁿ = 64
2ⁿ⁄₂ = 2⁶
ⁿ⁄₂ = 6
n = 6 × 2
n = 12
Ans. 12

Q.20 √2, ∛3 तथा ∜4 में से सबसे बड़ी संख्या कौन सी हैं?
A. √2
B. ∛3
C. ∜4
D. √6

हल:- प्रश्ननानुसार,
ये कर्णियां क्रमशः घात 2, 3, एवं 4 की हैं इनका ल. स. = 12
√2 = 2½
√2 = 2⁽½⁶⁄₆⁾
√2 = 2⁶⁄₁₂
√2 = (2⁶)¹⁄₁₂
√2 = 12√64
∛3 = 3⅓
∛3 = 3⁽⅓⁴⁄₄⁾
∛3 = 3⁴⁄₁₂
∛3 = (3⁴)¹²
3√3 = 12√81
∜4 = 4¼
∜4 = 4⁽¼*³⁄₃⁾
∜4 = 4³⁄₁₂
∜4 = (4³)¹²
4√4 = 12√64
अतः 12√81 यानि ∛3 सबसे बड़ा हैं।
Ans. ∛3

Q21. [(625)6.25 × (25)2.6 ] / [(625)6.75 × (5)1.2] = ?
A. 5²
B. 5³
C. √5
D. 25

हल:- प्रश्ननानुसार,
[(625)6.25 × (25)2.6 ] / [(625)6.75 × (5)1.2] = ?
[(54)625/100 × (52)26/10 ] / [(54)675/100 × (51)12/10 ] = ?
[(5)625/25 × (5)5.2] / [(5)675/25 × (5)1.2] = ?
[(5)25 + 5.2] / [(5)27 + 1.2] = ?
(5)30.2 / (5)28.2 = ?
(5)30.2 – 28.2 = ?
(5)2 = ?
25 = ?
? = 25
Ans. 25

Q.22 यदि x³⁄₂ – xy½ + x½y – y³⁄₂ को (x½ – y½) से विभाजित किया जाए तो भागफल होगा?
A. x + y
B. x – y
C. x½ + y½
D. x² – y²

x³⁄₂ – xy½ + x½y – y³⁄₂
x(x½ – y½) + y(x½ – y½)
(x½ – y½) (x + y)
∴ x³⁄₂ – xy½ + x½y – y³⁄₂ को (x½ – y½) से विभाजित किया जाए तो भागफल (x + y) प्राप्त होगा।
Ans. x + y

FAQ

Q.1 करणी की परिभाषा क्या है?


Ans. जिस संख्या का मूल पूर्णतः ज्ञात नहीं किया जा सकता ऐसी संख्या के मूल को करणी (Surds) अथवा अमूलक संख्या (Irrational Quantity) कहाँ जाता हैं।

Q.2 घातांक का नियम क्या होता है?

Ans. किसी संख्या को लगातार अपने से दो या अधिक बार गुणा किया जाता है। जितने बार गुणा किया जाता है, वह उस संख्या का ‘घात’ कहलाता है।

Q.3 घातांक और घात में क्या अंतर होता है?


Ans. 104 इस संख्या में 10 के ऊपर चार लिखा हुआ है। अब इसमें देखते हैं कौन घातांक और घात है। जो 10 है उसे हम “आधार” बोलते हैं और जो 4 लिखा हुआ है इसे “घातांक” कहते हैं। तथा इस पूरी संख्या को हम “घात” बोलते हैं।

Q.4 करणी 3 कौन सी संख्या है?


Ans. अतः √3 एक अपरिमेय संख्या है।

Q.5 10 का घातांक रूप क्या है?


Ans. 10′ को 10 की ऊपर घात (power) 3 या केवल 10 की चौथी घात पढ़ा जाता है। 101 को 1000 का घातांकीय रूप (exponential form) कहा जाता है। इसे हम इसी प्रकार 1000 को भी 10 की घात के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।

Q.6 घातीय रूप का अर्थ क्या है?


Ans. एक संख्या को लिखने का एक तरीका है जिसे एक से अधिक बार गुणा किया जाता है।

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको घातांक एवं करणी की जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको घातांक एवं करणी की यह पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Exit mobile version