Site icon Easy Maths Tricks

रेखा और कोण की परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

line and angle

इस पेज पर आप रेखा और कोण की समस्त जानकारी पढ़ने वाले हैं तो पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

पिछले पेज पर हमने लम्बाई और वजन की पोस्ट शेयर की हैं तो उस पोस्ट को भी पढ़े।

चलिए आज हम रेखा और कोण की जानकारी को पढ़ते और समझते हैं।

बिन्दु किसे कहते हैं

बिन्दु की कोई लम्बाई या चौड़ाई नहीं होती है। यह मात्र सही स्थिति को दर्शाने का कार्य करती है। इसे (॰) के द्वारा प्रदर्शित करते हैं।

वृत्त के बीचों–बीच स्थिति को दर्शाने वाला उसका केंद्र एक बिन्दु होता है।

रेखा किसे कहते हैं

रेखा का अंतिम बिन्दु और प्रारम्भिक बिन्दु पता नहीं होता है इसे दोनों तरफ जितना चाहे उतना बढ़ा सकते हैं।

रेखा मे कम से कम दो बिन्दु होता है और अधिक से अधिक अनन्त बिन्दु होता है।

रेखाखण्ड किसे कहते हैं

दो बिन्दुओ के मध्य रेखा का वह निश्चित भाग जिसका मापन किया जा सके रेखाखण्ड कहलाता है।

कोण किसे कहते हैं

दो सरल रेखाएँ एक ही बिन्दु पर जहाँ मिलती हैं वहाँ कोण बनता है।

कोण के प्रकार

कोणों के निम्नलिखित प्रकार होते हैं।

1. समकोण :- दो किरणों के बीच 90 अंश के कोण को समकोण कहते हैं।

2. न्यूनकोण :- वह कोण जो एक समकोण से छोटा होता है उसे न्यूनकोण कहते हैं।

न्यून का अर्थ होता है – ‘कम या छोटा’

3. अधिक कोण :- वह कोण जो एक समकोण (90 अंश) से बड़ा एवं 180 अंश से छोटा होता है, अधिक कोण कहलाता है।

अर्थात 90 अंश < अधिक कोण < 180 अंश

ऋजुकोण या सरल कोण

वह कोण जो 180 अंश का होता है उसे ऋजुकोण कहते हैं।

अर्थात एक सरल कोण = दो समकोण

बृहतकोण :- वह कोण जो 180 अंश से बड़ा एवं 360 अंश से छोटा होता है, उसे ऋजुकोण कहते हैं।

दो कोणों के बीच सम्बंध

1. पूरक कोण किसे कहते हैं

जिन दो कोणों का योग 90 अंश होता है उन्हे एक-दूसरे का पूरक कोण कहते हैं।

जैसे:- 60 अंश का पूरक 30 अंश होता है। तथा 45 अंश का पूरक 45 अंश होता है।

2. सम्पूरक कोण किसे कहते हैं

जिन दो कोणों का योग 180 अंश होता है , उनको एक-दूसरे का सम्पूरक कोण कहते हैं।

जैसे:- 100 अंश का सम्पूरक कोण 80 अंश

पूरक कोण और सम्पूरक कोण पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1. दो कोटिपूरक कोण का अंतर 40 अंश है तो दोनों कोण क्या होंगे?

माना, पहला कोण x है तो दूसरा कोण (90 – x) होगा।
प्रश्नानुसार,
x – (90 – x) = 40
या x – 90 + x = 40
या 2x = 40 + 90
या 2x = 130
या x = 65 अंश
अतः पहला कोण 65 अंश तथा दूसरा कोण 25 अंश होगा।

प्रश्न 2. 138 अंश के सम्पूरक का कोटिपूरक कोण क्या होगा?

प्रश्नानुसार,
138 अंश का सम्पूरक कोण = 180 अंश – 138 अंश
= 42 अंश
इसलिए 42 अंश का कोटिपूरक कोण = 90 अंश – 42 अंश
= 48 अंश
Ans. 48 अंश

प्रश्न 3. कोण ज्ञात कीजिए जो अपने कोटिपूरक के बराबर है?

जब किसी प्रश्न मे पूछा जाये कि कोण अपने कोटिपूरक या सम्पूरक के बराबर है तो उसमे (कोटिपूरक या सम्पूरक) 2 से भाग दे देते हैं।
प्रश्नानुसार,
90/2 अंश
= 45 अंश
Ans. 45 अंश

प्रश्न 4. वह कोण ज्ञात कीजिए जो अपने सम्पूरक के बराबर है?

सम्पूरक / 2
या 180 / 2 अंश
= 90 अंश
Ans. 90 अंश

प्रश्न 5. चार और दो तिहाई समकोण मे डिग्रियों कि संख्या क्या होगी?

उत्तर – प्रश्नानुसार,
4 समकोण (90) + 2 / 3 समकोण (90)
= (360 + 60) डिग्री
= 420 डिग्री
Ans. 420 डिग्री

जरूर पढ़िए :

उम्मीद हैं आपको रेखा और कोण की समस्त जानकारी पसंद आयी होगी।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Exit mobile version