Site icon Easy Maths Tricks

वृत्त की परिधि की परिभाषा, सूत्र और उदाहरण

vrat ki paridhi

इस पेज पर आप वृत्त की परिधि की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने वृत्त और गोला की जानकारी शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम वृत्त की परिधि की समस्त जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

वृत्त की परिधि की परिभाषा

वृत्त और दीर्घवृत्त के बाहरी घेरे और घेरे की लम्बाई को परिधि कहते हैं। किन्तु इसका सामान्यीकरण करते हुए किसी भी बन्द वक्र के किनारों की कुल लम्बाई को ‘परिधि’ कहा जाता हैं।

अर्थात परिधि, परिमाप की एक विशिष्ट अवस्था है। तीन या अधिक सरल रेखाओं से घिरे किसी बहुभुज की सभी भुजाओं की लम्बाई का योग परिमाप कहलाता हैं।

किसी ‘कोणरहित’ बन्द वक्र के बाहरी घेरे की कुल लम्बाई परिधि कहलाती हैं। परिधि ज्यामितीय और त्रिकोणमितीय अवधाराणओं में महत्वपूर्ण हैं।

किसी वृत्त की परिधि गणित में सभी गणितीय नियतांकों में से सबसे महत्वपूर्ण एक को सम्बद्ध करता है।

पाई, ग्रीक अक्षर पाई (π) से निरुपित किया जाता है।

π का संख्यात्मक मान 3.14159 26535 89793 … है और यह परिधि और व्यास के अनुपात के बराबर होता है।

Note :-

वृत्त की परिधि के सूत्र

वृत्त की परिधि पर आधारित सवाल

Q.1 उस वृत्त की परिधि क्या होगी जिसकी त्रिज्या 21 सेंटीमीटर हैं?
A. 132 सेंटीमीटर
B. 146 सेंटीमीटर
C. 154 सेंटीमीटर
D. 172 सेंटीमीटर

हल:- प्रश्नानुसार,
C = 2πr
= 2 × 22/7 × 21
= 2 × 22 × 3
= 22 × 6
= 132
Ans. 132 सेंटीमीटर

Q.2 किसी रस्सी की लंबाई मीटर में कितनी होगी जिससे एक भैंस को बांधने पर वह 9856 वर्ग मीटर क्षेत्रफल को चर सके?
A. 56
B. 64
C. 88
D. 168

हल:- प्रश्नानुसार,
यदि रस्सी की लंबाई = r मीटर हैं तो
πr² = 9856
22/7 r² = 9856
r² = 9856 × 7/22
r² = 448 × 7
r² = 3136
r = √3136
r = 56 मीटर
Ans. 56 मीटर

Q.3 एक वन की परिधि 352 सेंटीमीटर हैं। इसका क्षेत्रफल क्या होगा?
A. 9856 वर्ग मीटर
B. 8956 वर्ग मीटर
C. 6589 वर्ग मीटर
D. 5986 वर्ग मीटर

हल:- प्रश्नानुसार,
C = 2πr
352 = 2πr
352 = 2 × 22/7 × r
r = 352 × 7/(2 × 22)
r = 176/22 × 7
r = 56 सेंटीमीटर
क्षेत्रफल = πr²
= 22/7 × 56 × 56
= 9856
Ans. 9856 वर्ग सेंटीमीटर

Q.4 56 सेंटीमीटर व्यास वाले अर्द्धवृत्त का परिमाप क्या होगा?
A. 144 सेंटीमीटर
B. 154 सेंटीमीटर
C. 166 सेंटीमीटर
D. 232 सेंटीमीटर

हल:- प्रश्नानुसार,
πr = 22/7 × 28
= 22 × 4
= 88 सेंटीमीटर
अर्द्ध वृत्त का परिमाप = 88 + 56
= 144 सेंटीमीटर
Ans. 144 सेंटीमीटर

Q.5 एक अर्द्ध-गोलाकार खिड़की जिसका व्यास 63 सेंटीमीटर हैं इसकी परिधि क्या होगी?
A. 126 सेंटीमीटर
B. 162 सेंटीमीटर
C. 198 सेंटीमीटर
D. 2161 सेंटीमीटर

हल:- प्रश्नानुसार,
r = 63/2
गोलाकार खिड़की की परिधि = πr + 2r
= 22/7 × 63/2 + 2 × 63/2
= 11 × 9 + 63
= 99 + 63
= 162
Ans. 162 सेंटीमीटर

FAQ

1. वृत्त की परिधि का क्या अर्थ है?


Ans. वृत्त की सीमा का माप

2. परिधि से क्या अभिप्राय है?

Ans. किसी बंद आकृति की बाहरी सीमा की कुल लंबाई उसकी परिधि कहलाती है। इसकी गणना सभी भुजाओं की लंबाई जोड़कर की जाती है।

3. वृत्त की परिधि और क्षेत्रफल कैसे निकालते हैं?

Ans. परिधि पाई π और व्यास d के गुणनफल के बराबर होता है।

चूँकि व्यास d, त्रिज्या r के 2 गुणा के बराबर है, इसलिए त्रिज्या का उपयोग करने पर परिधि का सूत्र 2πr है।

4. वृत्त का अर्थ क्या था?


Ans. वृत्त एक केंद्र बिंदु से समान दूरी पर स्थित सभी बिंदुओं से बनी गोल आकृति है।

5. परिधि का प्रतीक क्या है?


परिधि इस वृत्त के बाहरी किनारे के चारों ओर की दूरी है। परिधि को बड़े अक्षर C द्वारा दर्शाया गया है।

6. परिधि क्यों महत्वपूर्ण है?


Ans. परिधि किसी चीज़ के चारों ओर की दूरी को मापती है, यह क्षेत्र, आकार और माप से जुड़े कई कार्यों के लिए एक अमूल्य उपकरण है।

7. परिधि की स्थापना किसने की?


Ans. परिधि की स्थापना कार्ल फ्रेडरिक रिचर्ड फ़ॉस्टर ने (1825-1902) में की थी।

8. परिधि के क्षेत्रफल का सूत्र क्या है?


Ans. परिधि का क्षेत्रफल = π r2

जरूर पढ़िए :
सांख्यिकी योग्यताअंकगणितकोष्ठक
भिन्नदशमलव भिन्नघातांक एवं करणी

उम्मीद हैं आपको परिधि की जानकारी पसंद आयी होगीं। यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

Exit mobile version