पाई चार्ट की परिभाषा और पाई चार्ट के सवाल

इस पेज पर आप पाई चार्ट की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने ज्यामिति की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम पाई चार्ट की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

पाई चार्ट क्या हैं

कठिन आंकड़ों को समझने के लिए तथा उसे सरलता पूर्वक प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न चार्ट या सारणी का प्रयोग किया जाता हैं।

जब आंकड़ों को एक वृत्त के विभिन्न भाग के रूप में प्रदर्शित किया जाता हैं तो वह चित्रण पाई चार्ट कहलाता हैं।

पाई-चार्ट में आँकड़ों का चित्रण डिग्री या प्रतिशत के रूप में किया जाता हैं।

डिग्री के रूप में चित्रण करने के लिए पूरे वृत्त को 360° में विभाजित किया जाता हैं जो किसी बिंदू पर बनाये गए चारों कोणों का मान होता हैं।

प्रतिशत के रूप में प्रदर्शित करने के लिए पूरे वृत्त को 100 भाग में बाँट कर विशेष भाग को प्रतिशत के रूप में प्रदर्शित किया जाता हैं।

पाई चार्ट पर आधारित प्रश्न

Q.1 वर्ष 1990 में स्कूल A के वर्ग 8, 9, 10, एवं 11 के छात्रों को निम्न वृत्त चार्ट द्वारा दर्शाया गया हैं?

कुल छात्र = 500

pie chart

अतः कक्षा 8 में कुल छात्र = 20/100 × 500
= 100
कक्षा 9 में कुल छात्र = 30/100 × 500
= 150
कक्षा 10 में कुल छात्र = 30/100 × 500
= 150
कक्षा 11 में कुल छात्र = 20/100 × 500
= 100
Ans. 100

Q.2 नीचे दिया गया पाई-चार्ट एक परीक्षा में किसी विद्यार्थी द्वारा प्राप्त अंकों को दर्शाता हैं। यदि विद्यार्थी द्वारा परीक्षा में प्राप्त कुल अंक 540 हो, तो इस पाई-चार्ट पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें?

pie chart

(i). विद्यार्थी ने किस विषय में 105 अंक अर्जित किए?
(a) गणित में
(b) सामाजिक अध्ययन में
(c) विज्ञान में
(d) हिंदी में

540 = 360°
105 = 360/540 × 105
= 70°
अतः विद्यार्थी ने हिंदी (70°) में 105 अंक अर्जित किए।

(ii). विज्ञान विषय के लिए संगत केंद्रीय कोण कितना हैं?
(a) 40°
(b) 80°
(c) 75°
(d) 60°

विज्ञान के लिए संगत कोण
= 360° – (90° + 65° + 55° + 70°)
= 360° – 280°
= 80°
Ans. 80°

(iii). विद्यार्थी ने हिंदी की तुलना में गणित में कितने अंक अधिक प्राप्त किए?
(a) 30
(b) 20
(c) 10
(d) 40

संगत कोण का अंतर = 90° – 70°
= 20°
360° = 540°
20° = 540/360 × 20
= 30 अंक
Ans. 30 अंक

(iv). विद्यार्थी ने विज्ञान में कितने अंक प्राप्त किए?
(a) 130
(b) 120
(c) 125
(d) 140

विज्ञान का संगत कोण = 80°
360° = 540
80° = 540/360 × 80
= 120 अंक
Ans. 120 अंक

Q.3 वृत्त चित्र में एक परीक्षा में विभिन्न विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या को दर्शाया गया हैं। अनुत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या 500 हैं।

इसका ध्यानपूर्वक अध्ययन करके नीचे दिए प्रश्नों को हल कीजिए?

pie chart

(i). विज्ञान में अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या, अन्य सभी विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या से कितनी कम हैं?
(a) 170
(b) 140
(c) 180
(d) 160

प्रतिशत अंतर = 68 – 32
= 36%
अभीष्ट उत्तर = (36 × 500)/100
= 180 लाख
Ans. 180 लाख

(ii). गणित में अनुत्तीर्ण छात्रों के वक्र खंड का केंद्रीय कोण कितने अंश का हैं?
(a) 30°
(b) 100°
(c) 105.2°
(d) 108°

100% = 360°
30% = 360/100 × 30
= 108°
Ans. 108°

(iii). उन छात्रों की संख्या कुल कितनी हैं, जो गणित, भाषा और विज्ञान में उत्तीर्ण नहीं हो सके?
(a) 460
(b) 490
(c) 480
(d) 470

गणित, भाषा एवं विज्ञान में अनुत्तीर्णता का प्रतिशत
= 30 + 36 + 32
= 98%
अभीष्ट उत्तर = (500 × 98)/100
= 490
Ans. 490

(iv). गणित में अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या, भाषा में अनुत्तीर्ण छात्रों की संख्या से कितनी कम हैं?
(a) 20
(b) 40
(c) 30
(d) 50

अभीष्ट उत्तर = 500 × (36 – 30)/100
= (500 × 6)/100
= 30 लाख
Ans. 30 लाख

(v). गणित व भाषा में अनुत्तीर्ण कुल छात्रों का प्रतिशत कितना हैं?
(a) 30°
(b) 100°
(c) 105.2°
(d) 108°

अभीष्ट प्रतिशत = 30 + 36
= 66%
Ans. 66%

जरूर पढ़िए :
लम्बाईरेखाएँ
वजनकोण
रेखाएँ और कोणआयतन

उम्मीद हैं आपको पाई चार्ट की जानकारी पसंद आयी होगीं।

इस पोस्ट को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

Leave a Comment